Tourist Places in Shillong in Hindi: मेघालय राज्य की राजधानी शिलांग भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यह खूबसूरत शहर समुद्र तल से लगभग 4990 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ है और भारत में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह शहर हरे भरे पहाड़ियों से घिरा हुआ है और दुनिया के सबसे खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। शिलांग भारत के उन शहरों में से एक है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, विरासत और परंपराओं के लिए जाना जाता है, जहाँ ज्यादातर पर्यटकों प्रकृति की अंतहीन आकर्षणों को देखने और महसूस करने के लिए आते हैं।
प्राकृतिक सुंदरता के अलावा शिलांग मेघालय के मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है, जो गारो और खासी पहाड़ियों के बीच स्थित है। बहुत ही शांत वातावरण होने के कारण शहर की सुंदरता हर कोने पर दिखाई पड़ती है। उत्तरपूर्व भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक शिलांग अपनी प्राचीन आकर्षणों के लिए पूरे दुनिया में प्रसिद्ध है, जो हमेशा से ही पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है। समुद्र तल से लगभग 1695 मीटर ऊंचाई पर स्थित होने के कारण शहर का मौसम हमेशा सुखद रेहेता है, जिससे दुनिया भर के पर्यटक अक्सर यहाँ खींचे चले आते हैं।
सभी को नमस्कार, मुझे यकीन है आप सभी अच्छे होंगे। अक्सर पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला शिलांग अपनी हरे भरे जंगलों, अद्भुत झरनों, बादल से घिरा पहाड़ों, शांत नदियों और आश्चर्यजनक वातावरण के लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। जब आकर्षक पर्यटन स्थलों के बात आती है, तो मेघालय की राजधानी शिलांग में असंख्य पर्यटक आकर्षण है, जो देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
यहाँ के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में एलिफेंट फॉल्स, उमियम झील, शिलांग पीक, डॉन बॉस्को संग्रहालय अदि शामिल हैं। अगर आप भी एक ऐसी पहाड़ी शहर की तलाश में हैं, और प्रकृति की अंतहीन सुंदरता में आकर्षक अनुभव लेना चाहते हैं, तो मेघालय की राजधानी शिलांग आप के लिए सबसे आदर्श जगह हो सकता है, जहाँ आप सुरभय जलप्रपातों और प्राचीन गुफाओं को देखने के अलावा कई शानदार गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
और पढ़े : मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी
Table Contents
शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल एलीफैंट झरना – Tourist Places in Shillong in Hindi Elephant Falls
एलीफैंट झरना शिलांग शहर के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। यह खूबसूरत झरना शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और शिलांग घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। इस अद्भुत झरना का नाम अंग्रेजों द्वारा इसके तल पर एक चट्टान के नाम पर रखा गया था जो हाथी की तरह दिखाई देती है। हालाँकि चट्टान अब नहीं देखा जाता है क्योंकि 1897 में एक भूकंप के कारण चट्टान नष्ट हो गया था। हरे भरे हरियाली से घिरा एलीफैंट झरना वास्तव में तीन अलगअलग झरनों का मिश्रण है जो झागदार पानी की परतों में गिरते हैं। सुरभ्य हरियाली और शांत वातावरण से घिरा हुआ यह झरना प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक आदर्श स्थान है। साथ ही फोटोग्राफी और भीड़ भाड़ से दूर शांति से शिलांग में समय बिताने के लिए यह सबसे बेहतरीन जगह है।
शिलांग के सबसे प्रसिद्ध जगह उमियम झील – Shilong ke Sabse Prasidh Jagah Umiam Lake
उमियम झील शिलांग के शीर्ष पर्यटक आकर्षणों में से एक है जिसे बारापानी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक मानव निर्मित झील है जो उमियम नदी को बांध कर बनाया गया है। झील का निर्माण 1960 के दशक में हुआ था और तब से यह झील शिलांग में आने वाले पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण बना हुआ है। यह झील हरी भरी पूर्वी पहाड़ियों से घिरी हुई है जो शहर के सबसे लुभावना दृश्य प्रस्तुत करता है। झील की शांति और प्राकृतिक सुंदरता वास्तव में सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ उमियाम झील रोमांचकारी जल गतिविधियों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ पर्यटक नाव की सवारी, कयाकिंग, वॉटर साइकलिंग और स्कीइंग जैसे कई अद्भुत गतिविधियों का आन्नद ले सकते हैं। निश्चित रूप से शिलांग में घूमने के लिए उमियम झील एक आकर्षक जगह है।
शिलांग में घूमने की जगह डॉन बोस्को संग्रहालय – Shillong me Ghumne ki Jagha Don Bosco Museum
शिलांग में घूमने के लिए डॉन बोस्को संग्रहालय एक आकर्षक जगहों में से एक है, जो उत्तर पूर्व भारत के शानदार इतिहास और संस्कृति को दर्शाता है। संग्रहालय मुख्य रूप से उत्तर पूर्व के विभिन्न जनजातियों द्वारा उपयोग की जाने वाली हस्तशिल्प, कलाकृतियों, पेंटिंग्स, वाद्ययंत्र, आभूषणों और हथियारों के व्यापक संग्रह को पदर्शित करता है। यह संग्रहालय न केवल इतिहास के शौकीन लोगों के लिए एक शानदार जगह है वल्कि शिलांग आने वाले लगभग सभी पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय आकर्षण बना हुआ है। यह संग्राहलय 7 मंजिला सरंचना है और शिलांग में सबसे महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षण माना जाता है।
शिलिंग के सबसे आकर्षक जगह शिलांग पीक – Shillong Tourist Places in Hindi Shillong Peak
समुद्र तल से लगभग 1961 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ शिलांग शिखर प्रकृति प्रेमियों और शांत चाहने वालों के लिए एक अद्भुत जगह है। यह शिलांग के सबसे ऊँचे स्थान माना जाता है जहाँ से शहर के विहंगम दृश्य अत्यंत आकर्षक दिखाई देता है। पर्यटक यहाँ शांत वातावरण महसूस करते हुए आसपास के पहाड़ियों और घटियों का मनोरम दृश्य का भरपूर आंनद लेते हैं। माना जाता है की इन पहाड़ियों में संरक्षक देवता लीशाइलोंग निवास करते हैं, जो शिलांग शहर के रक्षक रूप में जाने जाते हैं और जिनके नाम पर शहर का नाम पड़ा है। प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और ट्रेकर्स के लिए शिलांग पीक स्वर्ग जैसा प्रतीत होता है। वास्तव में यह स्थान शिलांग के सबसे अच्छे पर्यटक आकर्षणों में से एक है, जो शिलांग के दर्शनीय स्थलों में एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
शिलांग पर्यटन स्थल लेडी हैदरी पार्क – Shillong Tourism in Hindi Lady Hydari Park
लेडी हैदरी पार्क शिलांग के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह पार्क लेडी हैदरी के नाम पर रखा गया है, जो असम के पूर्व राजपाल के पत्नी थे। शिलांग शहर के केंद्र में स्तिथ होने के कारण यह जगह पर्यटकों से भरा रहता है। इस पार्क को एक जापानी उद्यान शैली में बनाया गया है जो एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र फल में फैला हुआ है। पार्क का परिदृश्य बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है और चरों ओर रंगीन फूलों से सजा हुआ है। साथ ही पार्क के भीतर एक छोटा चिड़ियाघर है जिसमें सरीसृपों की 100 प्रजातियों और पक्षियों की 73 से अधिक प्रजातियों को देखा जा सकता है।
पार्क का मुख्य आकर्षण गुलाब की क्यारियां हैं जहां विभिन्न प्रकार के खिले हुए गुलाब को देखा जा सकता है। इसके अलावा इस पार्क में एक खूबसूरत झील और संग्रहालय भी है जो विशेष रूप से दर्शनीय है। लेडी हैदरी पार्क वास्तव में शिलांग में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है जहाँ आप अपने परिवार विशेष रूप से बच्चों के साथ एक आनंददायक और खूबसूरत समय बिता सकते हैं।
शिलांग के सबसे लोकप्रिय स्थल लैटलम कैन्यन – Shillong Tourist Places in Hindi Laitlum Canyons
लैटलम कैन्यन शिलांग में सबसे आकर्षक और लुभावना जगहों में से एक है, जो शिलांग के पूर्वी खासी शांत पहाड़ियों में स्थित है। यह इतनी सुंदर जगह है जहाँ पर्यटक अक्सर मंत्रमुग्ध होने के लिए चले आते हैं। शांति और सुंदरता से भरपूर लैटलम कैन्यन प्रकृति से भरपूर प्रेम करने वालों के लिए एक आदर्श जगह है। विशेष रूप से फोटोग्राफरों और ट्रेकर्स के लिए यह बेहद ही लोकप्रिय स्थान है। शिलांग से करीब 21 किलोमीटर की दुरी पर स्थित लैटलम कैन्यन राजसी हरे भरे पहाड़ियों और घाटियों के मनमोहक दृश्य वास्तव में सभी पर्यटकों को सम्मोहित कर देता है। शोर शराबे से दूर प्रकृति की अंतहीन सुंदरता को देखने और आकर्षक समय बिताने के लिए लैटलम कैन्यन शिलांग में एक बेहतरीन जगह है।
शिलांग में घूमने की जगह वार्ड की झील – Shillong me Ghumne ki Jagah Ward’s Lake
शहर के केंद्र में स्तिथ वार्ड की झील एक ओर खूबसूरत झील है, जिससे पोलॉक झील के रूप में भी जाना जाता है। यह कृतिम झील है जो शानदार हरे भरे बगीचे से घिरा हुआ है। घोड़े की नाल के आकर जैसा दिखाई देने वाला यह झील शिलांग में घूमने के लिए एक दिलचस्प स्थान है। पर्यटक इस खूबसूरत स्थान पर प्राकृतिक सुंदरता का आन्नद लेने, पिकनिक मानाने और शांति से समय बिताने के लिए आते हैं। झील का प्रमुख आकर्षण लकड़ी के पुल है जहाँ अधिकांश पर्यटक टहलना पसंद करते हैं। इसके अलावा यहाँ नौका विहार करना और मछीलियों को खाना खिलाना एक अनूठा अनुभव होता है जो केवल यहाँ आने के बाद ही पूरी हो सकती है। शिलांग की प्रमुख दर्शनीय स्थलों में वार्ड की झील एक महत्वपूर्ण आकर्षण है।
शिलांग के सबसे लोकप्रिय जगह स्वीट फॉल्स – Shillong ke Sabse Lokopriyo Jagah Sweet Falls
स्वीट फॉल्स शिलांग में स्तिथ एक आकर्षक झरना है जो शिलांग में घूमने के लिए एक शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। हरे भरे जंगलों के बिच स्तिथ यह झरना अपने आश्चर्यजनक सुंदरता और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए पर्यटकों के बिच बेहद लोकप्रिय है। शिलांग में आने वाले प्रत्येक पर्यटक इस अद्भुत झरने को देखने के लिए जरूर आते हैं और इसकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। स्वीट फॉल्स प्रकृति प्रेमियों और उत्साही लोगों के लिए एक अलौकिक जगह है और भागदौड़ भरी जीवन से दूर शांति के कुछ शानदर पलों को अनुभव करने के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करती है।
झरने का पानी 300 फीट की अधिक ऊंचाई से निचे गिरने के कारण झरना बेहद सुंदर और आकर्षक दिखाई देता है, लेकिन इसे शिलांग सबसे खतरनाक झरने के रूप में भी जाना जाता है। पर्यटकों को झरने के पास जाने और स्नान करने की अनुमति नहीं है। केवल हैप्पी वैली से इस झरने को देखा जा सकता है जो कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
शिलांग पर्यटन स्थल राइनो हेरिटेज संग्रहालय – Shillong Paryatan Sthal Rhino Heritage Museum
राइनो हेरिटेज म्यूजियम शिलांग में स्तिथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह शिलांग के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है जो सेना को समर्पित है और सेना के विभिन्न अभियानों, हथियारों और तस्वीरों को प्रदर्शित करता है। संग्रहालय का निर्माण 1928 में किया गया था और द्वितीय विश्व युद्ध के जापानी कैदियों को यहाँ कैद करके रखा गया था।
आज यह संग्रहालय पुरे उत्तर पूर्व भारत में सबसे प्रसिद्ध युद्ध संग्रहालयों में से एक है और शिलांग के सबसे शीर्ष पर्यटन स्थलों में शामिल है। इसके अलावा संग्रालय में सेना से जुडी कई ऐतिहासिक छवियों के साथ साथ स्थानीय संस्कृति से जुड़ी कई शानदार चीजें को देखने के लिए मिलती है। वास्तव में राइनो हेरिटेज संग्रहालय शिलांग में एक अनूठा आकर्षण है जिसे शिलांग की यात्रा के दौरान जरूर घूमना चाहिए।
शिलांग के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल स्प्रेड ईगल फाल्स – Tourist Places in Shillong in Hindi Spread Eagle Falls
घने हरे भरे जंगलों के बिच स्तिथ स्प्रेड ईगल फाल्स शिलांग में एक आकर्षक झरना है। झरने का आकार एक बाज की तरह अपने पंख फैलता हुआ नजर आता है, इसलिए झरने का नाम स्प्रेड ईगल फाल्स पड़ा है। स्प्रेड ईगल झरना पूर्व खासी जिले में खड़ी पहाड़ियों के बिच स्थित है और इसकी सुंदरता वास्तव में अद्भुत है। शांत चाहने वाले और फोटोग्राफी के लिए यह एक आदर्श स्थान है। इस झरने को लोकप्रिय रूप से सती जलप्रपात के नाम से जाना जाता है जो केवल शिलांग में ही नहीं वल्कि शिलांग के पुरे आसपास के क्षेत्र में सबसे आकर्षक और बड़े झरने के रूप में माना जाता है।
शिलांग के सबसे प्रसिद्ध जगह राज्य संग्रहालय – Shillong Tourist Places in Hindi State Museum
मेघालय राज्य की सबसे प्रसिद्ध संग्रहालय में से एक राज्य संग्रहालय शिलांग में घूमने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है, जो शहर से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 1975 में स्थापित इस संग्रहालय में कलाकृतियों और मूर्तियों का एक विशाल संग्रह है जो इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति को प्रदर्शित करता है। यहाँ पारंपरिक उपकरण, संगीत वाद्ययंत्र, हथियार, आभूषण और मिट्टी के बर्तन अदि कई प्राचीन वस्तुओं को देख सकते हैं। यह विशेष रूप से इतिहास के शौकीन लोगों के लिए एक दिलचसप आकर्षण प्रदान करता है जहाँ स्थानीय जनजाति की संस्कृति, समृद्ध इतिहास और परंपरओं के बारे में अधिक जानने के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करता है।
शिलांग के सबसे आकर्षक जगह मावलिननांग – Tourist Places in Shillong in Hindi Mawlynnong
शिलांग से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ मावलिननांग एक छोटा लेकिन बेहद ही खूबसूरत गांव है जिसे भगवान का अपना बगीचा के नाम के रूप में भी जाना जाता है। यह शिलांग में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है और इसे 2003 में डिस्कवर इंडिया द्वारा एशिया में सबसे स्वच्छ गांव की रूप में सम्मानित किया गया था। यह गांव प्रकृति की एक अनूठा आकर्षण है जो पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्तिथ है। गांव स्वच्छ होने के कारण आसपास का नजरों मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है, इसलिए यह शिलांग के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल है।
शिलांग के सबसे मशहूर जगह पुलिस बाजार – Shillong ke Sabse Mashur Jagah Police Bazar
शिलांग में पुलिस बाजार स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख खरीदारी स्थल है। यह जीवंत बाजार शिलांग के सबसे व्यस्त स्थानों में से एक है और खरीदारी के शौकीन लोगों के लिए एक लोकप्रिय जगह है। खरीदारी के अलावा यह बाजार खाने के शौकीनों के लिए भी एक शानदार जगह है, जहाँ विभिन प्रकारी के स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों का आन्नद लेते हैं।
शिलांग में घूमने की जगह डेविड स्कॉट ट्रेल – Shillong me Ghumne ki Jagah David Scott Trail
डेविड स्कॉट ट्रेल शिलांग में स्तिथ एक रोमांचक आकर्षण है जो लंबी पैदल यात्रा के लिए एक बेहतरीन स्थल है। यह 16 किलोमीटर का ट्रैकिंग ट्रेल है जो विषेश रूप से रोमांचा चाहने वाले को अकसर अपनी ओर आकर्षित करता है। यह स्थान पर्यटकों को अंतहीन रोमांच प्रदान करता है जहाँ पर्यटक ट्रैकिंग करते हुए प्रकृति के शानदार नज़रों का अनुभव करते हैं। इस स्थान का नाम ब्रिटिश प्रशासक डेविड स्कॉट के नाम पर पड़ा है जिन्होंने इस सड़क का इस्तेमाल घोड़ागाड़ी ट्रैक के रूप में किया था। आज यह न केवल पर्यटकों को एक अविश्वसनीय आकर्षण प्रदान करता है वल्कि शिलांग के पर्यटन स्थलों में भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल मौफलांग पवित्र वन – Shillong Tourist Places in Hindi Mawphlang Sacred Forest
मौफलांग पवित्र वन जिसे स्थानीय लोगों के बिच एक पवित्र जंगल माना जाता है। यह पवित्र वन शिलांग में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और पौधों और पेड़ों की प्रजातियों की एक विस्तृत श्रंखला का घर है, जिनमें कुछ को 1,000 बर्ष से भी पुराना माना जाता है। यह पवित्र जंगल लगभग 75 हेक्टेयर से अधिक भूमि में घने प्राकृतिक अजूबों से भरा हुआ है। स्थानियों लोगों के अनुसार यह पवित्र जंगल यहाँ के स्थानीय देवता लाबासा का निवास स्थान है, जो इस जंगल का संरक्षक भी है। यह शिलांग के सबसे खूबसूरत जंगलों में से एक है जो शिलांग से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है।
शिलांग का प्रसिद्ध खाना – Best Local Food in Shillong in Hindi
मेघालय की राजधानी शिलांग अपनी लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध तो है ही, साथ ही अपनी स्थानीय व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यह शहर पर्यटकों के लिए कई स्वादिष्ट भोजन प्रदान करता है जो खाने के शौकीन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों में दोह-खलीह, नखम बिच्ची, पुमालोई, दोह-नियोनग, पुदोह, मिनिल सोंगा, पुखलीन, चाऊमीन, मोमोज और जलेबी अदि कई स्वादिष्ट व्यंजन शामिल है। अगर आप शिलांग में तो यहाँ के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद जरूर ले।
शिलांग घूमने का सबसे सही समय – Best Time to Visit Shillong in Hindi
मेघालय की राजधानी शिलांग साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन शिलांग घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मई के बीच है। इन महीनों के दौरान मौसम बेहद लुभावना होता है और तापमान 24 डिग्री से 15 डिग्री के बीच रहता है जो घूमने के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है। शिलांग में मानसून जून में शुरू होता है और सितंबर तक रहता है। मानसून के दौरान शिलांग अपनी आश्चर्यजनक सुंदरता बिखरती है और देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों को लुभाती है। हालाँकि मानसून के समय में यहाँ भारी बर्षा होती है और दर्शनीय स्थलों के यात्रा के लिए कठिन हो जाता है। शिलांग में सर्दियों का मौसम नवंबर से शुरू होता है और फरवरी अंत तक रहता है। इन महीनों के दौरान तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।
शिलांग कैसे पहंचे – How to Reach Shillong in Hindi
वायु मार्ग – By Air: नजदीकी हवाई अड्डा उमरोई हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह भारत के कुछ ही शहरों से जुड़ा हुआ है। लेकिन शिलांग से नजदीकी प्रमुख हवाई अड्डा गुवाहाटी हवाई अड्डा है जो शिलांग से लगभग 125 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ से आप बस या फिर टेक्सी के माध्यम से शिलांग आसानी से पहंच सकते हैं।
रेल मार्ग – By Train: शिलांग का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है जो शिलांग से करीब 96 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह रेलवे स्टेशन देश के विभिन्न शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, कोलकाता, बैंगलोर, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों से गुवाहाटी के लिए सीधी ट्रैन उपलब्ध है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से आप टेक्सी किराए पर लेकर शिलांग पहंच सकते हैं।
सड़क मार्ग – By Road: शिलांग सड़क मार्ग द्वारा भी आसानी से पहंचा जा सकता है। शिलांग के लिए गुवाहाटी तथा आसपास के शहरों से नियमित बस सेवाएं उपलब्ध है।
और पढ़े :
- असम के पर्यटन स्थल की जानकारी
- गुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थल
- दार्जीलिंग घूमने की जगह
- गंगटोक के 13 सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थल