नंदी हिल्स में घूमने के लिए संपूर्ण जानकारी – Tourist Places in Nandi Hills in Hindi

Tourist Places in Nandi Hills in Hindi : नंदी हिल्स कर्नाटक मैं स्तिथ एक पुरानी पहाड़ी किला है जो पर्यटकों द्वारा बैंगलोर में सबसे अधिक देखे जाने वाला जगहों में से एक है। नंदी हिल्स गंग राज वश द्वारा निर्मित एक प्राचीन पहाडी किला है जो कर्नाटक में चिकबल्लापुर सहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और बेंगलुरू से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर है। नंदी पहाड़ियों को समुद्र तल से 4700 फीट की ऊंचाई पर बसाया गया है और यह स्थान आसपास के क्षेत्र के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। ऐतिहासिक किलों, प्राचीन मंदिरों और अपनी कई आकर्षणों के साथ नंदी हिल्स लगभग सभी पर्यटकों का एक पसंदीदा स्थान रहा है।

अपनी प्राकृतिक सुंदरता, साल भर सुखद जलवायु, धुंध भरे पहाड़ों और सुंदर सूर्योदय के साथ सुरम्य स्थान के कारण एक आदर्श पर्यटन स्थल हैं। नंदी हिल्स में कई धार्मिक स्थल हैं। इसके अलावा यह एक प्रकृति और साहसिक प्रेमी का स्वर्ग है।

Table Contents

नंदी हिल्स का इतिहास – Nandi Hills History in Hindi 

चोल सासन के समय  नंदी हिल्स को आनंद गिरी या खुशी की पहाड़ का नाम से लोग जानते थे। पहाड़ के ऊपर योग नन्दीश्वर नाम का एक प्राचीन मंदिर है। टीपू सुलतान ने यही पहाड के ऊपर एक ग्रीष्मकालीन विश्राम घर स्थापीत किया था। 1791 समय में लार्ड कॉर्नवालिस नाम का एक व्वक्ति  इस  स्थान पर आक्रमण कर दिया ओर दक्षिण भारत  में ब्रिटिश लोग इतिहास की एक मुख्य घटना को चिन्हित करते हुए इस स्थान पर कब्जा कर लिया। नंदी हिल्स में ब्रिटिश लोग अपने अपने ग्रीष्मकालीन घर का  आनंद लिया। नंदी हिल्स में ग्रीष्मकालीन निवास को ताशक-ए-जत्रत के रूप में भी जाना जाता है।

नंदी हिल्स का प्रवेश शुल्क – Nandi Hills Entry Fees 

नंदी हिल्स मैं प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रवेश शुल्क 20 रुपये है। जिसमे पार्किंग सेवाओ के लिए  2 व्हीलर गाड़ी के लिए 15 रुपये ओर 4 व्हीलर गाड़ी के लिए 60 रुपये शुल्क देना पड़ता है।

नंदी हिल्स खुलने और बंद होने का समय – Nandi Hills Timing in Hindi

नंदी हिल्स पहाड़ियों पर स्तिथ है इसलिये सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक देखने के लिए दिया जाता है। लेकिन शाम 6 बजे सूर्यास्त के समय घूमना ज़्यादा मजा आता है क्यों कि यह समय ज़्यादा आनंद देता है। यह स्थान हर रोज खुला रहता है।

और पढ़े : गंगटोक पर्यटन स्थल 

नंदी हिल्स के प्रमुख दर्शनीय स्थल भोग नंदीश्वर मंदिर – Tourist Places in Nandi Hills in Hindi Bhoga Nandeeshwara Temple

भोग नंदीश्वर जिसे नंदी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भारत के कुछ प्राचीन मदिरों में से एक है जो समुद्र तल से लगभग 4851 फीट की उचाई पर स्तिथ है। भोग नंदीश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक भव्य मंदिर है और यह अनगिनत भक्तों और पर्यटकों अपनी और आकर्षित करता है। नंदी पहाड़ियों  के आधार पर स्थित यह मंदिर प्राचीन द्रविड़ वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है। इस विशाल मंदिर परिसर में 3 और मंदिर हैं अरुणाचलेश्वर का मंदिर, भोग नंदेश्वर का मंदिर और उमा महेश्वर का मंदिर। मंदिर का निर्माण बना रानी रत्नाबली द्वारा किया गया था। बर्तमान में यह मंदिर एएसआई रखरखाव के अधीन है। मंदिर के परिसर मै एक मूर्ति है और इस मूर्ति को चोल सम्राट राजेन्द्र के आधार पर बनाया गया है।

नंदी हिल्स के प्रमुख धार्मिक स्थल योग नंदीश्वर मंदिर – Nandi Hills ke Pramukh Dharmik Sthal Yoga Nandeeshwara Temple

कर्नाटक में एक ही भगवान के लिए दो मंदिर निर्माण करने का अवधारणा काफी लोकप्रिय है। नंदी पहाडियो का शीर्ष पर योग नंदीश्वर मंदिर है जो चोल बंश के द्वारा निर्माण किया गया था। मंदिर के प्रमुख देवता भगवान शिव हैं। मंदिर एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है और दो द्वारपाल भव्यता से मंदिर के दरवाजों की रखवाली करते हैं।  मंदिर स्थापत्य रूप से सुंदर है और इसमें जटिल नक्काशी देखने लायक है। परिसर के आसपास के घाटी का दृश्य अत्यंत मनहोर दिखाई देता है साथ साथ ही यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण वास्तव में पर्यटकों के दिल जित लेती है।

नंदी हिल्स का आकर्षक जगह ब्रह्माश्रम – Nandi Hills ka Akarshak Jagha Brahmashram 

नंदी हिल्स में ब्रह्माश्रम नाम का एक गुफा है  जिस गुफा को देखने के लिए साल भर पर्यटक आते रहते हैं। यह  गुफा हरी भरी पेड़ पौधे से महकता है ओर शांत बाताबरण में पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करदेता है। इस गुफा के बारे मैं कुछ तथ्य जानने के लिए ऋषि रामकृष्ण परमहंस यहां कुछ दिन बिताए अपनी आध्यात्मिक खोज में ध्यान लगेया था। यह जगह बोहत शांत एबं आनंदमय है। बहत धूप और ज़्यादा गर्मी के दिनों में इस गुफा के अंदर काफी ठंडा महसूस होता है।

नंदी हिल्स में देखने लायक जगह अमृत सरोवर – Tourist Places in Nandi Hills in Hindi Amruth Sarovar 

नंदी हिल्स में घूमने के लिए वास्तव में बहत जगह है ओर इनमे से अमृत सरोवर मैं घुमने का मजा ही कुछ अलग है। यह झील बहत सांत ओर सुंदर स्रोत के रूप मैं कार्य करता है। रात मैं झील को देखने के बाद एक अलग अनुभव होता है। जब शांत पानी मैं चाँद चमकती है तो नजारा बहुत ही अद्भुत होता है। यह झील पूरे साल भर पानी से भरा हुआ रहता है।

नंदी हिल्स का आकर्षक झरना चननापूरा फाल्स – Tourist Places in Nandi Hills in Hindi Channapura Falls 

नंदी हिल्स में चननापूरा फाल्स एक प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है जो यहाँ आने वाले लगभग सभी पर्यटकों आकर्षित करता है। यह एक खूबसूरत जल प्रपात है। इस जल प्रापत को देखने के लिए पर्यटक को पैदल यात्रा करने की भी मौका दी जाती है। मानसून  के दौरान यह जलप्रपात बहत ही आकर्षक दिखाई देती है।

नंदी हिल्स की मशहूर पर्यटन स्थल मुद्दना हल्ली म्यूजियम – Nandi Hills Paryatan Stal Muddena Halli Museum  

मुद्दनहल्ली गांव में स्थित मुद्दनहल्ली संग्रहालय नंदी हिल्स के पास यात्रा के दौरान देखने लायक है। चिकबल्लापुर केवल 7 किलोमीटर दुरी पर स्तिथ यह सर एम विश्वेश्वरैया का जन्मस्थान के लिए प्रसिद्ध है जो मैसूर राज्य के एक वास्तुकार हुआ करते थे। उनकी विरासत को संरक्षित करने के लिए बनाया गया पैतृक घर और संग्रहालय पर्यटकों को आकर्षित करता है।

नंदी हिल्स में ऐतिहासिक स्थल टीपू सुलतान किला – Tourist Places in Nandi Hills Tipu Sultan’s Fort

टीपू सुलतान का किला नंदी हिल्स में घूमने के लिए सबसे प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक है। इस किला का निर्माण हैदर अली खान ने शुरू किया था जो टीपू सुल्तान के पिता थे। लेकिन टीपू सुलतान ने इस किले का निर्माण पूरा किया था। टीपू सुलतान ने गर्मी के दिनों में यहाँ रुकने के लिए यह महल बनाया था। इस महल का नाम टीपू सुलतान ताशक-ए-जत्रत रखा था जिसका अर्थ होता है स्वर्ग से ईर्ष्या। यह किला एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है जो अपनी प्राचीन स्थापत्य शैली को प्रदर्शित करती है और दूर दूर से पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों को आकर्षित करता है।

नंदी हिल्स में घूमने की जगह नेहरू निलय – Nandi Hills Me Ghumne ki Jagha Nehru Nilaya 

नेहरू निलय चिकबल्लापुर मैं स्थित है एक खूबसूरत ईमारत है। यह एक प्राचीन ओर एतिहासिक स्थान है। नहरू निलय में काफी बड़ा विशाल भवन ब्रिटिश काल की वास्तुकला को पदर्शित करता है। नेहरू निलय सर मार्क क्यूबॉन का गर्मी दिंनो का आवाश स्थान हुआ करता था।

नंदी हिल्स का सबसे फेमस जगह टीपू ड्राप – Nandi Hills Tourist Places in Hindi Tipu’s Drop 

नंदी हिल्स मैं टिपू ड्राप सबसे लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है जो टिपू सुलतान के द्वारा बनाया गया था। जमीन से करीब 600 मीटर की उंचई पर स्तिथ यह टीपू सुल्तान के शासनकाल के दौरान मौत की सजा पाने वाले कैदियों को इस चट्टान से धकेल दिया गया था। इस स्थान में योगनंदीश्वर मंदिर है जो इन्ही पहाड़ियों में स्थित है और यह चोल राजाओं के द्वारा निर्माण गया था।

नंदी हिल्स घुमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Nandi Hills in Hindi 

आप नंदी हिल्स साल में कभी यात्रा कर सकते हैं क्यों कि नंदी हिल्स का मौसम पूरे साल भर सुखद और सुहावना रहता है। लेकिन नंदी हिल्स घुमने के लिए सबसे अच्छा समय सिंतबर से मई तक है। बारिश के दिन कम जाना चाहिए क्योंकि सड़क फिसलन भरी होता है और पहाड पर चढना मुश्किल हो जाता है ।

नंदी हिल्स कैसे पहुंचे – How To Reach Nandi Hills in Hindi

वायु मार्ग : नजदीकी हवाई अड्डा केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो नंदी हिल्स से लगभग 62 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा बेंगलुरू में ही स्तिथ है। यहाँ से आप बस या फिर टेक्सी से नंदी हिल्स पहंच सकते हैं।

रेल मार्ग : नजदीकी रेलवे स्टेशन चिकबल्लापुर है जो नंदी हिल्स से लगभग 9 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। आप  यहां से नंदी हिल्स पहुंचने के लिए टैक्सी का साहारा ले सकते है ।

सड़क मार्ग : नंदी हिल्स तक  जाने के लिए राज्य बस कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) या बीएमसीटीसी को बैंगलोर मैजेस्टिक बस स्टैंड से नंदी पहाड़ियों तक आप जा सकते हैं।

 

2 thoughts on “नंदी हिल्स में घूमने के लिए संपूर्ण जानकारी – Tourist Places in Nandi Hills in Hindi”

Leave a Comment