पंजाब के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Punjab in Hindi

Tourist Places in Punjab in Hindi : भारत के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में स्तिथ पंजाब अपनी अनूठी संस्कृति और परंपरा के लिए दुनिया में जाना जाता है। यह भारत के एक समृद्ध राज्य में से एक है और भारत में एक प्रमुख पर्यटन आकर्षणों का केंद्र भी है। यह राज्य हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर से घिरा हुआ है और पाकिस्तान के साथ भी लगता है। यह राज्य सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है और सुंदरता से भरपूर है इसीलिए यह भारत के मुस्कुराती हुई आत्मा के रूप में भी जाना जाता है। इस राज्य में पाई जाने वाली उपजाऊ भूमि के कारण इसे दुनिया की सबसे उन्नत राज्य में से एक माना जाता है।

पांच नदियों के भूमि कहा जाने वाला पंजाब भारत के उन राज्य में से एक है जहाँ प्राकृतिक सुंदरता के साथ समृद्ध विरासत और अनगिनत दर्शनीय स्थलों का भरमार है। यह राज्य न केवल अपनी पर्यटन आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है वल्कि धार्मिक विविधता के लिए भी बहुत लोकप्रिय हासिल है, क्यों की यह वह स्थान है जहाँ कई  धार्मिक आंदोलन की शुरुआत हुई थी। अपनी प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध इतिहास और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के वजहे से इस राज्य में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के सबसे प्रमुख कारण है।

नमस्कार, उम्मीद है आप सभी बिलकुल ही बढ़िया होंगे। भारत के सबसे विकशित और खूबसूरत राज्य में से एक पंजाब सभी पर्यटकों के लिए एक एक अदार्श स्थान है। क्यों की यह राज्य प्रचुर प्राकृतिक सुंदरता और उन्नत शहरों से लेकर कई प्राचीन मंदिरों, गुरुदुरों, आश्रमों, संग्रहालयों, शांत झीलों और वन्यजीव अभ्यारण्यों से भरे हुए हैं। इसीलिए पंजाब सिर्फ  भारत में ही नहीं वल्कि दुनिया भर से पर्यटकों को अकसर आकर्षित करता रहता है। इसके अलावा यह राज्य अपनी त्याहारों, नृत्यों और स्वादिस्ट भोजन के लिए भी प्रसिद्ध है। यदि आप भारत के इस शानदार और अद्भुत राज्य यानि पंजाब की यात्रा करने बारे में सोच रहे हैं या फीर यात्रा कर रहे हैं तो हमारी यह लेख आप के लिए ही है।

और पढ़े : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में घूमने की जानकारी

Table Contents

पंजाब पर्यटन स्थल चंडीगढ़- Tourist Places in Punjab in Hindi Chandigarh

चंडीगढ़ भारत के दोनों राज्य यानि पंजाब और हरियाणा की राजधानी है और भारत की एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। यह शहर अपनी खूबसूरत उद्यानों, साफ सुथरी सड़कों, आधुनिक जीवन शैली और शांत  वातावरण के कारण पर्यटकों का मन मोह लेती है। यह सिर्फ उत्तर भारत का ही नहीं वल्कि देश का योजनाबद्ध बसाया गया शहर है। यह शहर भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से भी एक है और पंजाब में घूमने के लिए सबसे से बेहतरीन स्थानों में से एक है। इस शहर में स्तिथ कुछ खूबसूरत और आकर्षक जगहों है जिसे देखने के लिए हजारों पर्यटकों घूमने के लिए आते हैं। अपनी अद्भुत सुंदरता और कई आकर्षणों की वजहे से ही यह शहर ब्यूटीफुल सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

पंजाब में देखने लायक जगह रोज गार्डन – Punjab Tourism in Hindi Rose Garden

लगभग 30 एकड़ भू भाग में बनाया गया तथा 1600 से भी अधिक किस्मों के गुलाब के फूलों वाला यह बाग एशिया का सबसे बड़ा गुलाब के फूलों का बाग है। यहाँ का सुंदरता पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। फरवरी महीनो में यहाँ कई किस्म के गुलाब खिले रहते हैं। इस समय यहाँ रोज फेस्टिवल भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान इस पार्क में पर्यटक खूब फोटोग्राफी करते हैं। इस पार्क के बिच एक 70 फुट का एक फव्वारा भी जो इस्सकी सुंदरता को और भी बढ़ा देता है। यह गार्डन अप्रैल से सितंबर के महीनो में सुबह 5 बजे से शाम 9 बजे तक खुला रहता है।

पंजाब का सबसे प्रसिद्ध स्थान अमृतसर – Tourist Places in Punjab in Hindi Amritsar

पंजाब में घूमने के लिए अमृतसर सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। अमृतसर न केवल भारत में वल्कि पुरे बिश्व में सिखों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र शहरों में से एक है। यहाँ का स्वर्ण मंदिर भारत का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। लगभग 400 साल पुराने इस शहर का अपना इतिहास और सस्कृति है जो लाखों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। देश की उत्तर पश्चिमी सिमा पर स्तिथ यह शहर कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से भरपूर है जो पंजाब में घूमने के लिए पर्याप्त है।

पुराने दिनों में इस शहर को यानि अमृतसर को रामदासपुर के नाम से जाना जाता था, जिसका नाम सिखों के चौथे गुरु, गुरु रामदास के नाम पर रखा गया था जिन्होंने इस शहर की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए थे। हालाँकि अमृतसर को सिख धर्म का आधात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है। लेकिन इस ऐतिहासिक और धार्मिक शहर में कई प्रमुख दर्शनीय स्थल है जो पर्यटकों के बिच बेहद लोकप्रिय है, जिनमें से स्वर्ण मंदिर, बाघा बॉर्डर, जलियांबाग बाग, सिख संग्रहालय, दुर्गियाना मंदिर और अन्य कई दर्शनीय स्थल शामिल है।

पंजाब के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल स्वर्ण मंदिर – Punjab ke Sabse Prasidh Darshaniya Sthal Golden Temple

स्वर्ण मंदिर पंजाब में स्तिथ सबसे प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में से एक है जो अमृतसर शहर की बीचोबीच स्तिथ है। यह मंदिर सिख समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। इस मंदिर को श्री हरमंदिर साहिब या दरबार साहिब के नाम से भी जाना जाता है और यह भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है। 1803 में पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह ने इस मंदिर का आधा हिस्सा संगमरमर तथा आधा हिस्सा तांबे से बनबाया था, पर बाद में इस पर सोने की परत चढ़ाई गई थी, तब से इसे स्वर्ण मंदिर कहा जाने लगा। मंदिर एक खूबसूरत वास्तुकला का प्रदर्शन करता है जो हिन्दू और इस्लामिक  कलात्मक शैलियों का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। वास्तव में स्वर्ण मंदिर पंजाब में घूमने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों में से एक है।

पंजाब में ऐतिहासिक जगह जलियांवाला बाग – Punjab Tourist Places in Hindi Jallianwala Bagh

जलियांवाला बाग पंजाब में स्तिथ सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है और यह सिर्फ पंजाब में ही नहीं वल्कि पुरे भारत में सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है। यह बाग करीब 200 सिख और हिन्दुओं की शहादन का गवाही है जिन पर ब्रिटिश जनरल डायर ने 13 अप्रैल 1919 को अंधाधुन गोलियां चलने ला आदेश दिया था। आज भी इस बाग की दीवारों और उस कुएं पर गोलियों के निशान मजूद है जो उस काले दिन का याद दिलाता है। कहा जाता है की फायरिंग के समय कई लोगों ने जान बचाने के लिए कुएं के अंदर छलांग लगा दी थी। यहाँ सहिदों की याद में एक स्मारक बनाया गया है, जहाँ हरदम एक ज्योति प्रजलित रहती है।

पंजाब का लोकप्रिय जगह लुधिअना  – Punjab ka Lokopriyo Jagha Ludhiana

लुधिअना पंजाब का एक खूबसूरत और सबसे बड़ा शहर है जो सतलुज नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर उत्तर भारत का एक औद्यागिक केंद्र होने के कारण लोकप्रिय रूप से भारत के मेनचेस्टर के रूप में जाना जाता है। यदि आप पंजाब की असली सुंदरता को देखना चाहते हैं और लोगों की जीवन शैली पर नजर डालना चाहते हैं तो पंजाब का यह खूबसूरत शहर यानि लुधिअना आप के लिए सबसे आदर्श स्थान है। यह शहर पंजाब में घूमने के लिए सबसे बहेतरीन जगहों में से एक है जो शानदार और दिलचस्प स्थानों के साथ साथ अलग अलग गतिविधियां भी प्रदान करता है। यह शहर अपनी धार्मिक स्थलों और प्राचीन किलों से लेकर गुरद्वारों और कई आकर्षणों के साथ पंजाब का सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल है। इस खूबसूरत शहर में लोधी किला, श्री मांजी साहिब गुरुद्वारा, लुधिअना चिड़ियाघर जैसे कई प्रमुख दर्शनीय स्थल मजूद है।

पंजाब में घूमने की जगह जालंधर – Punjab me Ghumne ki Jagah Jalandhar

जालंधर पंजाब का एक प्राचीन शहर है और पंजाब में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह शहर अपनी शानदार ऐतिहासक स्मारकों और समृद्ध संस्कृति  के लिए पुरे भारत में प्रसिद्ध है। यह शानदार शहर कभी सिंधु घाटी का हिस्सा था। आज यह शहर एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक और औद्यागिक केंद्र बन गया है। कई ऐतिहासिक स्थलों और पवित्र मंदिरों के साथ जालंधर पंजाब में घूमने के एक अच्छा विकल्प है। साथ ही पर्यटक यहाँ असली पंजाबी भोजन का आनंद भी ले सकते हैं। विशेष तर पर यहाँ घूमने के लिए कई दर्शनीय स्थान है जैसे देवी तालाब मंदिर जो जालंधर का 200 साल पुरानी मंदिर है और यह मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है। इसके अलावा

पंजाब का सबसे फेमोस स्थान पटियाला  – Punjab Tourism in Hindi Patiala

पंजाब राज्य का पटियाला एक खूबसूरत शहर है जो अपनी समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। यहाँ देखने और अनुभव करने के लिए बहुत कुछ है अगर आप इतिहास प्रेमी है तो पंजाब का यह शहर पटियाला आप के लिए है। यहाँ कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थल है जिनमें  शीश महल, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, बहादुरगड किला और मोती बाग पैलेस शामिल है। पुराने जमाने के रियासत पटियाला की स्थापत्य कला के चमत्कार राजपूत और मुगल वास्तुकला जीवंत मिश्रण को दर्शाता है। आज यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के साथ अद्भुत गंतव्य के रूप में जाना जाता है।

पंजाब में देखने की जगह पठानकोट – Punjab me Dekhne ki Jagha Pathankot

पठानकोट पंजाब में स्तिथ एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर की सिमा पर स्तिथ है। यह अपनी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थानों, प्राचीन मंदिरों और जीवंत बाजारों के साथ पंजाब में घूमने के लिए एकदम सही जगह है। इसके अलावा अपनी शांत वातावरण और हरी भरी हरियाली के कारण यह पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। शहर के कुछ प्रमुख आकर्षणों में से शाहपुरकंडी किला, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, काठगढ़ मंदिर, रंजीत सागर बांध और नूपुर किला है जो यहाँ घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

पंजाब के दर्शनीय स्थल भठिंडा – Tourist Places in Punjab in Hindi Bhatinda

भठिंडा पंजाब के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। माना जाता है की इस शहर की स्थापना भाटी के राजपूत  बाला राव भाटी 965 ईस्वी में किया था। तब से लेकर आज यह शहर संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक रूप से समृद्ध है जो पर्यटकों अक्सर आकर्षित करता है। इसके अलावा भठिंडा अपने प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है जिनमें किला मुबारक, बहिया किला, चेतक पार्क, जूलॉजिकल गार्डन और धोबी बाजार शामिल है। यदि आप पंजाब में सबसे अच्छे पर्यटन के तलाश में है तो आप को एक बार भठिंडा जरूर जाना चाहिए।

पंजाब का स्थानीय भोजन – Local Food in Punjab in Hindi 

पंजाब का खानपान ,पहनावा को देशी ही नहीं बल्कि वेदशी पर्यटक भी बोहत ज़्यादा पसंद करते हैंं ।पंजाब का स्वादिष्ट खाना सबको अपने तरफ आकर्षित करता है ।इनके खाने मैं घी , दूध और दही का काफी व्यवहार किया जाता है। पंजाब का स्थानीय भोजन जौसे की सरसों दा साग, तंदुरी चिकन ,शमी कवाब, मक्की दी रोटी,पंजाबी पकोडा कढ़ी ओर अमृतसरी मछली आदि बोहत ही स्वादिष्ट भोजन है। बटर चिकन यहाँ का सबसे लोकप्रिय खाना है। शक्कर पारा पंजाब का एक लजीज मिठाई है। अगर आप कभी पंजाब घुमने जा रहे है तो यहाँ का स्थानीय भोजन का स्वाद लेना न भूले ।

पंजाब घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Punjab in Hindi

वैसे तो पंजाब साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन पंजाब घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है। इन महीनों में यहाँ का तापमान ठंडा और सुखद रहता है जो घूमने के लिए बिलकुल अनुकूल माना जाता है। पंजाब में गर्मियों के दौरान मौसम बेहद गर्म और आद्रा होता है जो घूमने के लिए बिलकुल भी सही नहीं है।

पंजाब कैसे पहंचे – How to Reach Punjab in Hindi

वायु मार्ग – By Air : पंजाब के प्रमुख हवाई अड्डे लुधिअना, अमृतसर और चंडीगढ़ है। अमृतसर और चंडीगढ़ दों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जबकि लुधिअना हवाई अड्डा घरेलु सेवाएं प्रदान करता है। यह हवाई अड्डे देश के सभी प्रमुख शहरों से अछि तरह से जुड़े हुएं है।

रेल मार्ग – By Rail : पंजाब में रेलवे स्टेशन लुधिअना, फिरोजपुर, अमृतसर, जालंधर और पठानकोट है जो देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा है।

सड़क मार्ग – By Road : पंजाब में एक व्यापक सड़क नेटवर्क है जो देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 1 (NH1) है जिसे ग्रैंड ट्रंक रोड के रूप में भी जाना जाता है और यह उत्तर और पूर्व भारत के अधिकांश हिस्सों से जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग से पंजाब के यात्रा के लिए बस, टैक्सी और निजी टैक्सियां जैसे कई बिकल्प उपलब्ध है।

Frequently Asked Questions About Punjab in Hindi

Q:1:पंजाब का राजधानी क्या है ?

A:-पंजाब का राजधानी चडीगड है।

Q:2:पंजाब का पुराना नाम क्या था?

A:-पंजाब का पुराना नाम पैंटापोटाम्या था।

Q:3:पंजाब में प्रशिद्ध क्या है?

A:-पंजाब में प्रसिद्ध स्वादिष्ट भोजन, फुलकारी ओर रंगीन वाइब आभूषण ओर बोहत कुछ।

Q:4:पंजाब में घुमने के लिए मुख्य पर्यटन स्थल क्या क्या है?

A:-पंजाब मैं घुमने के लिए मुख्य पर्यटन स्थल में अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, रोज गार्डन, स्वर्ण मंदिर, चंडीगढ़ है।

Q:5:पंजाब में कौन सा भाषा प्रचलीत है ?

A:-पंजाब मैं पंजाबी , हिंदी ओर ऊर्दू भाषा प्रचलीत होती है ।

Q:6:पंजाब का जनसंख्या कितना है ?

A:-पंजाब का जनसंख्या लागभग 30,501,026 है।

और पढ़े :

2 thoughts on “पंजाब के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Punjab in Hindi”

Leave a Comment