गोवा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी – Tourist Places in Goa in Hindi

Tourist Places in Goa in Hindi : गोवा पश्चिम भारत का एक छोटा लेकिन बेहद ही खूबसूरत राज्य है जो अपनी लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन पर्तगाली हवेली, ऐतिहासिक किलों, पुरानी चर्चों, धार्मिक स्थलों, शानदार समुद्री भोजन, अद्भुत नाइटलाइफ़, रामंचकारी जलप्रपातों और कई आकर्षणों के साथ पुरे बिश्व में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह खूबसूरत राज्य पर्तगाली और भारतीय संस्कृति को सबसे बहेतरीन रूप से प्रस्तुत करता है। साथ ही यह भारत में स्तिथ एक ऐसा स्थान है जो सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए आदर्श गंतव्य बनाता है। इसीलिए गोवा पुरे भारत में सबसे अधिक आकर्षणों के साथ अपना अलग स्थान बनाया है।

गोवा भारत के एक खूबसूरत समुद्री तट गंतव्य होने के अलावा एक प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी जाना जाता है। और हर साल लाखों पर्यटकों  को अपनी तरफ आकर्षित करता है। खास तरपर बिदेशी और युबा पीढ़ी यहाँ आना जादा पसंद करते हैं, क्यूँ की गोवा का रेतीले समुद्री तट और नाईट लाइफ बेहद रोमांचक माना जाता है। इसके अलाबा धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक जगहों के बजहे से गोवा पूरी दुनिया में फेमस है। सबसे बढ़कर यहां के मिलनसार लोग हैं जो गोवा आए देशी और बिदेशी पर्यटकों का भरपूर स्वागत करते हैं। प्रकृतिकी की सुंदरता में डूबने के लिए गोवा से सबसे बहेतरीन स्थान सायेद ही कहीं है।

सभी को नमस्कार है, मुझे उम्मीद है आप सभी अच्छे होंगे। गोवा अपनी जीवंत समुद्री तटों, आकर्षक नाइटलाइफ़, कई रोमांचक गतिविधियां और वाटर स्पोर्ट्स के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। कलंगुट, बागा बीच, कैंडोलिम और अंजुना बीच गोवा में विशेष रूप से पर्यटकों के लिए सबसे पसंदिता स्थान है। अगर आप प्रकृतिकी की सुंदरता में डूबने के लिए तैयार हैं तो निश्चित रूप से गोवा आप के लिए सबसे बेस्ट जगह है क्यों कि सायद ही गोवा से बहेतरीन स्थान और कहीं है।

  • राजधानी   :  पणजी
  • जनसँख्या  :  30 lakhs
  • भाषाएँ      : कोंकणी, गुजरती, अंग्रेजी, मराठी और पुर्तगाली
  • जिले         : अत्तारी गोवा, दक्षिण गोवा
  • जलबायु     : पणजी 32 डिग्री से 21 डिग्री
  • मानसून     : जून से अक्टूबर
  • हवाई अड्डा : डाबोलिम

Table Contents

गोवा का इसिहास – History about Goa In Hindi 

  • गोवा का इतिहास ईसा पूर्ब तीसरी शतब्दी में मौर्य साम्राज्य के समय से मिलता है। ईसा पूर्ब दूसरी शतब्दी में कानकों क्षेत्र पर सातबाहन राजवंश के शासक कृष्ण शातकनी का प्रभुत्वा था।
  • प्राचीन काल में गोवा का नाम गोपकपट्टन  था
  • 1471 से गोवा बहमनी शासक के अधीन रहा, लकिन उसके बाद 1489 में बाजीपुर के शासक आदिलशाह ने इसे अपने अधीन कर लिया।
  • पुर्तगाली साहसी राज्यपाल अल्बुकर्क ने बाजीपुर के आदिल शाह से 25 नवंबर, 1510 में गोवा छीन लिया।
  • अल्बुकर्क ने उसी दिन गोवा सेंट कैथरीन  के समर्प्रित कर दिया।
  • 1755 से 1824 तक सतरि के लोगों ने 14 बार बिद्राहो किया, लेकिन हर बार पुर्तग़ालियां द्वारा बिद्राहो के दबा दिया गया।
  • 1862 में प्रथम गोवा निवासी लुईस फ्रांसिस्को ने पूर्ण स्वाधीनता के मांग राखी
  • 18 जून, 1946 के स्वादीनता संग्राम एक महवत्पूर्ण चरण में पहंचा।
  • 1954 में इस आंदोलन के पहेली स्वतंत्रता तब मिला जॉब के नजदीक स्थित दादरा और नागर हवेली के आज़ाद कराया गया।
  • 19 दिसंबर, 1961 में बड़ी लड़ाई लड़े बिना गोवा मुक्त हो गया

गोवा में किया किया एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं – Adventure Activities in Goa 

  • Scuba Diving
  • Water Sports
  • Snorkeling
  • Hot Air-Ballon
  • Adventure Boat Ride
  • ATV Rides
  • Titos Night Club
और पढ़े : राजस्थान में घूमने के लिए जगहा

गोवा में घूमने के लिए जगह मांडबी रिवर क्रूज – Goa me Ghumne ke Liye Jagha Mandabi River Cruise 

उत्तरी गोवा में मांडबी नदी के तट पर बसा पणजी शहर गोवा की राजधानी तो है ही, सात ही सात यह एक  खूबसूरत शहर भी ही। यहां पर मांडबी नदी का रिवर क्रूज गोवा का मुख्या आकर्षण है। हल्की शाम के समय यहाँ बोहत मजा आता है क्योंकि यहाँ का सूर्यास्त पर्यटकों का मनमोह लेती है। यहां पर दोनों तरफ हरे भरे मैंग्रोव के साथ मांडवी नदी के नीली पानी का शानदार दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करदेता है। साथ ही पर्यटक नदी के किनारे लेटे हुए मगरमच्छ ओर कई प्रजाति पक्षियों को देख सकते हैं।

गोवा का सबसे आकर्षक स्थान दूधसागर जलप्रपात – Goa ka Sabse Akarshak Sthan Dudhsager Fall

दूधसागर वाटर फॉल यह भारत की गोवा और  कर्णाटक सिमा पैर स्थित है। इसकी ऊंचाई 310 मीटर (1017 फुट) और चौड़ाई 30 मीटर (100 फुट) के बीच है। यह भारत का सबसे ऊंचा झरना में से एक है। यह झरना जंगलों से घेरा हुआ है। दूधसागर झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जाना जाता हे। हर साल लांखो टूरिस्ट दूधसागर वाटर फॉल को देखने की लिए आते हैं। मनसून के समय यह झरना काफी भय देखता है। पणजी से दूधसागर वाटर फॉल की दुरी करीब करीब 75 किलोमीटर है।

गोवा का पर्यटन स्थल अंजुना बीच – Goa Me Dekhne ke Layak Jagaha

गोवा की  राजधानी पणजी से  लगभग 18 किलोमीटर दूरी पर स्थित अंजुना बीच गोवा घुमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। सफेद रेत ओर नीली समद्र का शानदार दृश्य पर्यटकों को बेहद लुभाता है। इसी बीच के पास अल्बुकर्क महल है जो 1920 साल में बनाया गया था। यह बीच युबायोंं का पसंदीता बीच है और हिप्पियों का भी पसंदीदा अड्डा है। दक्षिणी ओर उतरी छोर का गतिविधियों की अधिकता अंजुना समुद्र तट प्रदान करता है।

गोवा पर्यटन स्थल डोना पाउला बीच – Goa Tourism in Hindi Dona Paula Beach 

दोना पौला बीच गोवा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह खूबसूरत समुद्र तट और रोमांचक पानी के खेल के लिए जाना जाता है।  इस लुभाबने तथा प्रसिद्ध पर्याटन स्थल पर सागर की कलकल करती लहरों सागर तट को चुकर वापस चली जाती हैं। यहां से आप मारगोआ हार्बर तथा जुआरी नदी के लुभाबना दॄश्य देख सकते हैं। धुप सेकने और आराम करने के लिए यह एक आदर्श स्थान है।

गोवा का मशहूर जगह कलांगुटे बीच – Tourist Places in Goa in Hindi Calangute Beach

गोवा से  लगभग 62 किलोमीटर ओर पणजी से 15 किलोमीटर दूरी पर कलंगुट बीच स्थित है। कलंगुट बीच को गोवा की समुद्र तट की रानी के रूप मैं भी माना जाता हैं ओर यह उतरी गोवा का सबसे बड़ा समद्र तट है जो बाग ओर कैंडोलिम समद्र तट के बीच में स्थित है। गोवा की कलंगुट शहर मैं स्थित यह बीच सबसे आकर्षक जगह मैं से एक है। यह बीच अपने वाटर स्पोर्ट, पैरासेलिंग, वाटर सर्फिंग , बनाना राइड और जेट स्कीइंग के लिए  फेमस है।

गोवा में देखने लायक जगह बागा बीच – Tourist Places in Goa in Hindi Baga Beach 

गोवा से लगभग 65 किलोमीटर ओर पणजी से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर बाग बीच स्थित है जी उतरी गोवा का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह समुद्री तट कलांगुटे  समुद्री तट के करीब स्थित है और गोवा का एक खूबसूरत और प्रसिद्ध तटों मैं से एक है। इस बीच पर हज़ारे के तादात में पर्यटक आते है क्यों कि छुट्टी काटने के लिए यह एक आदर्श स्थान है। इसीलिए बाग बीच गोवा का एक मशहूर पर्यटन आकर्षण केंद्र रहा है। बगा बीच में स्पीड बोट, पेडल बोटिंग, पैराग्लाइडिंग आदि बोहत कुछ शामिल है ओर यहाँ आपको डॉलफिन देखने को मिलेगा। साथ ही स्वादिष्ट समुद्री भोजन के साथ ढेरों आकर्षणों के लिए यह बीच हमेश पर्यटकों अपनी तरफ आकर्षित करता है।

गोवा में देखने वाली जगह कोलवा बीच – Goa men Dekhne wali jagha Colva Beach

गोवा से कोलवा बीच लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोलवा बीच सबसे पुराना, बड़ा ओर दक्षिण गोवा का सबसे खूबसूरत बीच है। कलंगुट बीच के बाद सबसे अधिक सोलानी कोलवा बीच पैर ही आते हैं। इस बीच पैर धुप सेकने का मजा कुछ और है। कोलवा समुद्र तट पर आप नीली लहरों का आनंद उठा सकते हैं। आपको समुद्र  तट पर उंंचे उंचे नारियल का पेड़ ,समुद्र तट के ढेर ,होटल और छोटी दुकान भी मिलेगा ।

गोवा पर्यटन स्थल अगोंडा बीच – Goa Tourism in Hindi Agonda Beach 

गोवा से अगोंडा बीच लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। अगोंडा बीच गोवा राज्य का एक खूबसूरत बीच है जो गोवा की दक्षिणी जिले कैनाकोना में अगोंडा नामक गाओं में स्थित है। यहाँ कम संख्या में लोग आते है, इसलिए शांति पसंद लोगो के लिए यह एक आदर्श बीच है। यहां के आसपास के पहाड़ी टीलों पैर फैली हरयाली पर्यटक का मनमोह लेती है। अगोंडा बीच रंगीन झोपड़ियों के साथ युक्त है और गोवा का सबसे साफ समुद्र तटों में से एक है। अगोंडा बीच समुद्र तट की हर चीज का आनद लेने की आवशयकता है। अगर आप गर्मी की दिन यहाँ आते हैं तो इस बिच का शांत दृश्य और का ठंडी हवा आपका मनमोह लेगी।

गोवा का फेमोस जगह मीरामार बीच – Goa ka Femous Jagha Miramar Beach 

गोवा से लगभग 64 किलोमीटर ओर पणजी से 3 किलोमीटर दूरी पर मीरामार बीच स्थित है ।मीरामार बीच गोवा का एक खूबसूरत बीच है। इसे गोल्डन बीच के नाम से भी जाना जाता हैं। गोवा के जिन तटों पर सर्वाधिक हरियाली है, उनमें मीरामार भी एक है। मंडोवी नंदी ओर अरब सागर के संगम पर स्थित है यह पिकनिक के लिए एक शानदार जगह है। मीरामार का अर्थ है समुद्र को देखना। मीरामार समुद्र तट को देखने के लिए सुबह 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुला रहता है। पणजी का निकटतम बीच होने के कारण यहां पर्यटक का भीड़ ज़्यादा रहता हैं ।

गोवा का मशहूर पर्यटन स्थल बैतूल बीच – Tourist Places in Goa in Hindi Betul Beach 

गोवा से बेतुल बीच लगभग 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित है ।बेतुल बीच दक्षिण गोवा में मोबोर के पास स्थित एक सुंदर ओर शान्तिपूर्ण समुद्री तट है। इस समुद्री तट को गोवा के मछली पकड़ने के लिए जाना जाता है। यहाँ स्वादिष्ट नदी मछली के साथ, सस्ते ओर ताजा समुद्री भोजन मिलता है। यह बीच नारियल का पेड़ से घेरा हुआ है ।

गोवा का प्रमुख आकर्षण स्थल अगुआदा केला – Aguada Fort, Goa in Hindi 

अगुआदा किला बिश्वा का सबसे फेमस ऐतिहासिक मोन्यूमेंट में से एक है। जो की गोवा के कैंडोलिम शहर में स्थित है। यह किला पर्तगाली बस्तुकला का एक बेमिशाल नमूना है। इसका निर्माण कार्य साल 1609 में सुरु किया गया था और साल 1612 में इसका निर्माण कार्य समाप्त करदिया गया। अगुआ का मतलब पर्तगाली में पानी होता है। अगुआदा किला गोवा का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। यहां साल भर में बहुत सारी पर्यटक आते हैं। गोवा से अगुआदा केला लगभाग 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और बिश्व का सबसे फेमस ऐतिहासिक मोन्यूमेंट में से एक है। मंडोवी नदी ओर आरब सागर के संगम पर स्थित यह प्राचीन किला गोवा का एक आकर्षक जगाह में से एक है। 

गोवा का प्रमुख दर्शनीय स्थल बासिलिका बोम जीसस चर्च –  Basilica of Bom Jesus Goa in Hindi 

गोवा से  लगभाग 49 किलोमीटर ओर पणजी से 9 किलोमीटर की दुरी पर बासिलिका बोम जीसस चर्च स्थित है। यह गोवा का सबसे प्रसिद्ध चर्चों में से एक है। यहां सेंट फ्रांसिस जोबियर्स का पार्थिव शरीर चांदी के एक ताबूत में सुरक्षित रखा गया है जैसे हर 10 साल बाद दर्शनार्थ हेतु बहार रखा जाता है। चर्च को 1605 में बनाया गया था ओर 1622 में संत के शरीर को लाया गया था। सोमवार से शानिवार सुबह 9 बजे से साम 6:30 तक ओर रविवार सुबह 10:30 से साम 6:30 तक घूम सकते हैं। इसका कोई प्रबेश शुल्क नहीं है।

Goa Tourist Places in Hindi Cathedral church  – गोवा पर्यटन स्थल कैथेड्रल चर्च 

गोवा से कैथेड्रल चर्च लगभग 49 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और गोवा में घूमने के लिए एक अच्छी जगहों में से एक है। इस चर्च का निर्माण 450 बर्ष पहले किया गया था और इस चर्च को बनाने के लिए लगभाग 80 साल का समय लग था। कैथेड्रल गोल्डन बेल का घर है जो दुनिया भर मैं प्रसिद्ध है क्योंकि यह एक समृद्ध ध्वनि के साथ सबसे बड़ी घंटी है। इस चर्च में 5 खूबसूरत घाटिया लगी है, जिनमे सुनहरी घंटी गोवा के बिशालतम घटिया मैं से एक है। यह जगाह शांति ओर सुंदरता से भर पुर हैं और गोवा का और एक लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है।

Historical Places in Goa Saint Augustine Church – गोवा में घूमने के लिया जगहा सेंट ऍगस्टीन चर्च

सेंट ऍगस्टीन चर्च दक्षिण गोवा में स्थित एक पुरानी चर्चों में से एक है जिसका  निर्माण ऍगस्टीन के द्वारा 1572 में करबाया गया था। इस चर्च की 46 मीटर टावर के दूर से ही देखा जा सकता है। इस चर्च को पर्यटकों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। पणजी से सेंट ऍगस्टीन चर्च  लगभग 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित हैं।

गोवा का प्रमुख धार्मिक स्थल भगवती देवी मंदिर – Goa Ka Sabse Dharmik Sthal Bhagwati Devi Temple 

गोवा के राजधानी पणजी से लगभग 28 किलोमीटर दूरी पर स्थित भगवती देवी मंदिर लगभग 500 साल पुराना मंदिर है। मंदिर मुख्य रूपसे देवी भगवती को समर्पित है। इस मंदिर का सबसे प्रमुख आकर्षण देवी भगवती की सुंदर प्रतिमा है जो सैलानियों का मन मोह लेती है।  देवी भगवती को आठ हाथ वाली देवी के रूप मैं भी जाना जाता है और भगवती देवी को अष्टभुजा भी केहते है। भगवती देवी मंदिर गोवा में स्तिथ एक प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है और गोवा में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों के रूप में जाना जाता है।

गोवा का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल मंगेशी मंदिर – Tourist Places in Goa in Mangeshi Temple

मंगेशी मंदिर गोवा में सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर पणजी से 23 किलोमीटर दूर पोंडा में स्थित है हरी भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह खूबसूरत मंदिर लगभग 400 साल पुराना है और भगवान समर्पित है। मंगेशी मंदिर में एक प्रमुख नंदी मूर्ति है जो विशेष रूप से दर्शनीय है। इसके अलावा मंदिर की वास्तुकला वास्तव में अद्भुत है और बड़ी तादात में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। गोवा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में मंगेशी मंदिर एक शानदार आकर्षण है और घूमने के लिए एक बहेतरीन स्थान है।

और पढ़े : शिमला पर्यटन स्थल 

गोवा में अन्य पर्यटन स्थल

  • केसरबाल प्रपात
  • गोवा संग्राहलय
  • मियम झील
  • बोडला नेशनल पार्क

गोवा  का स्थानीय भोजन – Local Food In Goa In Hindi 

गोवा में शाकाहारी भोजन लोगों के लिए थोड़ा तकलिब हो सकता है। जो लोग मांसाहारी भोजन पसंद करते है उनके लिए गोवा एक आदर्श स्थान है। गोवा का मुख्य भोजन चावल, मछली, नारियल ओर सुअर का मांस है। यहाँ के लोग ज्यादा समुद्री व्यंजन को पसंद करते हैं, जैसे कि झींगे ,पोमफेट ,टूना ,केकडे ,मछली आदि।

गोवा कब जाएंBest Time to Visit Goa in Hindi            

गोवा भारत का एक ऐसी जगह है जो साल भर अपनी सुंदरता बिखरती रहती है चाहे वो गर्मियों का मौसम हो या फिर सर्दी और मानसून का मौसम हो। गोवा हर मौसम में अपना आकर्षण दिखता है इसीलिए गोवा पुरे बर्ष पर्यटकों से भरा रहता है और यहाँ साल भर अलग अलग गतिविधिया होता रहता है इसीलिए गोवा साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन गोवा घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी महीनों का है। इसके अलावा गोवा घूमने का दूसरा सबसे अच्छा समय  जून से सितंबर यानि मानसून का महीना सबसे अच्छा समय माना जाता है। मार्च से मई तक गोवा में गर्मियों का मौसम चलता है और तापमान करीब 35 डिग्री से 37 डिग्री के बिच रहता है।

गोवा कैसे पहंचे – How to Reach Goa in Hindi 

बायु मार्ग: गोवा भारत के एक आरामदायक और लोकप्रिय पर्यटन होने के कारण गोवा देश के सभी प्रमुख शहरों से हवाई मार्गों से अछि तरह से जुड़ा हुआ है। नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोच्ची, हैदराबाद और चेन्नई अदि जैसे शहरों से गोवा के लिए नियमित उड़ने उपलब्ध है। नजदीकी हवाई अड्डा डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो वास्को डी गमा शहर से 4 किलोमीटर और गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 30 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है।

रेल मार्ग: देश की प्रमुख शेहरें से गोवा के लिए रेल सेवाएं  उपलब्ध है।

सड़क मार्ग: गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग 4A , 17 तथा 17A पर स्तिथ है। जिसका मुंबई , बैंगलोर, मंगलौर, पुणे, बेलगावं आदि से सीधी संपर्क है। मुंबई से बसें सीधी गोवा के लिए जाती है।

जल मार्ग: मुंबई से गोवा तक जल मार्ग द्वारा भी जाया सकता है। मुंबई से समुद्री यात्रा जहाज 24 घंटे में गोवा पहंचा देते हैं।

 

5 thoughts on “गोवा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी – Tourist Places in Goa in Hindi”

Leave a Comment