Tourist Places in Gujarat in Hindi: भारत के पश्चिमी तट पर बसा गुजरात एक खूबसूरत और महत्वपूर्ण राज्य है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक परिदृश्य, शानदार वास्तुकला, ऐतिहासिक स्थलों, खूबसूरत समुद्र तटों, धार्मिक स्थानों और कई आश्चर्यचकित कर देने वाला आकर्षणों के लिए देश और दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है। गुजरात की राजधानी गाँधीनगर है जो पुरे एशिया में सबसे हरा भरा शहर के रूप में जाना जाता है।
इस राज्य की इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। ऐसा मान जाता है की यह राज्य कभी एशिया की सबसे बड़ी सभ्यता का हिस्सा था जिसे हड़पा या सिंधु सभ्यता कहा जाता है। भारत के सबसे विकशित राज्य होने के अलावा गुजरात अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राचीन परंपरा और विरासत के लिए देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
गुजरात जिसे भारत का सबसे विकशित राज्य में से एक माना जाता है। यह राज्य अपनी जगमगाती प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध वन्य जीवन और वनस्पतियों के कई प्रजीतियों की अद्भुत श्रृंखला से भरा हुआ है जो प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों को बहुत आकर्षित करते हैं। मंदिरों से लेकर ऎतिहासिक स्मारकों और वास्तुकला तक यह स्थान सभी पर्यटकों को कई अवसर प्रदान करती है जो इस राज्य को सबसे अनोखा बनता है। इसके अलावा यह राज्य एशियाई शेरों के एक मात्रा निवास स्थान है जिसे गिर राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता है जो पशु प्रेमियों के लिए एक आदर्श जगह है।
Tourist Places in Gujarat in Hindi: मेरा सभी को नमस्कार है, मुझे यकीन है आप सभी स्वस्थ होंगे और बिलकुल अच्छे होंगे, गुजरात विभिन्न आकर्षणों से भरा हुआ हुआ राज्य है। यह राज्य ना केवल अपने देश के लोगों को आकर्षित करता है वल्कि पुरे बिश्व से पर्यटकों का ध्यान अपनी और खिंच ता है। इसिलए हर साल लाखों के तादात में पर्यटक इस राज्य के यात्रा करते हैं। अगर आप गुजरात राज्य की यात्रा करने के लिए सोच रहे हैं या यात्रा पर हैं तो आप सभी को निवेदन है की आप इस लेख को सुरु से अंत तक को जरूर पढ़े।
राजधानी : गाँधी नगर
जनसँख्या : 64.8 Million
भाषाएँ : सिंधी, हिंदी, उर्दू और मराठी
जलवायु : गाँधी नगर, ग्रीष्मकाल 41 डिग्री से 27 डिग्री और शीतकाल 29 डिग्री से 14 डिग्री
मानसून : जून से सितम्बर
Table Contents
History of Gujarat in Hindi – गुजरात का प्रमुख ऐतिहासिक तथ्य
- गुजरात राज्य का इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता के समकालीन है, अर्थात इसका इतिहास 2000 ई. पूर्व पुराना है। हाल के पुरातात्विक उत्खनन से मिथक बने श्रीकृष्ण की ऐतिहासिकता सिद्ध हो गई है, जिसका समय 3000 ई. पूर्व से भी पुराना है।
- गुजरात पर लगातार मौर्य, गुप्त, प्रतिहार तथा अनेक राजवंश ने शासन किया किन्तु गुजरात में प्रगति और समृद्धि चालुक्य राजाओं के काल में हुई।
- पौराणिक तथ्यों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा का परित्याग करके सौराष्ट्र के पश्चिमी तट को अपना आवास क्षेत्र बनाया जो बाद में द्वारका अर्थात प्रवेश द्वार के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में गुजरात का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, क्यों की इस प्रदेश ने राष्ट्र को महात्मा गाँधी तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे नेता दिए।
- राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जन्मस्थली गुजरात का पोरबंदर गावं ही है।
और पढ़े : सिक्किम के खूबसूरत पर्यटन स्थल
Tourist Places in Gujarat in Hindi Ahmedabad – गुजरात का सबसे लोकप्रिय दर्शनीय स्थल अहमदाबाद
गुजरात के केंद्र में स्तिथ अहमदाबाद भारत के सातवां सबसे बड़ा महानगरीय शहर है जो साबरमती नदी के तट पर बसा है। यह शहर अपनी इतिहास और समृद्ध विरासत से भरा हुआ है और यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत शहर के रूप में घोषित होने वाला दुनिया का पहला शहर है। यह गुजरात की व्यावसायिक राजधानी शहर है और इसे भारत के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक माना जाता है।
पर्यटन की दृष्टि से अहमदाबाद दर्शनीय स्थलों से भरपूर है। यहाँ देश और विदेश के पर्यटकों के आने का तांता लगा रहता है। यह शहर अपनी प्राचीन मंदिरों, शानदार मस्जिदों, आकर्षक संग्रहालयों, शांत झीलों और खूबसूरत नदियों के लिए हमेशा से ही पर्यटकों का पसंदीदा स्थान रहा है। गुजरात का यह आधुनिक शहर विभिन्न आकर्षणों से भरा हुआ है जिसे विभिन्न रुचियों में दिलचस्पी रखने वाले कई पर्यटकों के लिए एक आदर्श गंतव्य है। इसके अलावा यह शहर अपनी स्वादिष्ट गुजरती भोजन के लिए भी जाना जाता है जो देश और विदेश के पर्यटकों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। अहमदाबाद गुजरात की प्रमुख शहर होने के अलावा कई लोकप्रिय स्थलों का घर है और गुजरात के पर्यटन सूचि में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।
Tourist Places in Gujarat in Hindi Gandhinagar – गुजरात का ऐतिहासिक स्थल गांधीनगर
अहमदाबाद शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ गांधीनगर गुजरात राज्य वल्कि पुरे भारत का सबसे प्रसिद्ध शहर है जो साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्तिथ है। यह शहर महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के नाम पर रखा गया है। यह शहर एशिया का सबसे हरा भरा और स्वच्छ शहर है और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिक है। गुजरात के राजधानी शहर होने के अलावा यह कई आकर्षक स्थानों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ का प्रमुख आकर्षणों में से एक अक्षरधाम मंदिर है जो हजारों पर्यटकों का ध्यान अपने और आकर्षित करता है। गुजरात में घूमने के लिए गांधीनगर सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है।
Gujarat Ka Sabse Prasidh Jagha Rann of Kutch – गुजरात का सबसे प्रसिद्ध जगह रन ऑफ कच्छ
गुजरात में कच्छ क्षेत्र अपनी बंजर और सफ़ेद रेगिस्तान के लिए जाना जाता है जो 30,000 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। थार रेगिस्तान और अरब सागर के बीच में कच्छ का रण वास्तव में गुजरात का सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह स्थान दुनिया भर में सबसे बड़े नमक रेगिस्तान के लिए जाना जाता है और गुजरात घूमने आने वाले लगभग सभी पर्यटकों का यह पसंदीदा जगह रहा है। सफेद नमक का एक विशाल विस्तार अपने आप में ही एक अद्भुत है। यह स्थान केवल भारत में ही नहीं वल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा दिसंबर और फरवरी के बिच यहाँ रण उत्सव मनाया जाता जो गुजरात का सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है।
Gujarat Ke Darshaniya Sthal Vadodara – गुजरात के दर्शनीय स्थल वड़ोदरा
विश्वामित्र नदी के तट पर स्तिथ वड़ोदरा भारत के अति प्राचीन ऐतिहासिक शहरों में से एक है जो बड़ौदा के नाम से भी जाना जाता है। यह गुजरात का और एक महत्वपूर्ण शहर है और तीसरा सबसे बड़ा शहर के रूप में प्रसिद्ध है। यह शहर अपनी शानदार महलों, गौरवशाली अत्तीत और समृद्ध संस्कृति के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इस शहर की स्थापना पहली शताब्दी में हुई थी और उस समय इसका नाम वड़प्रदक था। यह शहर अपनी पुरानी खूबसूरत हवेलियां, महल, संग्रहालयों, बगीचे, मंदिरों और मस्जिदों जैसे कई आकर्षणों के लिए जाना जाता है जो पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है। शहर की कई प्रमुख आकर्षण में से लक्ष्मी विलास पैलेस, मकरपुरा पैलेस, हजीरा मकबरा जैसे वास्तुशिल्प चमत्कारों से युक्त है जिन्हें गुजरात में घूमने के लिए सबसे बहेतरीन जगह माना जाता है।
Tourist Places in Gujarat in Hindi Bhuj – गुजरात का मशहूर जगह भुज
भारत के पश्चिमी भाग में स्तिथ भुज गुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छे जगहों में से एक है। यह शहर राज्य के कच्छ क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण शहर है और कभी कच्छ का राजधानी हुआ करता था। इस शहर की स्थापना राव हमीरजी ने बर्ष 1510 में की थी। भुज अपनी संकरी गलियों, महलों और मंदिरों के लिए जाना जाता है और इसमें गुजरात राज्य का सबसे पुराना संग्रहालय भी है। यह शहर गुजरात का सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है और पर्यटकों को आश्चर्यचकित कर देने वाला अनुभव भी दिलाता है। यहाँ का प्रमुख आकर्षण में आइना महल, प्राग महल, हमीरसर झील और स्वामीनारायण मंदिर शामिल है जो वास्तव में देखने लायक हैं।
Gujarat Ke Dharmik Stahl Dwarka – गुजरात का धार्मिक स्थल द्वारका
गुजरात के सबसे धार्मिक और महत्वपूर्ण शहर द्वारका को भगवन श्रीकृष्ण के मंदिर के लिए जाना जाता है। द्वारका हिंदुओं के लिए सबसे प्रमुख चार धामों में से एक है और भारत के सात सबसे प्राचीन धार्मिक शहरों में से एक है। जिसके कारण यह पुरे साल हजारों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है। इसके अलावा यह शहर भव्य मंदिरों, अद्भुत वास्तुकला और सांस्कृतिक महत्व स्थानों से परिपूर्ण है। इस शहर का मुख्य आकर्षण द्वारकाधीश मंदिर है जो भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित एक वास्तुशिल्प चमत्कार और शहर का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। इसके अलावा नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, रुक्मणी मंदिर, सोमनाथ मंदिर और गोमती घाट द्वारका के अन्य प्रमुख आकर्षण है।
Gujarat Tourism in Hindi Junagadh – गुजरात पर्यटन स्थल जूनागढ़
इतिहास में डूबा हुआ जूनागढ़ शहर गुजरात का एक प्राचीन शहर है जो गिरनार पर्वत की तलहटी में स्तिथ है और गुजरात का सातवां सबसे बड़ा शहर है। जूनागढ़ शब्द का अर्थ होता है पुराना किला। यह शहर अपनी इतिहास, अद्भुत वास्तुकला और धार्मिक स्थानों के लिए जाना जाता है। जूनागढ़ शहर की संस्कृति सम्राट अशोक के काल से जुडी हुई है जो आज भी देखने को मिलती है।
गुजरात का इस प्राचीन शहर में कई प्रसिद्ध पर्यटन और तीर्थस्थल है और इसमें बौद्ध स्मारकों, मस्जिदों, हिंदू मंदिरों और विस्तृत हवेलिओं का एक दिलचस्प मिश्रण है। शहर में दर्शनीय स्थलों की सूची में सबसे प्रमुख आकर्षण उपरकोट किला है जिसे मूल रूप से 319 ईसा पूर्व में चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा बनाया गया था। इसके अलावा, महाबत मकबरा, दरबार हॉल संग्रहालय, माउंट गिरनार, सक्करबाग प्राणी उद्यान, अशोक के शिलालेख और बौद्ध गुफाएं जूनागढ़ में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन स्थान हैं।
Gujarat Ka Sabse Prasidh Sthan Somnath – गुजरात का सबसे प्रसिद्ध स्थान सोमनाथ
सोमनाथ मंदिर ना केवल गुजरात में वल्कि पुरे भारत में सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र मंदिरों में से एक है। जूनागढ़ जिले में स्तिथ भगवान शिव के यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। समुद्र तट पर बने इस मंदिर को मुस्लिम शासक गजनवी ने कई बार लुटा। इस मंदिर को अनेक बार गिराया गया और पुनर्निर्मित किया गया, फिर भी इसका धार्मिक महत्व आज भी अपनी जगह है।
वास्तुकला के दृष्टि से यह मंदिर भव्यता को पदर्शित करता है। चालुक्य शैली की वास्तुकला में निर्मित यह लगभग 50 मीटर लंबा एक भव्य मंदिर है। मंदिर अपने जटिल नक्काशी, चांदी के दरवाजे, प्रसिद्ध नंदी मूर्ति और और मुख्य आकर्षण शिवलिंग है जो पर्यटकों को काफी प्रभावित करता है। सोमनाथ मंदिर जूनागढ़ से सिर्फ 80 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और हर साल लाखों भक्तों को अपने और आकर्षित करता है।
Tourist Places in Gujarat in Hindi Girnar – गुजरात के प्रमुख दर्शनीय स्थल गिरनार
गुजरात में सबसे ऊँचा छोटी माउंट गिरनार सदियों से राज्य के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थल स्थलों में से एक है। यह गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्तिथ पहाड़ियों का एक समूह है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और धार्मिक स्थानों के लिए दुनिया में मशहूर है। लगभग 3672 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ गिरनार गुजरात की एक प्राचीन पहाड़ी है जो कई हिन्दू और जैन मंदिरों से भरपूर है।
गिरनार पर्वत का इतिहास काफी पुराना और समृद्ध है और यह पर्वत हिमायल से भी पुराना है। पहाड़ पर स्तिथ जैन मंदिर को भारत का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है जो 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ को समर्पित है। इसके अलावा अंबिका माता मंदिर, संप्रति राजा मंदिर और चौमुखजी मंदिर है जो विशेष रूप से दर्शनीय है। गुजरात का यह प्रसिद्ध स्थान हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करने के अलावा रोमांच और अद्भुत आंनद प्रदान करता है जिसे यह स्थान गुजरात में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक माना जाता है।
Gujarat Ka Sabse Mashur Jagha Gir National Park – गुजरात का सबसे मशहूर जगह गिर नेशनल पार्क
गिर राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है जो एशियाई शेरों का एक मात्रा निवास स्थान के रूप में जाना जाता है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1965 किया गया था। यह राष्ट्रीय उद्यान कुल 1412 किलोमीटर की क्षेत्रफल में फैला हुआ है जो मुख्य रूप से एशियाई शेरों के संरक्षण के लिए बनाया गया है। वास्तव में गिर राष्ट्रीय उद्यान कई अन्य दुर्लव जंगली जानवरों का घर भी है, जैसे की लकड़बग्घा, चिंकारा, हरिण, भालू, जंगली सूअर मगरमच्छ और कई जानवर भी शामिल है। गुजरात में घूमने के लिए गिर राष्ट्रीय उद्यान सबसे अच्छे आकर्षणों में से एक है।
Gujarat Ke Famous Darshaniya Sthal Saputara – गुजरात के फेमस दर्शनीय स्थल सापुतारा
गुजरात का एक मात्रा हिल स्टेशन सापुतारा गुजरात के सुदूर दक्षिण चोर पर स्तिथ है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1000 मीटर है और सह्याद्री पहाड़ियों के बीच स्थित होने के कारण यह प्राकृतिक मनमोहक दृश्य से भरपूर है। यह हिल स्टेशन महाराष्ट्र और गुजरात की सिमा पर स्तिथ है और अपनी हरी भरी पहाड़ियों, खूबसूरत नजारा, ठंडे जलवायु और स्वच्छ वातावरण के लिए जाना जाता है। सापुतारा का अर्थ है सापों का निवास स्थान जो डांग आदिवासियों के द्वारा दिया गया नाम है। यहाँ कई अन्य दर्शनीय स्थल है जैसे रोज गार्डन, लेक गार्डन, गिर झरना, सनसेट पॉइंट, सापुतारा संग्रहालय और भी कई आकर्षण है जो इस जगह को एक लोकप्रिय स्थान बनाते हैं। गुजरात का एक मात्रा हिल स्टेशन होने के कारण यह हमेशा से ही पर्यटकों का प्रमुख आकर्षणों का केंद्र रहा है।
Gujarat Tourist Places in Hindi Palitana – गुजरात के टूरिस्ट प्लेस पालीताना
पालीताना गुजरात के भावनगर जिले में स्तिथ एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो भावनगर से लगभग 51 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। पालीताना शत्रुंजय पहाड़ियों की तलहटी में बसा एक आकर्षक दर्शनीय स्थल है और जैनयों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक है। यहाँ प्राचीन स्थापत्य कला के 863 उत्कृष्ट मंदिरों बने हुए हैं।
ऐसा माना जाता है की पहले जैन तीर्थंकर ऋषभनाथा ने इस पहाड़ी का दौरा किया था जबकि उनके प्रमुख शिष्य पुंडरिका ने यहां ज्ञान प्राप्त किया था। कहा जाता है इन मंदिरों का निर्माण कार्य लगभग 900 बर्षों में संपन्न हुआ था। मंदिरों तक पहंचने के लिए 3000 अधिक सीढ़ियों से अधिक कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है। गुजरात के यात्रा में पालीताना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और पर्यटकों को अकसर आक्रर्षित करता रहता है।
Gujarat Ke Aitihasik Jagah Lothal – गुजरात के ऐतिहासिक जगह लोथल
गुजरात राज्य में स्तिथ लोथल प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे प्रमुख शहरों में से एक था जो आज गुजरात के भाल क्षेत्र में स्तिथ है। लोथल में सिंधु घाटी सभ्यता के कई खंडहरों और अवशेषों को देखा जा सकता है जो इतिहास प्रेमियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। यहाँ एक छोटा संग्रहालय भी है जहाँ सभी प्राचीन बर्तन, महतवपूर्ण पत्थर, सभ्यता का अवशेष और बहुत कुछ देखने को मिलती है।
Tourist Places in Gujarat in Hindi Porbandar – गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थल पोरबंदर
पोरबंदर भारत का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यह शहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मस्थान होने के कारण सबसे अधिक लोकप्रिय है। पोरबंदर गुजरात का एक ऐसा शहर है जो कई धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इमारतों से भरा हुआ है जो गौरवशाली बीते युग का याद दिलातें हैं। पोरबंदर घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटन स्थल है। यहाँ का खूबसूरत समुद्र तट, वन्यजीब अभयारण्य, संग्रहालय और प्राचीन वास्तुकलाओं को देखा जा सकता है। यह सभी पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थान है और गुजरात के पर्यटन सूचि में सबसे महत्वपूर्ण स्थान निभाता है।
Gujarat Ke Sabse Lokpriyo Sthan Rajkot – गुजरात का सबसे लोकप्रिय स्थान राजकोट
राजकोट शहर गुजरात के सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक है जो पर्यटकों को कई प्रकार की आकर्षण प्रदान करती है। यह शहर भारत के सबसे तेजी से उभरता हुआ शहर है। गुजरात का यह रंगीन शहर कई आक्रर्षणों से भरा हुआ है। यहाँ आधुनिक जीवनशालिओं के साथ वास्तुकला, वन्यजीव अभयारण्य, संग्रहालय और प्राचीन गुफाएं पर्यटको के लिए प्रमुख आकर्षणों का केंद्र बन गया है। प्राचीन राजकोट शहर सौराष्ट्र के राजाओं की राजधानी रहा है और इस शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपनी जीवन कुछ समय बिताए थे। अगर आप गुजरात घूमने के लिए आ रहे हैं तो निश्चित रूप से राजकोट का दौरा जरूर करें।
Best Time to Visit Gujarat in Hindi – गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय
क्षेत्रफल के हिसाब से गुजरात भारत का छठा सबसे बड़ा राज्य है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक अपनी परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताने के लिए गुजरात घूमने जाते हैं। अगर आप गुजरात घूमने के लिए प्लान बना रहे हैं तो आप को यह जरूर पता होना चाहिए की गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय किया है।
हालंकि गुजरात की यात्रा साल में किसी भी समय किया जा सकता है लकिन गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बिच है। इन् महीनो के दौरान मौसम काफी सुहावना रहता है जो घूमने के लिए बहुत सही माना जाता है। मानसून में गुजरात घूमने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। मार्च से जून के बिच का समय यहाँ बहुत गर्मी पड़ती है जो घूमने के लिए बिलकुल आदर्श नहीं है।
How to Reach Gujarat in Hindi – गुजरात कैसे पहंचे
वायु मार्ग: गुजरात भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के वजह से यह 17 हवाई अड्डों का घर है। सरदार वल्लभभाई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद में स्तिथ है जो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे कई प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा गुजरात में वडोदरा हवाई अड्डा, सूरत हवाई अड्डा, केशोद हवाई अड्डा, पोरबंदर हवाई अड्डा, राजकोट हवाई अड्डा, भावनगर हवाई अड्डा, दीसा हवाई अड्डा और कांडला हवाई अड्डा हैं जो देश के सभी प्रमुख शहरों से बहुत ही अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं।
रेल मार्ग: ट्रैन के माध्यम से भी गुजरात पहंचा जा सकता है। गुजरात भारतीय रेलवे के पश्चिमी रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वडोदरा रेलवे स्टेशन गुजरात का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है और भारत का चौथा सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसके अलाव अहमदाबाद जंक्शन, राजकोट रेलवे स्टेशन, जूनागढ़ रेलवे स्टेशन और सूरत रेलवे स्टेशन हैं। इसिलए गुजरात राज्य के भीतर और बहार यात्रा करना सुबिधाजनक है।
सड़क मार्ग: गुजरात देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे पडोसी राज्य से भी कई बस सेवाएं उपलब्ध है।
और पढ़े :
- केरल के प्रमुख दर्शनीय स्थल
- असम के खूबसूरत पर्यटन स्थल
- जयपुर में घूमने के लिए मशहूर स्थान
- औरंगाबाद के लोकप्रिय जगह
nice article,
Such good information and very useful. I really enjoyed this article and also interested, Thanks for sharing the information with us.