Tourist Places in Rameswaram in Hindi: तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित रामेश्वरम भारत का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है जो अपनी प्राचीन मंदिरों और भरपूर सुंदरता के कारण देश और दुनिया में बेहद लोकप्रिय है। हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार रामेश्वरम एक ऐसा स्थान है जहाँ से भगवान राम ने अपनी पत्नी सीता को रावण से बचने के लिए समुद्र पार एक सेतू का निर्माण किया था ओर यह सेतु रामेश्वरम ओर श्रीलंका के बीच हुआ था। यह उस स्थान के लिए भी जाना जाता है जहाँ भगवान राम ने रावण को मारने के पाप को दूर करने के लिए भगवान शिव की पूजा किये थे। यह भारत में सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में से एक है और तमिलनाडु में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है।
रामायण कथाओं के लिए प्रसिद्ध यह अद्भुत शहर चारों और पानी से घिरा हुआ और सबसे खूबसूरत दृश्य को प्रस्तुत करता है। यह स्थान द्वारका, पूरी और वद्रीनाथ के साथ देश के चार धामों में से एक रूप में प्रसिद्ध है। रामेश्वरम भी एक पवित्र और लोकप्रिय तीर्थ स्थल है और खास कर हिन्दुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। यह शहर मत्रार की खाड़ी में पंबन द्वीप पर स्थित होने के कारण पड़ोसी देश श्रीलंका के बोहत करीब है।
धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि कोण से रामेश्वरम भारत में ही नहीं वल्कि पूरी बिश्व में एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र रहा है। यहाँ मंदिरों के साथ साथ पर्यटक सुन्दर समुद्र तटों और हरे भरे जंगलों को भी देख सकते हैं। साथ ही यहाँ का प्रमुख आकर्षण श्री रामनाथस्वामी मंदिर, अग्नितीर्थम, गंधमाधन पर्वतम धनुष्कोडी, कोथंडारास्वामी मंदिर और एरवाड़ी है जो रामेश्वरम में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थान माना जाता है।
सभी को मेरा नमस्कार है , मुझे बिलकुल यकीन है आप सभी स्वस्थ होंगे ओर अच्छे होंगे। रामेश्वरम तमिलनाडु राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपनी प्राचीन मंदिरों और अद्भुत वास्तुकलाओं के लिए पुरे बिश्व में एक प्रतिष्ठित धार्मिक पर्यटन स्थलों के रूप में जाना जाता है। यही कारण है की यह स्थान पुरे बर्ष पर्यटकों से भरा रहता है और अपनी कई प्रसिद्ध और शानदार जगहों के कारण सभी को मंत्रमुग्ध करदेता है। अगर आप भी एक ऐसी जगहों के तलाश में है और अधातात्मिक्ता और शांति से भरा वातावरण में खूबसूरत समय का आनद लेना चाहते हैं तो निश्चित रूप से रामेश्वरम आप के लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकता है।
Table Contents
और पढ़े: नंदी हिल्स में घूमने के लिए जगह
रामेश्वरम में सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर – Arulmigu Ramanathaswamy Temple
रामनाथस्वामी मंदिर रामेश्वरम में सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र मंदिरों में से एक है जो देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित करता है। 17वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है और द्रविड़ शैली की वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदहारण है। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। माना जाता है की इस मंदिर का निर्माण स्वयं भगवान राम के द्वारा किया गया था। इसीलिए यह रामेश्वरम में लोकप्रिय पर्यटन आकषणों में से एक है और हिन्दू संस्कृति में अपना विशेष महत्व रखता है।
रामनाथस्वामी मंदिर 197 मीटर लम्बा और 133 मीटर छोड़ा है और 1200 विशाल ग्रेनिट स्तंभों के साथ खेड़ा है। इसका प्रमुख आकर्षणों में से एक रेत का टीला है ,जो भगवान राम की पत्नी द्वारा बनाया गया एक लिंगम है। अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर घुमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल तक है ।सुबह 4:30 से 1:00 बजे तक ओर दोपहर 3:00 से 8:00 (सोमवार से रविवार) तक खुला रेहता है ओर इसका प्रवेश शुल्क मुफ्त है।
रामेश्वरम में धार्मिक स्थल पांच मुखी हनुमान मंदिर – Tourist Places in Rameswaram in Hindi Five Faced Hanuman Temple
रामेश्वरम लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पांच मुखी हनुमान मंदिर स्तिथ है जो मुख्य रूप से भगवान हनुमान को समर्पित है और रामेश्वरम में एक प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। इस मंदिर में हनुमान के पांच चेहरे के साथ हनुमान की एक विशाल मूर्ति है जिसे पंचमुख आंजनेय के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान हनुमान ने अपने पांच चेहरो का प्रकट किया था जो इस स्थान को पवित्र बनाता है ओर रामेश्वरम में यह जगह अत्यंत आकर्षक है। साथ ही यह मंदिर राम और देवी सीता की मूर्तियों को पदर्शित करता है। भगवान हनुमान की मूर्ति को सिंदूर से सजाया गया है ओर अत्यधिक भक्ति के साथ पूजा की जाती है। सोमवार से रविवार सुबह 6:00 बजे से साम 7:00 बजे तक खुला है ।
रामेश्वरम का सबसे आकर्षक जगह कोथंदरामास्वामी मंदिर – Kothandaramaswamy Temple
रामेश्वरम में लोकप्रिय आकर्षणों में से कोथंदरामास्वामी भी शामिल है जो मुख्य रूप से भगवान राम को समर्पित है। कोथंदरामास्वामी मंदिर रामेश्वरम से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और चारों तरफ हिंद महासागर से घेरा हुआ है। यह वह स्थान जहाँ पर रावण के भाई बिभीषण भगवान राम की मदद के लिए उनसे हाथ मिलाया था। इसलिए यह मंदिर में बिभीषण की पूजा की जाती है। मंदिर की देवरों के चारों और रामायण से जुड़े चित्रकला की गई है जो वास्तव में अद्भुत है। मंदिर का निर्माण लगभग 500-1000 साल पहले होने का अनुमान है। सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ओर साम 5:30 से रात 8:30 बजे तक खुला रेहता है। इसका कोई प्रवेश शुल्क नही है ।
रामेश्वरम का सबसे प्रसिद्ध जगह जल पक्षी अभयारण्य – Tourist Places in Rameswaram in Hindi Water Bird Sanctuary
जल पक्षी अभयारण्य रामेश्वरम घुमने के लिए सबसे अच्छा जगहों में से एक है। सबसे खास बात यह है की इस अभयारण्य में पर्यटक बहुत सारे पक्षी और साथ ही प्रवासी जल पक्षी देख सकते हैं। यूरोप ओर ऑस्ट्रेलिया से पक्षी प्रजनन के लिए इस अभयारण्य में आते हैं और पक्षी प्रेमियों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अभयारण्य में पक्षियों के साथ साथ हरि भरी पेड़ पौधे का भी आनंद लिया जा सकता है। अक्टूबर से जनवरी तक जल पक्षी अभयारण्य घुमने का सबसे अच्छा समय है और यह सुबह 7 बजे से साम 6 बजे तक खुला रहता है।
रामेश्वरम में घूमने के लिए जगह जड़ तीर्थम – Rameswaram Tourist Places in Hindi Jada Thirtham
जड़ तीर्थम रामेश्वरम में एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है जो हिन्दुओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह धनुषकोडी की रस्ते मैं स्तिथ है। जड़ तीर्थम एक पवित्र तालाब है। ऐसा कहते है कि जब भगवान राम ने रावण को मारने के बाद रामेश्वरम मैं जब शिव लिंग पूजा करने बाले थे तो वो अपने जटा को जड़ तीर्थम में धोए थे ओर यह भी माना जाता है कि सीता को रावण से बचने के लिए एक विशाल पक्षी जटायु ने कोशिश करते हुए उसका यहीं पर मुर्त्यु हो गया था। साल में किसी भी समय आप जड़ तीर्थम घुमने जा सकते हैं।
रामेश्वरम में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कलाम राष्ट्रीय स्मारक – Rameswaram Paryatan Sthal Kalam National Memorial
रामेश्वरम में सबसे अधिक देखे जाने वाली जगहों में से एक कलाम राष्ट्रीय स्मारक भारत के महान नेता और प्रमुख वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में बनाया गया था। यह स्मारक की सुरआत 2015 मैं रक्षा अनुसंधान एवं बिकाश संगठन द्वारा किया गया था। स्मारक मैं अब्दुल कलाम का एक खूबसूरत संग्रह है जिसमे अब्दुल कालम के इतिहास और उनसे जुड़े व्यक्तिगत वस्तुओं शामिल हैं ओर यह स्मारक दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक ओर दोपहर 2:00 बजे से साम 5:00 बजे तक खुला रहता है। इसका कोई भी प्रबेश शुल्क नहीं है ।
रामेश्वरम में घूमने की जगह धनुष्कोडी – Rameswaram me Ghumne ki Jagha Dhanushkodi
रामेश्वरम से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित धनुष्कोडी एक शानदार पर्यटन आकर्षण है जो रामेश्वरम के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। धनुष्कोडी का नाम भगवान राम के धनुष पर रखा गया है। एक तरफ हिन्द महासागर और दूसरी और बंगाल की कड़ी से घिरा धनुष्कोडी कभी एक समृद्ध शहर था और सबसे उन्नत मछली पकड़ने वाला क्षेत्र में से भी एक था लेकिन 1964 में आई भयंकर चक्रवात ने इस शहर को नष्ट कर दिया था।
आज यह जगह निर्जन अवस्था में बदल गया है और यहाँ बहुत ही कम मछुआरे परिवार रहते हैं। शहर की दुखद इतिहास इसे एक भयानक माहौल देती है और इस प्रकार इस शहर को भुत शहर के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ का शांत वातावरण, साफ नील पानी और नील आसमान पर्यटकों को बेहद लुभाता है। अगर आप रामेश्वरम के यात्रा पर हैं या फिर यात्रा के लिए योजना कर रहे हैं तो आप को धनुष्कोडी जरूर दौरा करना चाहिए। आप धनुष्कोडी केबल टैक्सी में जा सकते है क्योंकि धनुष्कोडी में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। साल में किसी भी समय आप धनुष्कोडी घुमने जा सकते हैं।
रामेश्वरम में सबसे लोकप्रिय जगह गंधमाधन पर्वतम – Tourist Places in Rameswaram in Hindi Gandhamadhana Parvatham
गंधमाधन पर्वतम एक छोटा सा शिखर है जो रामेश्वरम में एक पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। यहाँ का प्रमुख आकर्षण भगवान राम को समर्पित दो मंजिला एक मंदिर है और मंदिर में रखे चक्र पर भगवान राम के पैर अंकित है। यह मंदिर भारत का बोहत ही प्राचीन ओर प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। यहाँ सूर्योदय ओर सूर्यास्त का दृश्य अतयंत मनमोहक दिखाई देता है। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओर दोपहर 3 बजे से साम 6 बजे तक मंदिर का दर्शन किया जा सकता है।
रामेश्वरम पर्यटन स्थल अग्नि तीर्थम – Rameswaram Tourism in Hindi Agni Thirtham
अग्नि तीर्थम रामेश्वरम में घूमने के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में एक है। यह रामनाथस्वामी मंदिर के पूर्व समुद्र तट के किनारे पर स्थित है और रामेश्वरम से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है। अग्नि तीर्थम शब्द का अर्थ होता है पवित्र जल। ऐसा माना जाता है की इस पवित्र जल मैं स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है ओर खास कर पूर्णिमा के दिन यहाँ स्नान करना सबसे शुभ माना जाता है। इसी स्थान पर रावण को मारने के बाद भगवान राम अपने पापों के प्रयाश्चित किये थे। सुबह 5 बजे से साम 6 बजे तक आप अग्नि तीर्थम घुमने जा सकते है।
लक्ष्मण तीर्थम – Lakshman Thirtham
लक्ष्मण थीर्थम रामनाथस्वामी मंदिर के आसपास स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है और बड़ी तादात में पर्यटकों अपनी और आकर्षित करता है। लक्ष्मण मंदिर के पास एक छोटा सा तालाब है जो लोग इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं वो इस तालाब मैं डुबकी जरूर लगते हैं। पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि भगवान लक्ष्मण ने तालाब के पास एक शिव लिंग का निर्माण किया और पापों के लिए क्षमा मांगने के लिए उनकी पूजा भी कि। लक्षमण मंदिर के दीवार में रामायण की छवियों के साथ उकेरा गया है। इसका कोई प्रबेश शुल्क नहीं है सिर्फ पूजा शुल्क 60 रुपये है। लक्ष्मण थीर्थम रामेश्वरम में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगहों में से एक है।
रामेश्वरम का सबसे प्रसिद्ध स्थान एडम्स ब्रिज – Rameswaram Ka Sabse Prasidh Sthan Adam’s Bridge
रामेश्वरम से एडम्स ब्रिज लगभग 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिसे राम के सेतु या राम पुल कहा जाता है। भगवान राम के भक्त हनुमान की वानर सेना के द्वारा यह सेतु बनाया गया था। इस सेतु को इसलिए बनाया गया था क्यों की इस पर चढ़कर सभी लंका पोहंचे ओर सीता देवी को रावण से बच्चा सके। रामायण में इसी पुल का नाम सेतुबंधन नाम से जाना जाता था। यह भारतीय और श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी तट के दक्षिणी भाग को जोड़ने वाले एक चुना पत्थर की एक विशाल सरंचना है और रामेश्वरम में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है। एडम्स ब्रीज घुमने के लिए कोई समय नहीं है।
रामेश्वरम में घूमने लायक स्थान आरियमान बीच – Tourist Places in Rameswaram in Hindi Ariyaman Beach
रामेश्वरम से आरियमान बीच लगभग 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। आरियमान बीच का चौड़ाई लगभग 150 मीटर ओर लंबाई 2 किलोमीटर है। यह एक खूबसूरत समुद्र तट है ओर यहाँ का पानी नीली रंग का चमकता है। तट के आसपास ठंडी ठंडी हवा चलति है जिसे यहाँ आने वाले सभी पर्यटकों मंत्रमुग्ध कर देता है। बच्चों के लिए बीच के पास एक पार्क भी है ओर बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध। यह स्थान पिकनिक के लिए एक अच्छा जगह है और इसका कोई प्रबेश शुल्क नहीं है। सिर्फ बोटिंग के लिए 60/-रुपये देनी पड़ती है।
रामेश्वरम का स्थानीय भोजन – Local Food In Rameshwaram In Hindi
रामेश्वरम में ज्यादातर शाकाहारी भोजन मिलती है। कुछ होटल में बोहत कम मात्रा में मांसाहारी भोजन मिलति है। यहाँ का स्थानीय भोजन फिल्टर कॉफी ,कटल फिश क्रेब मिट, कीमा वड़ा, रसम , इडली ,वड़ा ओर डोसा है। रामेश्वरम में स्वादिष्ट भोजन और दक्षिण भारतिय की प्रकार में भोजन प्रदान करते है ।
रामेश्वरम घुमने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Rameswaram in Hindi
आप साल में किसी भी समय रामेश्वरम घुमने जा सकते हैं। लेकिन रामेश्वरम घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल तक है। क्यों की इन महीनों में यहाँ का मौसम काफी सुहावना होता है जो घूमने के लिए बिलकुल सही माना जाता है। दूसरा सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर तक का है। बारिश के समय रामेश्वरम का दृश्य ओर भी ज़्यादा मनोरम होता है।
रामेश्वरम कैसे पहुंचे – How To Reach In Rameshwaram in Hindi
वायु मार्ग: रामेश्वरम पहंचने के लिए हवाई मार्ग सबसे अच्छा विकल्प है। नजदीकी हवाई अड्डा मदुरै हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 170 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यहाँ से आप बस, टैक्सी या फिर निजी वाहन द्वारा रामेश्वरम बड़ी आसानी से पहंच सकते हैं।
रेल मार्ग: रामेश्वरम रेलवे स्टेशन तंजावुर ,कोयंबटूर, चेत्रई ओर त्रिची जैसे सभी प्रमुख स्टेशनों से सीधे जुड़ा हुआ है।
सड़क मार्ग: रामेश्वरम सड़क मार्गों से देश के विभिन्न हिस्सों से अच्छी तरह से जुआ हुआ है।
और पढ़े :
- महाबलीपुरम के 10 सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थल
- गंगटोक के 13 सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थल
- लोनावला के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल
- धर्मशाला के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Image from: wikimedia commons