Tourist Places in Ooty in Hindi: दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में खूबसूरत नीलगिरि पहाड़ियों में बसा ऊटी एक बेहद ही खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से लगभग 2240 मीटर की ऊंचाई पर बसा ऊटी हमेशा से ही पर्यटकों का सबसे पसंदीदा जगह रहा है। यह शानदार पर्वतीय शहर 36 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्रफल में फैला हुआ है जो कुदरत का एक उत्कृष्ट देन है। ऊटी प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है जिसकी सुंदरता वास्तव में अद्भुत है । दूर दूर तक फैले घास के मैदान, हरी भरी घाटियां, लहरदार पहाड़ियों और कई खूबसूरत झीलों के साथ ऊटी एक असाधारण दृश्य प्रस्तुत करता है जिसे देखने के बाद लगभग सभी पर्यटक संपूर्ण रूपसे मोहित हो जाते हैं। ऊटी का स्थानीय नाम उधगमंडलम है जिसका अर्थ होता है पहाड़ पर बसा गांव।
अकसर पहाड़ों की रानी कहे जाने वाला ऊटी न केवल तमिलनाडु और भारत की प्रसिद्ध हिल स्टेशन है वल्कि पुरे बिश्व में सबसे उच्च पर्यटन सूचि में शामिल है। यह एक ऐसा स्थान है जहां साल भर सैलानियों के भीड़ लगा रहता है। ऊटी नीलगिरी पहाड़ों के बीच में स्तिथ एक अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से संपन्न शहर है जो यहाँ आनेवाले सभी नेचर लोविंग लोगों को लिए खुदरत की एक जादुई दुनिया जैसा देख्याई देता है। शांत पर्वतमाला वाले धुंधले नीले बादलों के कारण नीलगिरी को नीला पर्वत भी कहा जाता है। यह जगह की खास बात यह है की यहाँ साल भर मौसम सुखद और सुहावना रहता है। पहाड़ियों क्षेत्र में बसा होने के कारण यहाँ का तापमान गर्मियों में भी 25 डिग्री से ऊपर नहीं जाता है। यह शहर सिर्फ गर्मियों में ही नहीं वल्कि पूरे साल लगातार अपना सौंदर्य बिखेरता रहता है।
मेरा सभी को नमस्कार है, मुझे यकीन है आप लोग सभी बहुत ही बढ़िया होंगे। ऊटी भारत के एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह प्रकृति द्वारा उपहार में दी गई कई खूबसूरत जगहों से संपन्न है। यहाँ कई शानदार स्थल है जो पर्यटकों के द्वारा बार बार दौरा किया जाता है। इसिलए ऊटी भारत का सबसे अधिक यात्रा किया जाने वला जगहों में से एक है। व्यापक चाय और कॉफी के बागानों , खूबसूरत झरनों, हरी भरी पहाड़ों के चोटियां, बहती नदियाँ और प्राकृतिक झीलों के साथ यह शहर लंबे समय से पर्यटकों के लिए छुट्टी मनाने का सबसे श्रेष्ठ जगह रहा है।
हर साल लाखों के तादात में प्रयटकों ऊटी की खूबसूरती देखने के लिए आते है। इसकी प्रकृतिक नज़रों से रुबरुं होते हैं और इसकी ख़ूबसूरती को देखकर अपने आप में कहीं खो जाते है। यह स्थान सभी प्रकार की पर्यटकों के लिए सबसे बेस्ट जगह है साथ ही यह हनीमून गंतव्य के लिए भी बहुत प्रसिद्ध रहा है। अगर आप एक शांत जलवायु और सुखद मौसम के साथ एक पहाड़ी शहर को खोज रहे हैं तो मेरा यकीन मानिये ऊटी आप के लिए एक यादगार गंतव्य स्थल होने वाला है जहाँ आप एक शनदार अनुभव के साथ बहुत कुछ देखने वाले हैं।
और पढ़े : नासिक के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Table Contents
ऊटी का सबसे खूबसूरत जगह ऊटी झील – Tourist Places in Ooty in Hindi Ooty lake
ऊटी झील ऊटी के एक खूबसूरत और कृतिम झील है जो पुरे साल पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। हरे भरे पहाड़ों के बिच स्तिथ यह झील ऊटी में एक प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यह झील 65 एकड़ में फैली हुई है जो यूकेलिप्टस के पेड़ों और रंग बिरंगी फूलों से घिरी हुई है। इस विशाल झील का निर्माण 1824 में मछली पकड़ने के उद्देश्य से बनाई गई थी। लकिन आज यह झील पर्यटकों के बिच काफी प्रसिद्ध रहा है। झील अपनी नौका विहार के लिए बहुत लोकप्रिय है। यहाँ का बोथहाउस पैडल बोट, मोटरबोट और रोइंग बोट अदि कई सुबिधाएँ उपलब्ध है और पर्यटक अपने दोस्तों और परिवार के साथ शांत पानी पर एक शानदार सवारी का आनंद उठा सकते हैं। पहाड़ों के बिच स्तिथ होने के कारन झील की प्राकृतिक सुंदरता वास्तव में अद्भुत दिखाए देती है। ऊटी में घूमने के लिए यह सभी पर्यटकों का एक पसंदीदा जगह रहा है।
ऊटी में घूमने की जगह नीलगिरि पर्वत रेलवे – Tourist Places in Ooty in Hindi Nilgiri Mountain Railway –
नीलगिरि माउंटेन रेलवे लाइन को एक इंजीनियरिंग चमत्कार के रूप में जाना जाता है जिसे अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था। यह वास्तव में एक टॉय ट्रेन ट्रैक है जो ऊटी और मेट्टुपालयम के बीच चलाता है। नीलगिरि माउंटेन रेलवे की सवारी पर्यटकों के लिए एक किसी सपनो के सवारी जैसा लगता है और पर्यटकों को एक अलग अनुभव का आनंद मिलता है। यह पांच घंटे की यात्रा है जहाँ ट्रैन हरे भरे जंगलों, चाय के बागानों और सुन्दर पहाड़ों से हो कर गुजरता है। प्रकृति से प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह एक जादुई दुनिया की तरह प्रतीत होता है।
ऊटी की सबसे खूबसूरत जगह बोटैनिकल गार्डन – Ooty Tourism in Hindi Botanical Garden
ऊटी में स्तिथ बोटैनिकल गार्डन सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है जहाँ फूलों और पेड़ों का एक अनूठा संग्रह को देखा जा सकता है। यहां पौधों और फूलों की 600 से अधिक प्रजातियों की खेती की जाती है। इस प्रकार पेड़ों और फूलों से प्यार करने वालों के लोगों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। उद्यान को तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है जो लगभग 55 से अधिक एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस वनस्पति उद्यान का स्थापना 1847 में की गयी थी। लकिन आज यह गार्डन ऊटी में सबसे आकर्षक स्थानों में से एक बन गया है।
ऊटी पर्यटन स्थल अवालांचे झील – Avalanche lake
ऊटी शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ हिमस्खलन झील ऊटी का एक मशहूर पर्यटन स्थल है। यह झील आमतौर पर सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है जो 1823 ईस्वी में विशाल हिमस्खलन के कारण प्राकृतिक रूप से बनी है। नीलगिरि पर्वतश्रृंखला में स्तिथ यह झील प्रकृति का एक अद्भुत नजारा पेश करता है। यहां विभिन्न जीवंत फूलों और हरी भरी हरियाली के साथ रोडोडेंड्रोन और मैगनोलिया जैसे फूलों को झील के आसपास आसानी से देखा जा सकता है। झील प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा ही है क्यों कि झील के चारों ओर प्राकृतिक नजारा और पहाड़ों से नीचे गिरने वाले छोटे छोटे झरने एक शानदार वातावरण को जनम देती है।
ऊटी की सबसे लोकप्रिय जगह मुरुगन मंदिर – Ooty Tourist Places in Hindi Murugan Temple
एल्क हिल मुरुगन ऊटी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो एल्क हिल के ऊपर स्थित एक हिंदू मंदिर है। मुख्य रूप से यह मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित है जिन्हें योद्धा देवता के रूप में जाना जाता है। इस जगह की मुख्या आकर्षण भगवान मुरुगन की 40 फीट ऊंची मूर्ति है जो मंदिर के बाहर खड़ी है और दूर से पर्यटक और तीर्थयात्रियों को अपनी और आकर्षित करता है। इसके अलावा मदिर की परिसर में भगवान शिव, भगवान गणेश, देवी शक्ति, नव कनिका, नवग्रह आदि कई मूर्तियां को भी देखा जा सकता है जो विशेष रूपसे दर्शनीय है। यह वास्तव में एक शानदार जगह है क्यों कि यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता और आधात्मिक्ता का अद्भुत मिश्रण को दर्शाता है।
ऊटी का सबसे मशहूर जगह डॉल्फिंस नोज – Dolphin’s Nose
समुद्र तल से लगभग 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ डॉल्फिंस नोज ऊटी का एक प्रसिद्ध स्थान है। यहाँ डॉल्फिंस के नाक के आकर वाली एक विशाल चट्टान है इसीलिए इस जगह का नाम डॉल्फिंस नोज कहा जाता है। यह स्थान रोचक और रोमांच पैदा करने वाला जगह है और ऊटी में घूमने के लिए सबसे मशहूर जगहों में से एक है। यहाँ से पूरी घाटी का हरी भरी विहंगम दृश्य दिखाई देता है।
ऊटी में घूमने लायक जगह डियर पार्क – Tourist Places in Ooty in Hindi Deer Park
डियर पार्क ऊटी का एक अलग प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यह ऊटी झील से लगभग 2 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। इस पार्क का स्थापना बर्ष 1986 में किया गया था। 22 एकड़ की क्षेत्रफल में फैला यह पार्क समृद्ध वनजीवों का घर है। पार्क में विभिन्न प्रकार के हिरण पाए जाते हैं जैसे चीतल हिरण और संभल हिरण। इसके अलावा पार्क में बड़ी संख्या में जंगली जानवर जैसे खरगोश और विभिन्न पक्षी भी रहते हैं। यह पार्क न केवल तमिलनाडु बल्कि भारत के प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है जो वन्यजीवों और समृद्ध वनस्पतियों को करीब से देखने का अद्भुत अवसर प्रदान करता है।
ऊटी में देखने की जगह एमराल्ड झील – Ooty Tourism in Hindi Emerald lake
ऊटी से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ एमराल्ड झील ऊटी में एक खूबसूरत और मशहूर झील है जो खूबसूरत चाय के बागानों से घिरी हुई है। यहाँ की शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता सभी पर्यटकों का ध्यान अपने और आकर्षित करता है। यहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा मनमोहक होता है। ऊटी में पिकनिक के लिए यह जगह सबसे अच्छा है।
ऊटी का मशहूर जगह रोज गार्डन – Best Places to Visit in Ooty in Hindi Rose Garden
रोज गार्डन तमिलनाडु के ऊटी शहर के बीचों बीच एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला बगीचा है जो ऊटी में घूमने के लिए बेहद ही लोकप्रिय जगह है। 10 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह बाग भारत के सबसे बड़े गुलाब के बगीचों में से एक है। इस बाग में गुलाब के 20000 से अधिक किस्में पाई जाती है। साथ ही यहाँ का परिदृश्य बेहद ही लुभावना है।
ऊटी का खूबसूरत झरना पाइकारा झरना – Tourist Places in Ooty in Hindi Pykara Waterfalls
ऊटी से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पायकारा जलप्रपात एक आदर्श पिकनिक स्थल है। इस जगह को प्राकृतिक सुंदरता बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है। पाइकारा झरना पाइकारा झील की सुन्दर धाराओं का एक समूह है जो पायकारा बांध से नीचे की ओर बहती है। झरने की प्राकृतिक सुंदरता के अलावा चारों ओर हरियाली के मनहोर दृश्य वास्तव में अद्भुत नजारा प्रस्तुत करते हैं। विशेष रूप से मानसून के दौरान पाइकारा झरना एक ऐसी सुंदरता में खिल जाता है जिसे पर्यटकों देखने के बाद मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
ऊटी का प्रसिद्ध जगह डोड्डाबेट्टा शिखर – Ooty Tourist Places in Hindi Doddabetta Peak
समुद्र तल से लगभग 2623 मीटर ऊंचाई पर स्तिथ डोड्डाबेट्टा शिखर नीलगिरि पर्वतमाला का सबसे ऊँची छोटी है। यह नीलगिरि पर्वत का सबसे ऊँचा स्थान है और ऊटी में घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। डोड्डाबेट्टा का अर्थ बड़ा पहाड़ है जिसे दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटियों में से एक माना जाता है। यहाँ से संपूर्ण हिलगिरि पर्वतश्रेणी की भव्य दृश्य को देखा जा सकता है। हरी भरी पहाड़ियों से घिरा यह स्थान वास्तव में पर्यटकों के मनमोह लेती है। शांत वातावरण और मन को शांति देने वाला परिदृश्य इस जगह की सबसे बड़ी अनोखापन है। एडवेंचर शौकीन लोगों के लिए यह सबसे बढ़िया स्थान है।
ऊटी पर्यटन स्थल कोटागिरी हिल – Tourist Places in Ooty in Hindi Kotagiri Hill
कोटागिरी नीलगिरी का सबसे पुराना और दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है। ऊटी से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ कोटागिरी हिल ऊटी का सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। कोटागिरी नीलगिरि पहाड़ियों में बसा एक एक शांत पहाड़ी शहर है जो अंग्रेजों का ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट हुआ करता था। आज यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करदेता है साथ ही ऊटी में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला जगहों में से एक माना जाता है। समुद्र तल से करीब 1790 मीटर की उचाई पर बसा यह स्थान हमेशा से ही पर्यटकों का पसंदिता स्थान रहा है। यह पार्वतीयो शहर अपने चाय के बागानों, पहाड़ों की शानदार दृश्य और ठंडी जलवायु के कारण पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है जिसे नीलगिरि पहाड़ियों में सबसे प्रमुख माना जाता है।
ऊटी का प्रमुख आकर्षण कामराज सागर डैम – Ooty Kamaraj Sagar Dam in Hindi
कामराज सागर डैम ऊटी का एक मशहूर पर्यटन स्थलों में से है जो पहाड़ियों से घिरा एक शांत जगह है। कामराज सागर बांध सैंडिनल्लाह जलाशय के नाम से भी जाना जाता है। यह बांध सुंदर वातावरण के साथ पूर्णशांति प्रदान करता है जहाँ पर्यटक अपना कीमती समय बड़ी आराम से बिताते हैं। यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है जो ऊटी घूमने आये लगभग सभी पर्यटकों का पसंदिता जगह है। जो लोग लंबे समय के बाद आराम करना चाहते हैं उनके के लिए यह स्थान एक आदर्श है।
मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान – Mudumalai National Park
ऊटी से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान तमिलनाडु में नीलगिरी पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है और तमिलनाडु में प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है। यह राष्ट्रीय उद्यान हाती, बाघ, तेंदुआ, जंगली कुत्ते और हरिण अदि कई लुप्तप्रयी जंगली जानवरों का घर है। पार्क में 200 से अधिक पक्षी के प्रजातियों को देखा जा सकता है। हाली में इसे बाघ अभ्यारण्य के रूप मे घोषित किया गया है। इसके अलावा यहाँ कई दुर्लव वन्यजीवों को देखा जा सकता है जो वन्यजीव उत्साही लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जगह है।
ऊटी का सबसे खूबसूरत झरना कलहट्टी जलप्रपात – Tourist Places in Ooty in Hindi Kalhatti Falls
ऊटी से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ कलहट्टी जल प्रपात ऊटी का एक आकर्षक जल प्रपात है जो ऊटी यात्रा पर आनेवाले सभी पर्यटकों का एक पसंदीदा गंतव्य रहा है। यह जल प्रपात लगभग 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है और इसे ट्रेकिंग के लिए एक अच्छा जगह भी माना जाता है। इसके अलावा यहाँ अनेक प्रकार की पहाड़ी पक्षिओं को भी देखा जा सकता है। प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण इसे जगह को छुट्टियां बिताने के लिए सबसे आदर्श स्थान बना देता है।
ऊटी पर्यटन स्थल कैथरीन फाल्स – Catherine Falls Ooty
कैथरीन फाल्स तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में स्तिथ एक खूबसूरत और आश्चर्यजनक झरना है जो ऊटी से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह झरना घने जंगलों और आसपास के सुन्दर परिदृस्य से घिरा हुआ है। 250 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी एक पतली धरा का समान है जो इस झरने को एक अलग रूप देती है। कोटागिरी के पास स्तिथ यह झरना पर्यटकों का एक पसंदीदा स्थानों में से एक है और नीलगिरि का दूसरा सबसे बड़ा झरना भी है। विशेष रूपसे मासून के दौरान यह झरना और भी आकर्षक दिखाई देती है साथ ही झरने के आसपास की पहाड़ियों के दृश्य एक भव्य नजारा प्रस्तुत करता है जिसे देख कर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
ऊटी घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Ooty in Hindi
ऊटी भारत का एक खूबसूरत पार्वतीयो शहर है जो नीलगिरि पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह एक ऐसी जगह है जो सभी मौसम में अपनी खूबसूरती बिखरती रहती है। हालाँकि ऊटी पुरे बर्ष में कभी भी यात्रा किया जा सकता है। लकिन ऊटी यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जून तक है। इन महीनो के दौरान यहाँ का तापमान 24 डिग्री के आसपास रहता है जो घूमने के लिहाज से आदर्श समय माना जाता है।
ऊटी कैसे पहंचे – How to Reach Ooty in Hindi
वायु मार्ग: ऊटी का निकटतम हवाई अड्डा कोयंबटूर हवाई अड्डा है जो ऊटी से लगभग 85 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद अदि शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ से ऊटी के लिए टैक्सी सेवाएं उपलब्ध है।
रेल मार्ग: नजदीकी रेलवे स्टेशन मेट्टुपालयम रेलवे स्टेशन है जो लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर है। मेट्टुपालयम के लिए चेन्नई, बेंगलुरु और कोयंबटूर से नियमित ट्रैन सेवाएं उपलब्ध है।
सड़क मार्ग: ऊटी सड़क मार्गों से जुड़ा हुआ है। इसीलिए बस से भी ऊटी पहंचा जा सकता है। यहाँ लोकल ट्रांसपोर्ट सिटी बस, टेक्सी या फिर ऑटोरिक्शा की अच्छी सेवा उपलब्ध है।
1 thought on “ऊटी के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल – Tourist Places in Ooty in Hindi”