माउंट आबू के दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Mount Abu in Hindi

Tourist Places in Mount Abu in Hindi: माऊंट आबू राजस्थान की सिरोही जिले में स्तिथ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसे हिल ऑफ़ विजडम और ओलम्पस ऑफ़ राजस्थान के नाम से जाना जाता है। अरावली पर्वत श्रीणे में एक उच्च पथरीला पठार पर बसा माउंट आबू अपने आप में एक आश्चर्य से काम नहीं है। यह हिल स्टेशन अपने हरे भरे वादियां और शांत वातावरण के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहाँ पर्यटक इसके हरे भरे वादियों और खूबसूरत झीलों के सौंदर्यो को देखने लिए आते हैं। यही कारन है की पर्वतीय पर्यटन स्थलों में माउंट आबू का नाम प्रमुख है। समुद्र तल से लगभग 1219 मीटर की ऊंचाई पर बसा माउंट आबू अपने ऐतिहासिक मंदिरों और दिलकश नज़ारा के लिए काफी मशहूर माना जाता है। यह सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि पर्यटन स्थल के अलावा इसे हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी एक प्रसिद्ध स्थान माना जाता है।

Table Contents

माउंट आबू का ऐतिहासिक तथ्य – Mount Abu History in Hindi 

  • माउंट आबू पर 13वी सदी तक परमार वंश का शासन रहा। बाद में देवड़ा चौहानों के अधिपत्य में चला गया। फिर महाराणा कुम्भा ने यहाँ शासन किया।
  • बाद में सिरोही के महाराजा से अंग्रेजों ने इसे लीज़ पर लेकर ब्रिटिश सरकार के रेजिडेंस का मुख्यालय बनाया जो 1947 तक बना रहा।
  • आखिर में सिरोही राज्य का 1956 में राजस्थान में विलय हो गया, लकिन विलय होने के पहले तक माउंट आबू विभिन्न राजघरानों का ग्रीष्मकालीन पसंदिता स्थल रहा।

Tourist Places in Mount Abu in Hindi: नमस्कार, मेरा नाम Uttam Kumar है। आशा करता हूँ आप सभी अच्छे होंगे। आज के इस लेख में हम राजस्थान में स्तिथ माऊंट आबू के पर्यटन स्थल के बारे में जानेगे जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए। माऊंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है जो प्राकृतिक मन महक दृश्य और जंगल से घिरा हुआ है। हर साल काफी संख्या में सैलानी माऊंट आबू का यात्रा करते हैं और यहाँ की खूबूसरत नज़रा का देदार करते हैं। अगर आप भी माउंट आबू का यात्रा करना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को जर्रूर पढ़िये ताकि माऊंट आबू जाने से पहले आप को पूरी जानकारी मिल सके।

और पढ़े: दार्जीलिंग में घूमने की जगह 

माउंट आबू की मशहूर पर्यटन स्थल गुरु शिखर – Tourist Places in Mount Abu in Hindi Guru Sikhar 

Tourist Places in Mount Abu in Hindi:  गुरु शिखर चोटी अरावली पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी है जो माऊंट आबू से लगभग 15 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 1772 मिटेर है और इसका नाम यहां रहने वाले भिक्षु गुरु दत्तात्रेय के नाम पर रखा गया है। पर्यटक इस शानदार चोटी पर पैदल ही जाते हैं और पहाड़ की चोटी से अरावली पर्वत श्रेणी का पूरा दृश्य देख सकते हैं। यहाँ गुरु दत्तात्रेय एक प्राचीन मंदिर है जो इस पर्वत की चोटी पर स्तिथ है। इस चोटी पर शिव मंदिर, मीरा मंदिर और चामुंडी मंदिर है। इसके अलावा यहाँ वेधशाला भी है जो दर्शनीय है। गुरु शिखर   अपनी प्राकृतिक मनमोहक दृश्य से घिरा हुआ है। यही कारण है की माऊंट आबू की यात्रा करनेवाले पर्यटक ज्यादातर गुरुशिखर का दौरा जरूर करते हैं।

माउंट आबू की लोकप्रिय पर्यटन स्थल नक्की झील – Tourist Places in Mount Abu in Hindi Nakki Lake

नक्की झील राजस्थान के सिरोही जिले में माऊंट आबू में स्तिथ एक प्रसिद्ध  कृतिम झील है जो समुद्र तल से लगभग 1200 मिटेर की ऊंचाई पर स्तिथ है। यह झील अरावली पहाडियें के बिच अपनी अनोखा सुंदरता के लिए मशहूर है। माउंट अबू इसी झील के चरों और बसा हुआ है। कहा जाता है की हिन्दू देवताओं ने अपने नाखुनो से जमीन खोदकर इस झील को बनाया थे इसीलिए इस झील का नाम नक्की झील है। यह झील मीठे पानी की है, जो सर्दियों में  जम जाती है। झील से हरे भरे पहाड़ियों का दृश्य अत्यंत खूबसूरत दिखाई देता है। विशेष रूप से  पर्यटक यहाँ पर नौका विहार का भरपूर आनद उठा ते हैं।

माउंट आबू में घूमने के लिए जगह ट्रेवोर्स टैंक – Places to Visit in Mount Abu in Hindi Trevors Tank 

ट्रेवोर्स टैंक माऊंट आबू एक जाना माना पर्यटन स्थल है जो मुख्य शहर से करीब 5 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। इस जगह का नाम ब्रिटिश इंजीनियर के नाम से रखा गया था जिसने इस जगह का रचना करवाया था। पहले  यह जगह मगरमछ और अन्य वन्यजीवन का जलाशय हुआ करता था। लकिन आज यह जगह पर्यटकों के लिए एक खास जगह माना जाता है।

माउंट आबू का दर्शनीय स्थल गौमुख मंदिर – Tourist Places in Mount Abu in Hindi Gaumukh Temple 

राजस्थान के माऊंट आबू क्षेत्र में कई खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिनमे गोमुख मंदिर माउंट आबू का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में माना जाता है। इस मंदिर के आस पास हरे भरे जंगल और पहाड़ियों का मनोरम दृश्य सैलानिओं को आकर्षित करता है। इस मंदिर के परिसर में गाय की एक मूर्ति है जिसके सिर के ऊपर प्राकृतिक रूप से पानी की धरा बहती रहती है। इसी कारन इस मंदिर को गोमुख मंदिर कहा जाता है। गौमुख मंदिर संत वशिष्ठ के समर्पण में बनाया गया था। माना जाता है संत वशिष्ठ ने इसी स्थान पर यज्ञं का आयेजन किया था।

माउंट आबू का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल सनसेट पॉइंट – Famous Places in Mount Abu in Hindi Sunset Point 

माउंट आबू से लगभग 2 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ सनसेट पॉइंट पर्यटकों के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। इस जगह का खासियत यह है की जॉब पहाड़ियां सूर्य की सुनहरी किरणों से ढक जाती है, तब सूर्यास्त का नज़ारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। यह जगह नेचर लोविंग लोगों के लिए बहुत ही खास है क्यों कि यहाँ की शांत वातावरण और दिलकश नज़ारा काफी आकर्षित होता है। पर्यटक यहाँ सूर्यास्त के समय अपने केमेरे में इस दृश्य को जरूर कैद करते हैं।

माउंट आबू का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अचलगढ़ किला – Tourist Places in Mount Abu in Hindi Achalgarh Fort 

माउंट आबू से करीब 11 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ अचलगढ़ किला एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक किला में से एक है। इस किला के निर्माण परमार राजाओं के द्वारा 1452 में किया गया था। बादमे इसका पुननिर्माण राणा कुम्भा द्वारा करवाया गया था। इस किले की परिसर में अचलेश्वर मंदिर स्तिथ है जो भगवान शिव को समर्पित है। और इस मंदिर के भीतर एक नंदी जी की मूर्ति स्तापित है जो दर्शनीय है। ऐसा माना जाता है की इस मंदिर की चटानो में भगवान शिव की पद चिन्ह मजूद है।

माउंट आबू का दर्शनीय स्थल अर्बुदा देवी मंदिर – Best Tourist Places in Mount Abu in Hindi Arbuda Devi Temple

अर्बुदा देवी मंदिर माउंट आबू में स्तिथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में से एक है। यह मंदिर माउंट आबू से मात्रा 3 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह मंदिर देवी माँ दुर्गा को समर्पित है। इस मंदिर तक पहंचने के लिए श्रद्धालुओं को पहाड़ में बनाई गई 365 सीढ़ियां चढ़के जाना होता है। गुफा में बना इस मंदिर के दर्शन के लिए दूर से  श्रद्धालु आते हैं।

माउंट आबू का फेमस जगह टॉड रॉक – Tourist places in Mount Abu in Hindi Toad Rock

माउंट आबू के मुख्य आकर्षण में से एक टॉड रॉक नक्की झील के पास स्तिथ है। इसे माउंट आबू का शुभंकर भी माना जाता है। टॉड रॉक एक विशाल चट्टान है जो मेंढक की आकृति में नक्की झील के किनारे स्तिथ है। इसे देखने ऐसा प्रतीत होता है की यह नक्की झील में कूदने वाला है। यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य से घिरी हुई है। यही कारन है की यहाँ पर्यटकों का ज्यादा भीड़ रेह्र्ता है। 

माउंट आबू पर्यटन स्थल पीस पार्क – Places to Visit in Mount Abu in Hindi Peace Park 

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पीस पार्क अरावली की 2 विशाल चोटियों, गुरु शिखर और अचलगढ़ के बिच स्तिथ है।  यह पार्क शांति और खूबसूरती का एक सही मिश्रण है। यहाँ पर पर्यटकों को ध्यान सिखाने के लिए एक फिल्म दिखया जाता है। मुख्य शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दुरी पर स्थित यह पार्क गुरु शिखर जाने वाले रास्ते पर पड़ती है। यह  पार्क  चरों और पहाड़ियों से घिरा होने के कारन यहाँ की खूबसूरत नज़ारा पर्यटकों काफी आकर्षित करता है।

माउंट आबू का आकर्षण स्थल हनीमून पॉइंट – Famous Places in Mount Abu Honeymoon Point

समुद्र तल लगभग 1220 मिटेर की ऊंचाई पर स्तिथ यह जगह नक्की झील के उत्तर पूर्व दिशा में स्तिथ है। इसे अनादरा पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ एक चट्टान मजूद है जिसका आकर एक महिला और पुरुष जैसा है। इसीलिए इसका नाम हनीमून पॉइंट है। यहाँ से हरे भरे मैदानों और घाटियों के दृश्य दिखाई देते हैं। पर्यटक यहाँ से सूर्यास्त का मनमोहक नज़ारा भी देख सकते है।

माउंट आबू पर्यटन स्थल यूनिवर्सल पीस हॉल – Universal Peace Hall Mount Abu 

माउंट आबू के यूनिवर्सल पीस हॉल जिसे ओम शांति भवन के नाम से भी जाना जाता है। यह ब्रह्म कुमारी आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का मुख्य हॉल है। यहाँ एक भब्या सभा हॉल भी है जिसका निर्माण 1983 में किया गया था। इस हॉल में 16 विभिन्न भाषाओं में अनुबाद की सुबिधा है साथ ही यहाँ 5000 लोगों के बैठे ने का सुबिधा उपलब्ध है।

माउंट आबू का दर्शनीय स्थल रघुनाथ मंदिर – Raghunath Temple in Mount Abu 

माउंट आबू के नक्की झील के पास स्तिथ रघुनाथ मंदिर 650 साल पुराण है जो भगवान विष्णु के पुनर्जन्म के लिए समर्पित है। इस मंदिर को वैष्णवों के द्वारा पृथिबी के सबसे पबित्र स्थान माना जाता है। इस मंदिर में मेवाड़ के स्तापित्य कला और संस्कृति को साफ देखा जा सकता है। इस मंदिर में श्री रघुनाथ जी की मूर्ति मुख्य आकर्षण है जिसके कारन यहाँ पर्यटक का भीड़ रहता है।

माउंट आबू का पर्यटन स्थल माउंट आबू वन्यजीवन अभ्यारण्य – Mount Abu Wildlife Sanctuary 

माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य अरावली पर्वत श्रेणिओं में स्तिथ है। यह अभयारण्य विभिन्न बनस्पतियाँ  और वन्यजीवन के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ 820 से ज्यादा पौधों की प्रजाति को देखा जा सकता है। इसके अलावा यहाँ ऑर्किड फूलों की विविधता पायी जाती है। यह अभ्यारण्य माऊंट आबू का एकमात्र अभ्यारण्य है जो वन्यजीवन से भरपूर है। 

माउंट आबू का सबसे मशहूर जगह दिलवाड़ा जैन मंदिर – Famous Tourist Places in Mount Abu in Hindi Dilwara Jain Temple 

अरावली पर्वत श्रेणियों में स्थित दिलवाड़ा जैन मंदिर अपने धार्मिक और खूबसूरत वास्तुकला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस मंदिर को 11वी और 13वी शताब्दी में तेजपाल और वास्तुपाल के द्वारा बनाया गया था। संगमरमर से बने इस मंदिर के भीतर पत्थरों पर की गई नक्काशी वास्तव में देखने लायक है। यह मंदिर बहार से सामान्य दिखाई देता है लकिन मंदिर के भीतर बने दीवारें, छतें तथा स्तम्भ का कलात्मक कार्य अद्भुत है। यह मंदिर जैनयों का तीर्थ स्थल है साथ ही  पर्यटकों के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह भी है।

और पढ़े : मुन्नार घूमने की जानकारी 

माउंट आबू घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Mount Abu 

माऊंट आबू राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन जो अपनी सुंदरता से भरपूर है। इसिलए दुनिया भर से पर्यटक इस जगह की प्राकृतिक मनमोहक दृश्य को देखने के लिए आते हैं। यह जगह साल भर भीड़ रहता है क्यों की यहाँ की सुखद वातावरण सैलानिओं को काफी आनंद प्रदान करती है। माउंट आबू यात्रा करने का सही समय अगस्त से मार्च के बिच सबसे अच्छा समय मन जाता है। इन महीनों में  यहाँ की सुखद तापमान और लुभावना मौसम यात्रा के लिए सबसे अच्छा होता है।

माउंट आबू कैसे पहंचे – How to Reach Mount Abu 

वायु मार्ग : नजदीकी हवाई अड्डा डबोक (उदयपुर) है, जो करीब 180 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यहाँ से माउंट आबू जाने के लिए किराये के टैक्सी और अन्य साधन भी उपलब्ध है।

रेल मार्ग : नजदीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड है, जो माऊंट आबू से 25 किलोमीटर दुरी पर है। यहाँ से अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, जयपुर अदि शहरों से सीधी रेल सेवाएं उपलब्ध है।

सड़क मार्ग : माऊंट आबू राजस्थान की एक मशहूर पर्यटन स्थल होने के कारन यह भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा राजस्थान राज्य परिवहन निगम द्वारा बस सेवाएं भी उपलब्ध है।

 

3 thoughts on “माउंट आबू के दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Mount Abu in Hindi”

Leave a Comment