जम्मू और कश्मीर के पर्यटन स्थल – Tourist Places in Jammu and Kashmir in Hindi

जम्मू और कश्मीर के पर्यटन स्थल – Tourist Places in Jammu and Kashmir in Hindi : भारत का स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू और कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। हिमालय के गोद में बसा जम्मू और कश्मीर भारत के उत्तर पश्चिम दिशा में स्तिथ है। यहाँ की हरे भरे जंगल, खूबसूरत वादियां, ऊँची ऊँची पहाड़ियां और खूबसूरत झील पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता आ रहा है। यही नहीं जम्मू और कश्मीर अपनी ऐतिहासिक स्थल और मंदिरों के लिए भी देश और दुनिया भर में मुख्य आकर्षण केंद्र रहा है। ज्यादा तर सैलानी जम्मू और कश्मीर इसीलिए आते हैं क्यों कि यहाँ की शांत वातावरण और हिमालय की भब्या दृश्य अतंयत मनहोर होती है। 

राजधानी : श्रीनगर (In Summer) जम्मू  (In Winter)

जनसँख्या : 14,957,251 (2020)

भाषाएँ     : कश्मीरी, डोगरी, उर्दू और लदाखी

जलवायु   : जम्मू ग्रीष्मकाल औसतन 35 डिग्री, शीतकाल औसतन 20 डिग्री

श्रीनगर ग्रीष्मकाल औसतन 30 डिग्री, शीतकाल औसतन 0 डिग्री के निचे

हवाई अड्डे : श्रीनगर, जम्मू और लेह

Table Contents

History about Jammu and Kashmir – ऎतिहासिक तथ्य 

  • इस राज्य पर पहले हिन्दू तथा बाद में मुस्लिम शासक ने शासन किया।
  • अकबर के शासनकाल में यह मुग़ल सल्तनत का अभिन्न अंग रहा।
  • 1756 के आरम्भ में अफ़ग़ान शासक के बाद 1819 में इसे पंजाब के सिख राज्य में मिला दिया गया।
  • 1846 में महाराजा रंजीत सिंह ने जम्मू प्रदेश महारजा गुलाब सिंह के हवाले किया।
  • 1846 में सोबरंब के निर्णायक युद्ध के बाद अमृतसर की संधि के अधीन कश्मीर भी महाराजा गुलाब सिंह को दिया गया।
  • उसके बाद 1947 में भारतीय संबिधान अधिनियम पास होने के समय तक यह राज्य ब्रिटिश शासकों का अधीन रहा।

जम्मू और कश्मीर के पर्यटन स्थल – Tourist Places in Jammu and Kashmir in Hindi : नमस्कार, मेरा नाम Uttam Kumar है, आशा करता हूँ आप लोग बिलकुल अच्छे होंगे। आज के इस लेख में हम जम्मू और कश्मीर में स्तिथ खूबसरत पर्यटन स्थल के बारे में जानेगे। जम्मू और कश्मीर भारत एक ऐसा खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों को हमेशा आकर्षित करता आ रहा है। हेर साल हजारों के तादात में सैलानी जम्मू और कश्मीर घूमने के लिए आते हैं और यहाँ की खूबसूरत नजारा को करीब से महसूस करते हैं। अगर आप इस साल जम्मू और कश्मीर घूमने के लिए प्लान बना रहे है, तो  आप इस लेख को जर्रूर पढ़िए ताकी जम्मू और कश्मीर जाने से पहले आपको पूरी जानकारी मिल सके।

और पढ़े : मुन्नार हिल स्टेशन घूमने के लिए जानकारी 

श्रीनगर में घूमने के लिए जगह – Tourist Places in Jammu and Kashmir in Hindi, Srinager

झेलम नदी के किनारों पर बसा श्रीनगर जम्मू और कश्मीर का सबसे बड़ा शहर है। यह शहर समुद्र तल से लगभग 1590 मिटेर की ऊंचाई पर स्तिथ है। इस शहर को जम्मू और कश्मीर का ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। चौथी और पांचवी शताब्दी में मुग़लकालीन शासकों ने इस शहर में खूबसूरत झीलों, बागों और कलात्मक इमारतों का निर्माण करवाकर इसकी खूबसूरती को और भी ताजा करवाय थे। यहाँ आकर पर्यटकों को ऐसा लगता है जैसे वो किसी अलग दुनिया में ही आ गए हैं। यहाँ की रंग बिरंगी से सु सज्जित गार्डन और मन को मोह लेने वाली साफ पानी के झीलें पर्यटकों को आकर्षित करता है।

श्रीनगर की सबसे खूबसूरत जगह, डल झील – Tourist places in Jammu and Kashmir in Hindi Dal Lake

डल झील श्रीनगर से करीब 9 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ एक बहुत खूबसूरत झील है, जो तेन दशाओं से पहाड़ियां से घिरी हुई है। एक समय था जब यह झील विश्व की सुन्दरतम झीलों में से एक मानी जाती थी, लेकिन आज इसका सुन्दर्य ख़त्म होता जा रहा है। कभी यह झील 25 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई थी, लेकिन अब इसका क्षेत्रफल मात्र 12 वर्ग किलोमीटर रह गया है। डल झील के मुख्य आकर्षण का केन्द्र है यहाँ के हाउसबोट और शिकारे। पर्यटक हाउसबोटों में रहकर तथा शिकारे द्वारा पूरी डल झील का सैर करके आनंद उठा सकते हैं।

जम्मू और कश्मीर के पर्यटन स्थल, नागिन झील – Tourist Places in Srinager in Hindi, Nagin Lake 

श्रीनगर में घूमने के लिए नागिन झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। नागिन झील श्रीनगर से करीब 7 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह झील नील पानी के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह झील डल झील का ही एक हिस्सा है। यहाँ बड़ी मात्रा में हाउस बोट है, जिनमें हर तरह की सुबिधाएं उपलब्ध हैं।

श्रीनगर में घूमने के लिए जगह, शंकराचार्य मंदिर – Shankaracharya Temple Srinagar 

इस मंदिर का निर्माण महाराजा अशोक के बेटे झालुका ने करवाया था, लेकिन आज मंदिर का जो ढांचा है, उसका निर्माण जहांगीर के शासनकाल में किसी हिन्दू ने करवाया था। धार्मिक महत्तव के अलावा इस मंदिर की सबसे खासियत यह है की यह शहर से 1000 फुट की ऊंचाई पर तख़्त-ए-सुलेमानी नमक पहाड़ी बना है। यहाँ से पीरपंजाल पर्वत की पूरी श्रृंखला और श्रीनगर का बिहंगम दृश्य देखा जा सकता है।

श्रीनगर में देखने लायक जगह, निशात बाग – Tourist Places in Jammu and Kashmir in Hindi, Nishat Bagh 

निशात बाग श्रीनगर का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो शहर से करीब 11 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह बाग डल झील और जबखान के बिच बना है। इस बाग का निर्माण नूरजहां के भाई आसिफ खान ने करवाया था।

श्रीनगर पर्यटन स्थल, शालीमार बाग – Shalimar bagh, Srinagar 

शालीमार बाग जम्मू और कश्मीर का सबसे लोकप्रिय गार्डन है। यह गार्डन श्रीनगर से लगभग 15 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह गार्डन डल झील से सटा हुआ है। इसका निर्माण शहेंशाह जहांगीर ने अपनी बेगम नूरजहां के लिए करवाया था।

पहलगाम पर्यटन स्थल जम्मू और कश्मीर – Place to Visit in Jammu and Kasmir in Hindi, Pahalgam 

पहलगाम, श्रीनगर से लगभग 95 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह कश्मीर का सबसे खूबसूरत, शांत और मनमोहक पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 2,195 मिटेर है। यहाँ चारों और प्रकृति का खूबसूरती बिखरी हुई है। यहाँ का मुख्या आकर्षण शेषनाग झील और लिद्दर नदी है। यहाँ से 16 किलोमीटर की दुरी पर चंदनबाड़ी स्तिथ है। जहाँ से अमरनाथ के लिए यात्रा आरंभ होती है।

जम्मू और कश्मीर पर्यटन स्थल, सोनमर्ग – Tourist Places in Jammu and Kashmir, Sonmarg 

सोनमर्ग जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो समुद्र तल से 2740 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह श्रीनगर से करीब 80 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। इसे सोने की घाटी भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है की इसका पानी अपने में सोना समेटे हुए है, जो सब कुछ सोने जैसा कर देता है। श्रीनगर से लेह जाते हुए सोनमर्ग कश्मीर क्षेत्र का अंतिम पड़ाव है, इसीलिए इसे लद्दाख का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

गुलमर्ग टूरिस्ट प्लेस – Gulmarg Tourist Place  

विश्व के प्रसिद्ध हिल स्टेशन में प्रमुख गुलमर्ग श्रीनगर से लगभग 46 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 2730 मिटेर है। सोनमर्ग को यदि सोने की घाटी कहा जाता है तो गुलमर्ग फूलो की घाटी के रूप में मशुर है। सर्दियाँ के मौसम में यहाँ स्कीइंग करने का अपना ही मजा है। यहाँ के गोल्फ कोर्स विश्व के सबसे ऊँची और होरे भरे ग्लोफ कोर्सों में एक है।

दाचीगम नेशनल पार्क, जम्मू और कश्मीर पर्यटन स्थल – Jammu and Kasmir Tourist Places, Dachigam National Park 

दाचीगम राष्ट्रीय उद्यान जम्मू और कश्मीर में स्तिथ है, जो समुद्र तल से लगभग 2990 मिटेर की ऊंचाई पर स्तिथ है। यह राष्ट्रीय उद्यान श्रीनगर से करीब 22 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। हिमालय पर्वत के बिच स्तिथ यह पार्क 141 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। दाचीगम नेशनल पार्क एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान है, जहाँ हरे भरे  बनस्पतियाँ और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस नेशनल पार्क में कुछ दुर्लभ जेब पाई जाती है। इनमे से रेड डियर की सबसे दुर्लभ प्रजाति है। इस पार्क में स्नो लेपर्ड, हिमालयन ताहर, ब्राउन बियर और भी कई बिलुप्त प्रजाति पाया जाता है। 

जम्मू में घूमने लायक जगह – Tourist Places in Jammu 

समुद्र तल से करीब 305 मिटेर की ऊंचाई पर बसा जम्मू शहर तवी  नदी के खूबसूरत किनारों पर फैला हुआ है। यहाँ अनेक मंदिर हैं, इसीलिए इसे मंदिरों की नगरी भी कहा जाता है। अनेक जातियां, संस्कृतियों और भाषाओं का संगम बना यह नगर देशी और बिदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

जम्मू पर्यटन स्थल, रघुनाथ मंदिर – Tourist Places in Jammu and Kashmir in Hindi, Raghunath Temple 

रघुनाथ मंदिर जम्मू में स्तिथ एक हिन्दू मंदिर है। इस  मंदिर का निर्माण डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह ने 1835 में आरंभ करवाया था, और बाद में उनके पुत्र  रणवीर सिंह ने 1860 में डोगरा शासन के दौरान पूरा करवाया था। इस मंदिर की आतंरिक रूप से सज्जा में सोने की चद्दरों और पत्तियों का उपयोग किया गया है, जो पर्यटकों का मन मोह लेता है। इस मंदिर में देवी और देवताओं की कलात्मक और आकर्षक प्रतिमाएं भी मौजूद है, दर्शनीय है।

रणबीरेश्वर मंदिर, जम्मू और कश्मीर घूमने के जहग – Ranbireshwar Temple, Jammu 

इस मंदिर का निर्माण 1883 में महाराजा रणवीर सिंह द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर जम्मू का दूसरा प्रसिद्ध मंदिर है। इसकी ऊंचाई के आगे सारी इमारतें छोटी दिखाई पड़ती है। इस मंदिर में पत्थर की पट्टी पर शिवलिंग बने हुआ हैं। इसे वजह से यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

अमर महल म्यूजियम, जम्मू – Tourist Places in Jammu or Kashmir in Hindi Amar Mahal Palace  

अमर महल तवी नदी के किनारे पहाड़ी पर स्तिथ है। इस महल का निर्माण क्रेंच महल के नमूने के आधार पर किया गया है। यह  महल अब एक संग्रहालय का रूप धारण कर चूका है। इस संग्रहालय का मुख्या आकर्षण महाराजा कर्णसिंह के परिवार से संबंधित महत्वपूर्ण चित्र, परिधान और शास्त्र है। इस संग्रहालय में एक पुस्तकालय भी है, जो देखने लायक है

जम्मू और कश्मीर में मुबारक मंडी टूरिस्ट प्लेस – Tourist Places in Jammu and Kashmir in Hindi, Mubarak Mandi 

मुबारक मंडी भारत के जम्मू में एक महल है, जो जम्मू और कश्मीर के महाराजा का शाही निवास था। इस महल का निर्माण जम्मू और कश्मीर के अंतिम महाराजा हरि सिंह के द्वारा 20वी शताब्दी में किया गया था। हालाँकि इसके कुछ एक भाग गिर चूका हैं, फिर भी बचे हुए भाग आज भी अपनी उत्कृष्ट कलात्मक के लिए जाने जाते हैं।

बहु किला, जम्मू और कश्मीर पर्यटन स्थल – Jammu and Kashmir Tourism, Bahu Fort 

बहु किला जम्मू में स्तिथ एक ऐतिहासिक किला है, जो जम्मू से लगभग 5 किलोमीटर की दुरी पर तवी नदी के किनारे एक पहाड़ी पर स्तिथ है। इस किले का निर्माण महाराजा बहुलोचन ने लगभग 300 साल पहले करवाया था।

जम्मू और कश्मीर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, पटनीटॉप – Places to Visit in Jammu and Kashmir, Patnitop

पटनीटॉप या पाटनी टॉप  जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में स्तिथ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो जम्मू से करीब 110 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 2024 मिटेर है। यह एक बहुत खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है। यहाँ साल भर जमी रहने वाली बर्फ पर्यटकों का मन मह लेती हे। यहाँ स्किंग, पैराग्लाडिंग और ट्रैकिंग की सुबिधा भी उपलब्ध है।

जम्मू और कश्मीर के मुख्या पर्यटन स्थल, वैष्णो देवी मंदिर – Best Places to Visit Jammu and Kashmir, Vaishno Devi Temple 

वैष्णो देवी मंदिर भारत के जम्मू और कश्मीर में  कटरा नामक स्थान पर स्तिथ है। जम्मू से इसकी दुरी लगभग 42 किलोमीटर है। यह मंदिर हिन्दुओं का सबसे पबित्र और मुख्या तीर्थ स्थल है। वैष्णो देवी मंदिर पहाड़ में स्थित होने के कारण अपनी भब्यता और सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हर साल लाखों के संख्या में तीर्थ यात्री माता वैष्णो देवी की दर्शन करते हैं। वैसे तो श्रद्धालु माता देवी के दर्शन पैदल चढ़ाई करके पसंद करते हैं, फिर भी यहाँ उन श्रद्धालुओं के लिए खच्चर और पिट्ठू की सुबिधाएँ उपलब्ध है, जो पैदल चढ़ाई करने में असमर्थ होते हैं।  

जम्मू और कश्मीर की यात्रा करने का अच्छा समय – Best Time to Visit Jammu and Kashmir in Hindi 

वासे तो जम्मू और कश्मीर साल भर में कभी भी यात्रा कर सकते हैं, पर बरसात के मौसम में यात्रा करना आपको परिशानी हो सकता हे, इसीलिए बरसात के मौसम में यात्रा करना उचित नहीं है। लकिन जम्मू और कश्मीर यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक माना जाता है।

जम्मू और कश्मीर कैसे पहंचे – How to go Jammu and Kashmir 

वायु मार्ग : जम्मू और कश्मीर के लिए देश की सभी प्रमुख शहरों से विमान सेवाएं उपलब्ध है।

रेल मार्ग  : देश के सभी प्रमुख नगरों से जम्मू के लिए रेल सेवाएं उपलब्ध है। कश्मीर में किसी भी स्थान की यात्रा करने के लिए जम्मू ही एक मात्रा रेलवे स्टेशन है।

सड़क मार्ग : राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा जम्मू और कश्मीर देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। जहाँ से जम्मू और कश्मीर के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध है।

 

3 thoughts on “जम्मू और कश्मीर के पर्यटन स्थल – Tourist Places in Jammu and Kashmir in Hindi”

Leave a Comment