Tourist Places in Nepal in Hindi: नेपाल एक खूबसूरत और प्राचीन देश है जो दक्षिण एशिया में हिमालय के मध्य भाग में दक्षिण तल पर स्तिथ है। हिमालय के गोद में बसा नेपाल एक छोटा सा देश है लेकिन कई रहस्य और रोमांच से भरा हुआ है। नेपाल की प्रमुख और राजधानी शहर काठमांडू है जिसे नेपाल की सबसे पवित्र और ऐतिहासिक शहर माना जाता है।
नेपाल माउंट एवरेस्ट का देश है जो दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत छोटी के रूप में विख्यात है। यही नहीं यह देश भगवान गौतम बौद्ध का जन्म स्थान भी है। नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कई महत्वपूर्ण धार्मिक वास्तुकला के साथ संस्कृति और परंपरओं का एक सुंदर मिश्रण को दर्शाता है। इसीलिए यह देश पुरे साल यात्रियों से भरा रहता है और कई आकर्षणों से सभी का स्वागत भी करता है।
सभी को नमस्कार है, मुझे उम्मीद है आप सभी बढ़िया होंगे, हिमालय के गोद में बसा खूबसूरत देश नेपाल बिश्व पर्यटन मानचित्र में अपने एक अलग छवि के साथ एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। विभिन्न वनस्पतियों और समृद्ध जीवों वाला देश नेपाल एक से अधिक आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। बहु संस्कृति, बहु भाषा और बहु जाती का देश होने के अलावा नेपाल कई प्रमुख दर्शनीय स्थलों का घर है और आश्चर्यजनक रूप से विविध संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध है।
नेपाल दुनिया भर से बहुत सारे पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है और बहुत सारे पर्यटकों के द्वारा पसंद किये जाने के कई कारण भी है क्यों कि इस देश में दुनिया के 10 सबसे ऊँचे पर्वतों में से 8 नेपाल में ही स्तिथ है, इसीलिए पुरे बिश्व से लोग यहाँ ट्रैकिंग या पर्वतारोहण के लिए आते हैं। अगर आप इन सभी गतिविधियों से दिलचस्पी रखते हैं या फिर आप हिमालय के भव्य नजारा के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो निश्चित रूप से नेपाल आप के लिए सबसे बेस्ट स्थान हो सकता है जहाँ आप खुद को एक अलग दुनिया में पा सकते हैं।
राजधानी : काठमांडू
जनसँख्या : 2.91 crores (2020)
मुद्रा : नेपाली रुपया
और पढ़े : मालदीव के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी
Table Contents
Nepal Tourist Places in Hindi Kathmandu – नेपाल पर्यटन स्थल काठमांडू
नेपाल के राष्ट्रीय राजधानी शहर के रूप में प्रसिद्ध काठमांडू अपनी प्राचीन विरासत, संस्कृति, धार्मिक महत्व और राजसी चोटियां के साथ हमेशा पर्यटकों का मनरंजन करता आ रहा है। यह शहर चार राजसी पहाड़ियों से घिरा हुआ है जिसे इस शहर की सुंदरता भव्य रूप से दिखाई देता है। प्राचीन काल से काठमांडू शहर हिन्दू और बौद्ध धर्म का एक उत्कृष्ट उदहारण रहा है। यह शहर न केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है वल्कि अपनी प्राचीन मंदिरों ऐतिहासिक स्थानों के लिए भी जाना जाता है और ढेरों पर्यटकों को अपनी और लुभाता रहता है।
शहर में कई प्रमुख आकर्षणों है जो विशेष रूप से प्रसिद्ध होने के अलावा नेपाल के पर्यटन स्थलों में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह शहर पशुपतिनाथ मंदिर, स्वयंभूनाथ स्तूप, बौद्धनाथ स्तूप, बसंतपुर दरबार स्क्वायर और कई प्रमुख अकृषणों का घर है जो नेपाल या काठमांडू घूमने आये सभी पर्यटकों के लिए एक शानदार गंतव्य स्थलों के रूप में माना जाता है। प्रकृति की प्राचीन सुंदरता से घिरा काठमांडू नेपाल में घूमने के लिए सबसे बहेतरीन जगहों में से एक है।
Tourist Places in Nepal in Hindi Pashupatinath Temple – नेपाल की प्रमुख दर्शनीय स्थल पशुपतिनाथ
दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध हिन्दू मंदिरों में से एक पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू में बागमती नदी के किनारे पर स्तिथ है। यह पवित्र मंदिर मुख्य रूप से भगवान पशुपतिनाथ को समर्पित है जो भगवान शिव के अवतार हैं। यह विशाल मंदिर हर दिन हजारों श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित करता है और श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने से पहले बागमती नदी के पवित्र जल में डुबकी लगते हैं। यह नेपाल के सबसे प्रतिष्ठित और पवित्र मंदिर है जो प्राचीन नेपाली वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदहारण है। पुरे मंदिर के परिसर में हिन्दू देवी देवताओं का प्रतिमा और चित्र से सुसज्जित है जो एक अलग ही आकर्षण है। पशुपतिनाथ मंदिर को बर्ष 1979 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। आज यह मंदिर न केवल नेपाल में वल्कि पुरे दुनिया में सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और लाखों भक्तों को अपने और आकर्षित करता है।
Nepal Tourist Places in Hindi Boudhanath Stupa – नेपाल की प्रसिद्ध स्थान बौद्धनाथ स्तूप
बौद्धनाथ स्तूप नेपाल में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्तूप है और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है जो हर दिन हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। बौद्धनाथ स्तूप काठमांडू से सिर्फ 7 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है और नेपाल की एक प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में से एक माना जाता है।
Nepal Tourism in Hindi Pokhara – नेपाल के सबसे मशहूर जगह पोखरा
पोखरा नेपाल के सबसे सुंदर शहरों में से एक है जो दुनिया के कुछ ऊँचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह शहर नेपाल के राजधानी काठमांडू से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस मोनमाहक शहर में कई खूबसूरत झीलें है, साथ ही यह हिमालय की चोटियों के शानदार मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। यह खूबसूरत शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अलावा कई प्राचीन मंदिरों और स्मारकों के लिए जाना जाता है। शहर में घूमने के लिए कई जगह हैं और उनमें से हर एक का काफी महत्व रहा है। इस शहर में बिंद्याबासिनी मंदिर, महेंद्र गुफा, केवा झील, बेगनास झील और कई स्थान है जो यहाँ घूमने के लिए सबसे बेहतरीन स्थान माना जाता है। इसके अलावा यह स्थान राफ्टिंग, हाइकिंग और ट्रेकिंग जैसी कई साहसिक गतिविधियों के लिए भी प्रसिद्ध है।
Nepal Tourist Places in Hindi Phewa Lake – नेपाल का सबसे आकर्षक जगह फेवा झील
फेवा झील नेपाल की एक खूबसूरत और लोकप्रिय झील है जो नेपाल के पोखरा शहर के दिक्षीण हिस्सों में स्तिथ है। यह झील नेपाल के दूसरा सबसे बड़ी मीठे पानी के झील है जो प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से आच्छादित है। झील की केंद्र में देवी दुर्गा को समर्पित एक पवित्र मंदिर है जिसे ताल बरही मंदिर के नाम से जाना जाता है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों और हरी भरी हरियाली से घिरा फेवा झील यहाँ आने वाले सभी लोगों के लिए एक शानदार आकर्षण है।
Tourist Places in Nepal in Hindi Nagarkot – नेपाल के सबसे आकर्षक जगह नगरकोट
काठमांडू से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी स्तिथ नगरकोट नेपाल का एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ हिमालय की सबसे सुंदर और लुभावना दृश्य को स्पष्ट रूप देख जा सकता है। यह शहर पुरे साल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सुखद मौसम के साथ सभी का भरपूर स्वागत करता है जो इसे दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक बना ता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह बिलकुल सही जगह है। स्वच्छ और शांत वातावरण में यहाँ समय गुजारना अपने आप में ही एक अलग अनुभव है। साथ ही यह स्थान अपनी आश्चर्यजनक सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए भी प्रसिद्ध है।
और पढ़े : थाईलैंड घूमने की संपूर्ण जानकारी
Sagarmatha National Park in Nepal in Hindi – नेपाल का प्रसिद्ध जगह सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान
नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 140 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ सागरमाथा नेशनल पार्क नेपाल का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह राष्ट्रीय उद्यान राजसी माऊंट एवरेस्ट और कई ऊँचे चोटियों से घिरा हुआ है और यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। यह राष्ट्रीय उद्यान विविध वनस्पतियों और जीवों के शानदार मिश्रण को पेश करता है। इस राष्ट्रीय उद्यान में हिम तेंदुए, कस्तूरी मुर्ग, हिमालयन तहर, भेड़िये, लिनेक्स और नेवला अदि कई शानदार जीवों को देखा जा सकता है जो इसे एक बहेतरीन पर्यटन स्थल बना ता है। इसके अलावा यहाँ की शानदार परिदृश्य और माउंट एवरेस्ट के भव्य नजारा वास्तव में अद्भुत है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो यह स्थान आप के लिए ही है।
Famous Place in Nepal in Hindi Lumbini – नेपाल के प्रमुख धार्मिक स्थल लुंबिनी
लुंबिनी नेपाल की एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है जो नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 250 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह एक पवित्र और धार्मिक स्थान है जो अपनी मठों, मंदिरों और प्राकृतिक सुंदरता से भरपुर है। यह एक साधारण पर्यटन स्थलों से कहीं बढ़कर है क्यों कि इसे भगवान गौतम बौद्ध के जन्म स्थान के रूप में जाना जाता है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल लुंबिनी में कई आक्रषण है जिनका महत्व हिन्दू और बौद्ध धर्म में काफी देखने को मिलती है। माया देवी मंदिर लुंबिनी में सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है जो एक बड़े पार्क के बिच स्तिथ है। यह स्थान शांत चाहने वालों के लिए एकदम सही जगह है क्यों कि यहाँ की खुसबूदार और शांत वातावरण सभी का मनमोह लेती है और नेपाल में घूमने के लिए इसे एक आदर्श स्थान के रूप में पदर्शित करता है।
Patan Tourism in Nepal in Hindi – नेपाल के सबसे लोकप्रिय जगह पाटन
नेपाल घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है पाटन जो ललितपुर के नाम से भी प्रसिद्ध है। बागमती नदी के तट पर स्तिथ पाटन अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान प्राचीन मंदिरों और सुंदर परिदृश्य से भरा हुआ है। यहाँ का मुख्य आकर्षण पाटन दरवार स्क्वायर है जिनमें सुंदर नक्काशीदार मंदिरों, मूर्तियां और महल हैं। इसके अलावा यहाँ स्तिथ पाटन संग्रहालय भी है जो पाटन के गौरवशाली इतिहास को पदर्शित करती है।
Nepal Tourism in Hindi Janakpur – नेपाल के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल जनकपुर
जनकपुर नेपाल का एक ऐतिहासिक और धार्मिक शहर है। यह कभी पुरानी भारतीय राज्य की राजधानी थी जिसे मिथिला के नाम से जाना जाता था। यह स्थान भगवान राम के पत्नी सीता देवी की जन्म स्थान के रूप में जाना जाता है और यह वह स्थान है जहाँ भगवान राम और देवी सीता का पवित्र विवाह हुआ था। यह हिन्दुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण शहरों में से एक है और हजारों भक्तों को अपने और आकर्षित करता है। जनकपुर का सुंदर परिवेश, प्राचीन मंदिरों और प्राकृतिक दृश्य इसे नेपाल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में एक बना ता है।
Bhaktapur Tourism in Nepal in Hindi – नेपाल पर्यटन स्थल भक्तपुर
नेपाल के राजधानी काठमांडू से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ भक्तपुर नेपाल के और एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जो अपनी प्राचीन संस्कृति और समृद्ध विरासत के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह शहर हिन्दू और बौद्ध धार्मिक स्थलों और कला से संपन्न है और काठमांडू घाटी के तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर पहाड़ों से घिरा हुआ है और हिमालय का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। भक्तपुर अपनी पुरनी मंदिरों और मठों के प्रचुरता लिए भी प्रसिद्ध है जो यहां घूमने आये सभी पर्यटकों का एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है। इसके अलावा भक्तपुर का दरबार स्क्वायर एक संग्रहालय है जो विशेष रूप से देखने लायक है।
Chitwan National Park in Nepal In Hindi – नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चितवन राष्ट्रीय उद्यान
चितवन राष्ट्रीय उद्यान नेपाल का एक समृद्ध और प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है जो नेपाल में वन्यजीवों को करीब से देखने के लिए सबसे सही स्थान है। यह राष्ट्रीय उद्यान 943 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्रफल में फेल हुआ है और यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धारोहर स्थलों के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह राष्ट्रीय उद्यान जीवों और वनस्पतियों का एक शानदार विविधता का घर है। यह राष्ट्रीय उद्यान बंगाल टाइगर और एशियाई एक सींग वाले गैंडे जैसी लुप्तप्राय प्रजीतियों के लिए एक सुंदर आश्रय स्थल है। साथ ही पार्क में तेंदुआ, हाथी, भालू, मगरमछ जैसे कई जीवों को देखा जा सकता है।
इसके अलाव यहाँ पक्षियों के कई प्रजातियों भी पाया जाता है। यहाँ का परिदृश्य अविश्वसनीय रूप से हरा भरा है जो दूर दूर तक फैले घास के मैदानों, घने जंगलों और पहाड़ों से बना है। प्रकृति और वन्यजीवों को एक ही समय देखने के लिए चितवन राष्ट्रीय उद्यान नेपाल में सबसे आदर्श स्थान है।
Tourist Places in Nepal in Hindi Chandragiri Hills – नेपाल की प्रसिद्ध जगह चंद्रगिरि हिल्स
चंद्रगिरि हिल्स नेपाल का एक छोटा लेकिन सुंदर पर्यटन स्थल है जो प्राकृतिक सौंदर्या से भरपूर है। यह स्थान हिमालय पर्वतमाला का सबसे मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। चंद्रगिरि हिल्स काठमांडू से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और यह केबल कार की सवारी के लिए जाना जाता है। यहाँ का वातावरण हमेशा शांत और सुखद रहता है जिसे पर्यटक काफी आकर्षित होते हैं। यदि आप नेपाल के यात्रा पर हैं तो निश्चित रूप से चंद्रगिरि हिल्स का दौरा जरूर करें क्यों कि यह जगह आपको एक रोमांचक अनुभव देने वाला है।।
Best Time To Visit Nepal in Hindi – नेपाल घूमने का सबसे अच्छा समय
नेपाल पुरे साल में कभी भी यात्रा किया जा सकता है लेकिन नेपाल घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर के बिच का है। इन महीनो में यहाँ का मौसम काफी सुखद रहता है जो घूमने के लिहाज से बिलकुल सही रहता है।
Where to Stay in Nepal in Hindi – नेपाल में कहाँ ठहरें
नेपाल में कई खूबसूरत और प्रसिद्ध स्थान मौजूद है जिसे यह देश सभी के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इसीलिए नेपाल में पर्यटकों के ठहरने के लिए होटल और कई अन्य सुबिधायें उपलब्ध है। आप अपने हिसाब से चुनाब कर सकते हैं।
How to Reach Nepal in Hindi – नेपाल कैसे पहंचे
वायु मार्ग : नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्तिथ त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो शहर से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर है। भारत और नेपाल के बिच दैनिक आधार पर विभिन्न एयरलाइनें संचालित हैं जो लगभग हर बड़े शहर को काठमांडू से जोड़ती हैं।
रेल मार्ग : रेल मार्ग से भी नेपाल पहंचा जा सकता है। काठमांडू के लिए रक्सौल और गोरखपुर दो निकटतम रेलवे स्टेशन है।
सड़क मार्ग : भारत से नेपाल पहंचने के लिए बस सबसे सुबिधजनक विकल्प है। दिल्ली से काठमांडू के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध है।
1 thought on “नेपाल के प्रमुख दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Nepal in Hindi”