Tourist Places in Indonesia in Hindi – इंडोनेशिया के पर्यटन स्थल

Tourist Places in Indonesia in Hindi – इंडोनेशिया के पर्यटन स्थल: इंडोनेशिया आधिकारिक तौर पर इंडोनेशिया गणराज्य, दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। इंडोनेशिया एक द्वीपसमूह है जिसमें लगभग 17,508 द्वीप हैं। यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश है जो भारत महासागर और प्रशांत महासागर के बिच स्तिथ है। इंडोनेशिया को आइलैंड के देश भी कहा जाता है। इंडोनेशिया दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक देश है क्यों कि इस देश में सबसे अधिक  मुस्लिम धर्म के लोग रहते हैं। इंडोनेशिया के राजधानी जकार्ता है, जो दुनिया का 13वी  सबसे बड़ा शहर है।

इंडोनेशिया अपने ज्वालामुखी द्वीपसमूह, वन्यजीवों से भरपूर जंगलों और खूबसूरत समुद्री तटों  के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यही नहीं यहाँ के स्वादिष्ट व्यंजन और शानदार  नाइटलाइफ़ इंडोनेशिया को और भी लोकप्रिय बनाता है। सबसे बढ़कर यहाँ की मिलनसार लोग हैं जो बिदेश से आये पर्यटकों का भरपूर स्वागत करते हैं। इसीलिए हेर साल बड़ी सांख्य में  पर्यटक  इंडोनेशिया घूमने के लिए आते हैं।

राजधानी  : जकार्ता 

मुद्रा         : इण्डोनेशियाई रुपिया (भारत का 1 मुद्रा 197 इण्डोनेशियाई रुपिया है) 

Tourist Places in Indonesia in Hindi – इंडोनेशिया के पर्यटन स्थल: नमस्कार, मेरा नाम Uttam Kumar है, मुझे यकीन है आप सभी अच्छे होंगे,  इंडोनेशिया एक अद्भुत और काफी रोमांचित करने वाला देश है। इस देश की प्राचीन संस्कृति, कला और इतिहास पर्यटकों के लिए काफी दिलचस्प रहा है और यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता से सैलानियों को आकर्षित करता रहा है। अगर आप इंडोनेशिया यात्रा के लिए योजना बना रहे हैं तो शुरू से अंत तक इस लेख को जर्रूर पढ़िए।

और पढ़े: असम के पर्यटन स्थल 

Table Contents

इंडोनेशिया के पर्यटन स्थल जकार्ता – Tourist Places in Indonesia in Hindi Jakarta 

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता जावा द्वीप के उत्तर पश्चिमी तट पर स्थित है। यह शहर देश का आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक केंद्र है और सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है। जकार्ता जनसंख्या के हिसाब से इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में प्रथम और बिश्व में 10बी स्थान पर है। इंडोनेशिया के आकर्षण पर्यटन स्थल में से जकार्ता एक खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। यह शहर चर्चों, मस्जिदों और मंदिरों के साथ बहुसांस्कृतिक समाज है। जकार्ता एक विशाल महानगर है जहाँ पूरे इंडोनेशिया से विविध जातीय समूह पृष्ठभूमि वाले 10 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं।

इंडोनेशिया के खूबसूरत जगह गीली द्वीपसमूह – Gili Islands Indonesia 

गिल आइलैंड इंडोनेशिया का एक खूबसूरत द्वीप है। यह एक बहुत खूबसूरत आइलैंड है जो पर्यटकों को काफी पसंद है। गिल्ली द्वीप समूह 3 छोटे द्वीपों का समूह है इंडोनेशिया में उत्तर पश्चिम लोंबोक द्वीप के तट के पास, गिल्ली ट्रेवांगन, गिली मेनो और गिली एयर स्तिथ है । ताड़ के पेड़ों से घिरे और रेतीले समुद्र तटों इस जगह को और भी खास बनाती है।

इंडोनेशिया के मशहूर पर्यटन स्थल बलि – Famous places in Indonesia in Hindi Bali 

बलि इंडोनेशिया में स्तिथ सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध द्वीप में से एक है जो ज्वालामुखी पहाड़ों, उष्णकटिबंधीय समुद्र तटों और शानदार नज़रों के कारण दुनिया भर में मशहूर है। हर साल यहां हजारों के तदात में पर्यटक अपनी छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। यहाँ पर्यटक समुद्र की खूबसूरत नज़ारा के साथ प्राचीन मंदिर को भी देख सकते हैं। इसके अलावा  बलि में कई खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों आकर्षित करता है।

इंडोनेशिया के खूबसूरत पर्यटन स्थल उबुद – Best places to Visit Indonesia in Hindi Ubud 

उबुद बलि का एक ऐसा खूबसूरत शहर है जो इंडोनेशिया यात्रा करने वाले हर अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है। यह शानदार शहर  अपने कला, संस्कृति, पारम्परिक हस्तशिल्प और हिन्दू मंदिरों के लिए काफी लोकप्रिय है। हरे भरे जंगल, चावल की छतों और प्राकृतिक सुंदर नज़रों के कारन उबुद पर्यटकों के लिए एक पसंदिता जगह रहा है। यहाँ कई हिन्दू मंदिर है जो दार्शनियो है। इसके अलावा यहाँ की वास्तुकला और मिलनसार लोग पर्यटकों को और भी रोमांचित कर देता है। यही कारन है  उबुद बाली में सबसे अधिक देखे जाने वाले प्रसिद्ध जगहों में से एक है।

इंडोनेशिया पर्यटन स्थल नुसा पेनिडा – Tourist Places in Indonesia in Hindi Nusa Penida 

नुसा पेनिडा इंडोनेशिया के बाली द्वीप के दक्षिण पूर्व में स्तिथ एक खूबसूरत द्वीप है। नुसा पेनिडा तीन नुसा द्वीपों में सबसे बड़ा है। यह द्वीप अपने शानदार प्राकृतिक चट्टानों और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए काफी मशहूर पर्यटन स्थल माना जाता है।

इंडोनेशिया का प्रसिद्ध जगह माउंट बटुर – Mount Batur Indonesia 

माउंट बटुर ज्वालामुखी बाली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह  एक सक्रिय ज्वालामुखी है जिसका आखिरी विस्फोट साल 2000 में हुआ था। माउंट बटुर की ऊंचाई लगभग 1717 मिटेर है। यहाँ से  सबसे अच्छा सूर्योदय और सूर्यास्त को देखा जा सकता है। इसके अलावा यह जगह अपनी सुन्दर प्राकृतिक नज़ारा के कारन पर्यटक यहाँ खींचे चले आते हैं। माउंट बटुर ट्रेकिंग की लिए सही जगह है जो लोग ट्रेकिंग के शौकीन हैं उनके लिए यह एक आदर्श जगह है।

इंडोनेशिया में घूमने के लिए जगह गीली ट्रावांगन – Places to Visit in Indonesia in Hindi Gili Trawangan

गीली ट्रावांगन इंडोनेशिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जो गीली द्वीप समूह में सबसे बड़ा है। यह जगह अपने  सफ़ेद रेत, खूबसूरत समुद्र तट और शानदार नाईटलाइफ के लिए जाना जाता है। इसके अलावा जो लोग शांत और एकांत जगह को पसंद करते हैं उनके लिए यह एक आदर्श जगह है और यहाँ की शांत  वातावरण पर्यटकों को सुखद अनुभब प्रदान करता है। विशेष रूप से यहाँ की समुद्री जीवन और साफ नीले पानी इस जगह को और भी खास बनता है।

इंडोनेशिया के दर्शनीय स्थल योग्यकर्ता – Yogyakarta Indonesia in Hindi 

योग्यकर्ता जावा में स्तिथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह शहर अपनी कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। योग्यकर्ता को जोग्जा के नाम से भी जाना जाता है जो कई महत्वपूर्ण भवनों और स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह पर्यटकों के लिए एक खास जगह है क्यों कि यहाँ कई शानदार पर्यटन स्थल है जो विशेष रूपसे दर्शनीय है। इसके साथ है यहाँ एक हिन्दू मंदिर है जो प्रम्बानन मंदिर के नाम से जाना जाता है। प्रम्बानन 10वी शताब्दी  का एक हिंदू मंदिर परिसर है जो त्रिमूर्ति को समर्पित है। यह मंदिर इंडोनेशिया का आकर्षक और एक बड़ा मंदिर भी है।

इंडोनेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल बोरोबुदुर – Borobudur Temple in Hindi 

बोरोबुदुर इंडोनेशिया में स्थित एक  प्राचीन बौद्ध मंदिर और बौद्ध तीर्थ स्थल है। बोरोबुदुर दुनिया का सबसे बड़ा प्रसिद्ध  मंदिरों  में से एक है जो ताड के पेड़ और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है। 8वी और 9वी  शताब्दी का यह प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है। बोरोबुदुर इंडोनेशिया सबसे अधिक देखा जाने वाला पर्यटन स्थलों में एक है।

इंडोनेशिया के पर्यटन स्थल सुराबाया – Tourist Places in Indonesia in Hindi Surabaya 

सुराबाया इंडोनेशिया के पूर्व जावा में स्तिथ एक खूबसूरत शहर है और पूर्व जावा की राजधानी भी है। यह शहर इंडोनेशिया के दूसरा सबसे बड़ा शहर तो है ही साथ ही एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक शहर भी है। सुराबाया दो शब्द से बना है सूरा का अर्थ  शार्क और बया का अर्थ मगरमछ है। यहाँ कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो दार्शनियो है। इसके अलावा यहाँ की स्थानियो स्वादित भोजन पर्यटकों और भी आकर्षित करता है।

इंडोनेशिया में घूमने के लिए जगह माउंट ब्रोमो – Mount Bromo in Hindi 

माउंट ब्रोमो इंडोनेशिया के पूर्व जावा में स्तिथ एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो 2329 मिटेर ऊँचा है। माउंट ब्रोमो इंडोनेशिया के अन्य ज्वालामुखियों जितना बड़ा नहीं है लेकिन माउंट ब्रोमो की प्राकृतिक खूबसूरत दृश्य वास्तव में अद्भुत है। इसलिए इंडोनेशिया आने वाले पर्यटयक माउंट ब्रोमो का दौरा जर्रूर करते हैं। ऐसा माना जाता है की ब्रोमो नाम हिन्दुओं के देवता ब्रह्मा जी से पड़ा है। इसीलिए यह स्थान हिन्दुओं का एक पबित्र स्थान माना जाता है।

इंडोनेशिया का आकर्षक शहर मैदान – Indonesia Tourism in Hindi Medan 

मैदान इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में स्तिथ एक शानदार शहर है जो इंडोनेशिया के चौथा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों का एक सही मिश्रण है। यहाँ की स्थानियो भोजन और खूबसूरत नज़ारा सैलानियों को भरपूर आकर्षित करता है। इसके अलावा यहाँ अन्य कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो दार्शनियो है।

इंडोनेशिया का खूबसूरत जगह लेक तोबा – Beautiful Places in Indonesia in Hindi Lake Toba

लेक तोबा इंडोनेशिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह झील इंडोनेशिया के सुमात्रा में स्थित सबसे बड़ी ज्वालामुखी झील है। यह एक बड़ी प्राकृतिक क्रेटर झील है जो ज्वालामुखी विस्फोट से बना था। टोबा झील दुनिया के अद्भुत प्राकृतिक अजूबों में से एक है। यह झील दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी झील है और  लगभग  450 मीटर की गहराई के साथ दुनिया की सबसे गहरी  झील भी  है। सुखद जलवायु, साफ नील पानी और खूबसूरत पहाड़ियां से घिरा तोबा झील इंडोनेशिया का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल का केंद्र है।

इंडोनेशिया के दर्शनीय स्थल बांडुंग – Bandung Tourism in Hindi 

बांडुंग इंडोनेशिया के पश्चिम जावा में स्तिथ है और पश्चिम जावा की राजधानी भी है। यह एक शानदार शहर होने साथ एक खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है जो इंडोनेशिया के राजधानी जकार्ता से लगभग 180 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। बांडुंग इंडोनेशिया की तीसरी सबसे आबादी वाला शहर है जो अपनी सुखद जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा बांडुंग अपने खूबसूरत चाय के बागानों के लिए भी जाना जाता है।

इंडोनेशिया में देखने लायक जगह बॉटम – Indonesia Tourism in Hindi Batam

बॉटम इंडोनेशिया के एक खूबसूरत और आकर्षक द्वीप है जो रियाउ द्वीपसमूह का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह इंडोनेशिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ की शानदार समुद्री तटों और दिलचस्प नज़ारा पर्यटकों के बिच काफी मशहूर है।

इंडोनेशिया पर्यटन स्थल लोम्बोक – Tourist Places in Indonesia in Hindi Lombok 

लोम्बोक द्वीप बलि के पूर्व में स्तिथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह द्वीप अपनी खूबसूरत समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह जगह घने जंगल और सुन्दर झरना के साथ अद्भुत नज़ारा प्रदान करती है साथ ही सर्फिंग, स्नोर्केलिंग और स्कूबा डाइविंग के लिए यह एक आदर्श  जगह है। लोम्बोक एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के बावजूत यहाँ पर्यटकों का ज्यादा भीड़ नहीं लगती है। यह इंडोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी  माउंट रिंजनि  का घर है।

इंडोनेशिया का मशहूर जगह  माउंट रिंजनि – Famous Places in Indonesia in Hindi Mount Rinjani 

माउंट रिंजनि इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप में स्तिथ इंडोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा ज्वालामुखी है और लगभग 3726 मिटेर ऊँचा है। यह ज्वालामुखी एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो  माउंट रिंजानी नेशनल पार्क का हिस्सा है। माउंट रिंजनि भी इंडोनेशिया का एक मशहूर पर्यटन स्थल है जहाँ पर्यटक माउंट रिंजनि का साहसिक चढ़ाई करके भरपूर आनंद लेते हैं।

इंडोनेशिया का आकर्षक जगह पडांग – Padang Tourism in Hindi 

पडांग इंडोनेशिया के पक्षिम सुमात्रा में स्तिथ एक शहर है जो पश्चिम सुमात्रा की राजधानी भी है। सुमात्रा के पश्चिमी तट पर सबसे बड़े बंदरगाह के साथ यह शहर एक एक व्यापारी शहर भी है। यह शहर सुमात्रा की सबसे बड़ा शहर होने के साथ अपने शानदार व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। पर्यटक स्वादिस्ट वंजानों का भरपूर लुप्त उठा ते हैं। इसके अलावा यहाँ अन्य कई पर्यटन स्थल है जो काफी लोकप्रिय है। सुन्दर समुद्री तटों, अद्भुत भोजन, मनमोहक परिदृश्य और अनूठी संस्कृति लिए पडांग दुनिया में एक मशहूर पर्यटन स्थलों में शामिल है।  

इंडोनेशिया का फेमस जगह मानदो – Manado Tourism in Hindi 

मानदो शहर अपनी अद्भुत नज़ारा और आकर्षक जगहों के लिए मशहूर है। यह शहर एक दिलचस्प शहर है जो उत्तरी सुलावेसी प्रान्त की राजधानी है और सुलावेसी प्रान्त के दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है। मनड़ो एक ऐसा शहर है जो जंगलों और ज्वालामुखी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहाँ की खूबसूरत समुद्री तटों बेहद आकर्षक है। मानदो अपनी सुन्दर समुद्री वन्यजीव, आधुनिक शॉपिंग मॉल और मनोरम इंडोनेशियाई व्यंजन के लिए पर्यटकों के बिच काफी मशहूर है।

इंडोनेशिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थल देंग पठार – Indonesia Tourist Places in Hindi Dieng Plateau

डेंग पठार इंडोनेशिया के सेंट्रल  जावा में स्तिथ सक्रिय ज्वालामुखी का क्षेत्र है जो अपनी प्राकृतिक नज़ारा और हिन्दू मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। डेंग शब्द डि हयांग से आया है जिसका अर्थ होता है देवताओं का निवास। डेंग अपने प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ कुछ कलिंग साम्रज्य के प्राचीन मंदिरों को देखा जा सकता है।  इसके आवला यहां कुछ खूबसूरत झीलें और सुन्दर पहाड़ियां के लुभावने दृश्य इस जगह को और भी खास बनता है।

इंडोनेशिया में घूमने लायक जगह कोमोडो नेशनल पार्क – Komodo National Park in Hindi 

कोमोडो नेशनल पार्क इंडोनेशिया की एक मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है और इंडोनेशिया के सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी है। यह राष्ट्रीय उद्यान दुनिया का सबसे बड़े चिपकलिओं का  घर है जिसे कोमोडो ड्रैगन के नाम से जाना जाता है। इस नेशनल पार्क में पर्यटक विशाल चिपकलिओं को करीब से देख सकते हैं। ऐसा कहा जाता है की यहाँ पाया जाने वाला विशाल छिपकली दुनिया में और कहीं मजूद नहीं है।

तांजुंग पुटिंग नेशनल पार्क इंडोनेशिया – Indonesia Tourism Tanjung Puting National Park

तंजुंग पुटिंग नेशनल पार्क इंडोनेशिया का सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यान है। यह  नेशनल पार्क सेंट्रल कालीमंतन द्वीप  में स्थित है जो दुनिया में सबसे बड़ा ऑरंगुटान संरक्षण स्थल है जिसमे  में लगभग 40000 से अधिक ऑरंगुटान का घर है। तंजुंग पुटिंग नेशनल पार्क जंगलों  में ओरंगुटान देखने के लिए सबसे अच्छी जगह। बिशेष रूप से इस  राष्ट्रीय उद्यान में और भी कई प्रकार की वन्यजीवों को भी देखा जा सकता हे। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

इंडोनेशिया का स्थानीय भोजन – Local Food Indonesia In Hindi 

इंडोनेशिया का भोजन बोहत ही प्रशिद्ध है जिसका स्वाद आप पूरी ज़िंदगी भर भूल नहीं पाएंगे  इंडोनेशिया का स्थानीय भोजन जैसे कि गुदेग, नारीयल का दूध, सोटो बेटावी, मांस, सतू नसी, गोरेंग बोहत ही स्वादिष्ट है। अगर आप इंडोनेशिया ट्रेवल कर रहे हैं तो इन सभी भोजन का स्वाद जरूर ले।

इंडोनेशिया में कहाँ ठहरे – Where to Stay in Indonesia 

इंडोनेशिया के किसी भी शहरों में ठहरने के लिए अच्छे सुबिधायें उपलब्ध है। इंडोनेशिया के विभिन्न शहरों में होटल और अन्य कई सुबिधायें उपलब्ध है अगर आप इंडोनेशिया के अलग अलग शहरों का यात्रा करते हैं तो आप अपने हिसाब से होटल का चुनाब कर सकते हैं।

इंडोनेशिया घूमने का अच्छा समय – Best Time to Visit Indonesia 

इंडोनेशिया यात्रा करना का सही समय मई से अक्टूबर तक का समय सबसे अच्छा  माना जाता है। इस समय के दौरान यहाँ का मौसम बहुत अच्छा  माना जाता है।

इंडोनेशिया कैसे पहंचे – How to Reach Indonesia 

इंडोनेशिया देश जाने के लिए आप के पास पासपोर्ट  होना आबश्यक है । इंडोनेशिया में 30 दिनों से कम समय के लिए यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है। अगर आप की यात्रा का समय 30 दिनों से अधिक  है तो आप वीसा के लिए आबेदन कर सकते हैं।

भारत से इंडोनेशिया के यात्रा करने का सबसे सुबिधाजनक तरीका  वायुमार्ग है। भारत के कई  प्रमुख शहरों से इंडोनेशिया के लिए वायु सेवाएं उपलब्ध है  दिल्ली, मुंबई  बेंगलुरु, चेन्नई  जैसे शहरों से इंडोनेशिया के लिए उडान प्रदान करते हैं।

Frequently Asked Questions About Indonesia In Hindi

Q.1:-इंडोनेशिया का राजधानी क्या है ?

A:- इंडोनेशिया का राजधानी जकार्ता है ।

Q.2:- इंडोनेशिया का जनसंख्या कितना है ?

A:- इंडोनेशिया का जनसंख्या 279,134,505 है।

Q.3:- इंडोनेशिया मैं प्रशिद्ध क्या है ?

A:- इंडोनेशिया प्राकृतिक सुंदरता ,सुंदर सफेद रेत के समुद्री तट ओर बन्य जीव अभयारण्य  के लिए प्रशिद्ध है।

Q.4:- इंडोनेशिया में कौन सा मुद्रा का प्रचलित होता है ?

A:- इंडोनेशिया मैं इण्डोनेशियाई रुपिया का प्रचलित होता है।

Q.5:- इंडोनेशिया मैं नाईट लाइफ के लिए कोन कोन सा जगह लोकोप्रिय है ?

A:- इंडोनेशिया मैं बाली ओर जकार्ता का जेनजा, आप्रवासी, ड्रैगनफली बोहत ही लोकप्रिय नाईट लाइफ है ।

Q.6:- भारत से इंडोनेशिया जाने के लिए कितना खर्च होता है ?

A:- भारत से  इंडोनेशिया यात्रा करने के लिए आपको कम से कम 80,000 खर्च करना पड़ेगा।

Q.7:- भारत से इंडोनेशिया जाने के लिए सबसे बेहतरीन मार्ग कोन सा है ?

A:- भारत से इंडोनेशिया जाने के लिए सबसे अच्छा वायु मार्ग है क्योंकि आप दिल्ली, मुंबई ओर बंगलोर जैसे शहरों से इंडोनेशिया के लिए वायु सेवाएं उपलब्ध है।इंडोनेशिया का नगुरह अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत से अच्छी तरफ से जुड़ा हुआ है।

Q.8:- इंडोनेशिया मैं कोन सी भाषा का प्रचलित होती है ?

A:- इंडोनेशिया की प्रमुख भाषा इंडोनेशियन बहासा है। अंग्रेजी और अरबी भाषा का भी प्रचलित है।

और पढ़े : जम्मू कश्मीर में घूमने के लिए जगह  

2 thoughts on “Tourist Places in Indonesia in Hindi – इंडोनेशिया के पर्यटन स्थल”

Leave a Comment