Tourist Places in Sikkim in Hindi – सिक्किम के खूबसूरत पर्यटन स्थल

Tourist Places in Sikkim in Hindi – सिक्किम के खूबसूरत पर्यटन स्थल:  सिक्किम भारत के उत्तर पूर्व हिस्से में स्तिथ सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह भारत का एक छोटा और खूबसूरत राज्य है जिसका राजधानी गंगटोक है। गंगटोक सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। सिक्किम की सिमा भूटान, नेपाल और तिब्बत के साथ लगती है। सिक्किम अपने अद्भुत सुंदरता, प्राचीन मठ,खूबसूरत झरने, हरे भरे पहाड़ियां और घने जंगल के कारण पूरी दुनिया से पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है और पर्यटक इस राज्य की खूबसूरती देख कर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

पहाड़ियों से घिरा इस राज्य का अपना ही महत्व है। यह राज्य ना केबल अपने प्राकृतिक दृश्य से भरपूर है वल्कि यहाँ स्तिथ कई प्राचीन मठ और मंदिरों को देखा जा सकता है जो इस राज्य को और भी अनूठा बनाती है। पूर्व हिमालय का एक हिस्सा सिक्किम अपने जीव विविधता के लिए भी जाना जाता है। यहाँ शांति और सुकून दोनों को बहुत अच्छे से महसूस किया जा सकता है। मनमोहक प्राकृतिक वातावरण, प्राचीन खंडहरों और बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों के साथ सिक्किम पुरे दुनिया में एक मशहूर पर्यटन स्थलों में शामिल है। इसीलिए यह जगह देश और दुनिया के लगभग हर पर्यटकों के ध्यान अपने और आकर्षित करता है।

राजधानी : गंगटोक 

जनसँख्या : 6,79,366 (2021)

वाषाएँ : लेपचा, हिंदी, नेपाली, भोटिया और लिंबू 

जलवायु : गंगटोक ग्रीष्मकालीन औसतन 13 डिग्री से 28 डिग्री 

शीतकाल औसतन 0 डिग्री से 13 डिग्री 

मानसून : जून से सितम्बर 

हवाई अड्डे : पक्योंग 

मेरा सभी को नमस्कार, मुझे यकीन है आप सभी अच्छे होंगे। सिक्किम उत्तर पूर्व भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है जो अपनी शांत प्रकृति और खूबसूरत  नज़रों  के अलावा वनस्पतियों और जीवों की अविश्वसनीय विविधता के लिए भी जाना जाता है। यहाँ स्तिथ कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों है जो पर्यटकों के बिच काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा यह स्थान हनीमून के लिए भी काफी लोकप्रिय स्थान माना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में सैलानी इस राज्य की यात्रा करते हैं और इस राज्य की सुंदरता से काफी प्रभावित होते हैं। अगर अपने अपना मन बना लिया है और आपका पसंद एक शांत पर्वतीय शहर है तो सिक्किम निश्चित रूपसे आपके लिए सबसे बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।

Tourist Places in Sikkim in Hindi

Table Contents

और पढ़े : उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल 

Tourist Places in Sikkim in Hindi Gangtok – सिक्किम पर्यटन स्थल गंगटोक

समुद्र तल से लगभग 5800 फुट की ऊंचाई  पर बसा गंगटोक सिक्किम का एक खूबसूरत पर्वतीय शहर है। यह शहर सिक्किम की राजधानी होने के साथ सिक्किम का सबसे बड़ा शहर भी है। गंगटोक शहर कई अद्भुत प्राकृतिक अजूबों से भरा हुआ है। हरे भरे घाटियों और प्राचीन मठों से लेकर शांत झील और बर्फ से ढके पहाड़ों तक यह शहर अपनी खूबसूरती से हर किसी को आश्चर्यचकित कर देता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। गंगटोक अपने प्राचीन मदिरों और हिमालय के शानदार दृश्य के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ से कंचनजंगा पर्वतमाला का भव्य दृश्य अत्यंत मनहोर दिखाई देता है। साथ ही शहर में अनेको ऐसी प्रसिद्ध जगह है जो वास्तव में पर्यटकों के दिल जित लेती है।

Tourist Places in Sikkim in Hindi, Gangtok

Sikkim Tourism in Hindi Tsomgo Lake – सिक्किम का सबसे प्रसिद्ध जगह त्सोम्गो झील

त्सोम्गो झील सिक्किम का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 40 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ यह झील अपनी अलौकिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। 12000 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ त्सोम्गो झील भारत के सबसे ऊँची झीलों में से एक है जिसे चांगु झील के नाम से भी जाना जाता है। यह झील ऊबड़ खाबड़ पहाड़ी इलाके में स्थित है जो सर्दियों में  बर्फ के चादर से ढक जाती है वहीँ गर्मियों के दौरान यह झील जादुई आकर्षण लाती है क्यों कि झील के चारों ओर विभिन्न फूल खिलते हैं जिसे यह झील और भी खूबसूरत और लुभवना दृश्य प्रदान करती है। झील को स्थानीय लोगों के अनुशार बहुत पवित्र माना जाता है। विभिन्न मौसमों के दौरान इसकी सतह के पानी  हमेशा अलग अलग रंगों को दर्शाती है। इस झील के किनारे पर्यटक याक की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं।

Sikkim Tourism in Hindi, Tsomgo Lake

Tourist Places in Sikkim in Hindi Yuksom – सिक्किम पर्यटन स्थल युकसोम

सिक्किम के पश्चिमी भाग में स्तिथ युकसोम एक  ऐतिहासिक और खूबसूरत शहर है जो लगभग 1780 मिटेर की ऊंचाई पर स्तिथ है। हिमालय पर्वत  के गोद में बसा यह शहर अपनी आश्चर्यजनक सुंदरता से  हर किसी को अपने और आकर्षित करता है। युकसोम का अर्थ होता है तीन लामाओं का मिलन स्थल। धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि कोण से इस शहर का काफी महत्व है। अपने प्राचीन मठों, शांत झीलों, खूबसूरत झरनों और हिमालय के भव्य दृश्य के लिए यह स्थान सिक्किम के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल है। साथ ही शहर में कंचनजंगा जलप्रपात, खेचोपलरी झील, ताशीदिंग मठ, ताशी तीनका और दुबडी गोम्पा जैसे कई दिलचस्प पर्यटन आकर्षण है जो पर्यटकों के बिच काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा यहाँ की स्थानीय व्यंजनों को भी काफी पसंद किया जाता है। सिक्किम में घूमने के  लिए युकसोम सबसे अच्छा जगहों में से एक है।

Tourist Places in Sikkim in Hindi, Yuksom

Best Places to Visit Sikkim in Hindi Nathula Pass – सिक्किम की मशहूर जगह नाथुला पास

सिक्किम आने वाले पर्यटकों के लिए नाथुला दर्रा एक पसंदीदा अकृषणों का केंद्र है। नाथुला सिक्किम के उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी दर्रा है जो सिक्किम की मुख्य शहर गंगटोक से लगभग 56 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह अद्भुत दर्रा समुद्र तल से लगभग 4310 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और भारत को तिब्बत से जोड़ता है। नाथुला दर्रा देश के सबसे महत्वपूर्ण हिमालयी दर्रों में से एक है। 1962 में भारत और चीन के युद्ध की वजह से इस दर्रे को बंद कर दिया गया था। 2006 से इस दर्रे को फिर से खोल दिए जाने पर यह स्थान पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। यह संसार का सबसे ऊँचा दर्रा है जहाँ से वाहन द्वारा आने जाने की सुविधा है। भारतीय पर्यटकों को नाथुला पास जाने के लिए अनुमति है, इसके लिए भारतीय पर्यटकों को टूरिज्म एंड सिविल एविएशन डिपार्टमेंट (Tourism and Civil Aviation Department) का परमिट लेना अनिवार्य है लकिन विदेशी पर्यटकों को नाथुला पास जाने की अनुमति नहीं है।

Tourist places in sikkim in hindi, nathula pass

Sikkim Tourist Places in Hindi Rumtek Monastery – सिक्किम की दर्शनीय स्थल रुमटेक मठ

रुमटेक मठ सिक्किम में घूमने के लिए सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जो सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 25 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह मठ सिक्किम में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मठों में से एक है जिसे धर्म चक्र केंद्र के रूप में जाना जाता है। हरे भरे पहाड़ियों से घिरा यह मठ बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यह मठ अपने दुर्लभ बौद्ध कलाकृतियों के साथ साथ  तिब्बती वास्तुकला का सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है।

tourist places in sikkim in hindi, Rumtek Monastery

Sikkim Tourism in Hindi Ravangla – सिक्किम में घूमने के लिए जगह रवंगला

दक्षिण सिक्किम में स्तिथ रवंगला एक खूबसूरत और शांत शहर है जो लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ है। यह शहर सिक्किम की राजधानी गंगटोक से करीब 65 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह जगह अपनी शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्य के लिए पर्यटकों के बिच काफी मशहूर है साथ ही शहर और इसके आसपास के क्षेत्र से हिमालय  की बर्फीली पर्वतमालाओं का भव्य नजारा को देखा जा सकता है। यह जगह उन लोगों के लिए है जो शांत और स्वच्छ वातावरण के तलाश में रहते हैं। इसके अलावा इस खूबसूरत शहर के आसपास अन्य कई पर्यटन स्थल है जो दर्शनीय है। रवंगला सिक्किम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता।

Sikkim Tourism in Hindi, Ravangla

Tourist Places in Sikkim in Hindi Namchi – सिक्किम का सबसे लोकप्रिय जगह नामची

समुद्र तल से लगभग 1675 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ नामची सिक्किम का एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह शहर सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 75 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। हिमालय पर्वत श्रृंखला की गोद में बसा नामची अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। नामची शब्द का अर्थ होता है आकाश का शिखर। यह शहर अपनी मठों, मंदिरों, घने जंगलों और शांत वातावरण के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। हिमालय पर्वत श्रेणी के बिच स्तिथ होने के कारन  शहर और आसपास के प्राकृतिक नजारा बहुत ही मनोरम  दृश्य प्रस्तुत करता है। पर्यटन के दृष्टि कोण से नामची का काफी महत्व है यहाँ स्तिथ कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान जो दर्शनीय है।

Tourist Places in Sikkim in Hindi, Namchi

Sikkim Tourism in Hindi Zuluk – सिक्किम की खूबसूरत जगह ज़ुलुक

हिमालय पर्वत श्रेणी की गोद में बसा ज़ुलुक पूर्व सिक्किम में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जो लगभग 10000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ज़ुलुक पूर्व सिक्किम का एक छोटा शहर है। यह जगह अपनी खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य और बर्फ से ढकी पहाड़ों के साथ पर्यटकों को हमेश मंत्रमुग्ध केर देता है। जुलुक के बारे में सबसे आकर्षण बात यह  है की यह कंचनजुंगा छोटी का सबसे भव्य दृश्य प्रस्तुत करता है जो वास्तव में अद्भुत है। इसके अलावा पर्यटक यहाँ से  सूर्यादय और सूर्यास्त के शानदार नजारा को देख सकते हैं।

Sikkim Tourism in Hindi, Zuluk

Famous Places in Sikkim in Hindi Pelling – सिक्किम में देखने लायक जगह पेलिंग

पेलिंग पश्चिम सिक्किम का एक आकर्षक शहर है जो समुद्र तल से लगभग 6800 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर पेलिंग सिक्किम में घूमने के लिए सबसे अच्छे जगहों में से एक है। यह शहर सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। पेलिंग में घूमने लिए काफी मशहूर जगह है जिसके कारन लगभग हर पर्यटक यहाँ खींचे चेले आते हैं। इस जगह की मुख्य आकर्षण है  कंचनजुंगा छोटी का लुभावना दृश्य जिसको देखने के लिए काफी तादात में पर्यटक आते है। यहाँ पर्यटक शांत वातावरण और शांति का अनुभव करते हैं। इसके अलावा मठों, मंदिरों और खूबसूरत झरनों के साथ यह जगह पर्यटकों के बिच काफी लोकप्रिय है।

sikkim, Pelling

Sikkim Tourist Places in Hindi Yumthang Valley – सिक्किम पर्यटन स्थल युमथांग घाटी

युमथांग घाटी सिक्किम की उत्तरी क्षेत्रों में स्थित एक खूबसूरत जगह है जिसे फूलो के घाटी के नाम से भी जाना जाता है। यह सिक्किम में सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। समुद्र तल से करीब 3564 मिटेर की ऊंचाई पर स्तिथ  युमथांग घाटी सिक्किम में  सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। युमथांग घाटी सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 135 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर युमथांग जीवों और वनस्वतियों का एक शानदार मिश्रण को दर्शाता है  और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्वर्ग जैसा अनुभब प्रदान करता है। हरे भरे घास के मैदान, खूबसूरत नदियां और रंगीन फूलों के लिए यह बिशेष रूपसे प्रसिद्ध है। साथ ही यह जगह विशाल पहाड़ियां और बर्फीले चोटियों के साथ और भी खूबसूरत दिखाई देती है।

Sikkim Tourist Places in Hindi Yumthang, Valley

Lachung Tourism in Hindi – सिक्किम का प्रसिद्ध जगह लाचुंग

उत्तरी सिक्किम में स्तिथ लाचुंग एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो शांत और खूबसूरत लाचुंग नदी के तट बसा एक छोटा शहर है। यह शहर तिब्बत  सिमा के करीब स्तिथ है और प्रकृति का अद्भुत और शानदार दृश्य से घिरा हुआ है। यहाँ खूबसूरत झरने और शांत जलवायु के अलावा बर्फ से ढकी पहाड़ों और  फूलों के बागानों  की सुन्दर दृश्य का झलक भी देखा जा सकता है जो लगभग हर पर्यटकों को पसंद है। प्रकृति से प्रेम करने वाले  लोगों के लिए यह आदर्श जगह है साथ ही फोटोग्राफी और एडवेंचर शौकीन लोगों के लिए यह सबसे अच्छा स्थान माना जाता है।

Lachung, sikkim

Best Places to Visit Sikkim in Hindi Lachen – सिक्किम का खूबसूरत जगह लाचेन

लाचेन सिक्किम की उत्तरी क्षेत्र में स्तिथ एक खूबसूरत शहर है जो समुद्र  तल से 9000 फीट की ऊंचाई पर बसा है। लाचेन सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 115 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह शहर हिमालय  के बिच स्तिथ  एक लोकप्रिय  पर्यटन स्थल है और साल भर बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है। यह शहर मुख्य रूप से हिमालय के भव्य दृश्य प्रदान करती है जो इस शहर का प्रमुख आकर्षण में से एक है। साथ ही लाचेन  अपने वन्य जीवन, हरे भरे वनस्पतियां और प्राकृतिक सुंदरता  के लिए भी काफी मशहूर है। इसके अलावा एकांत और शांति चाहने वाले लोगों के लिए यह एक आदर्श जगह माना जाता है।

Lachen, Sikkim

Tourist Places in Sikkim in Hindi Gurudongmar Lake – सिक्किम की प्रमुख पर्यटन स्थल गुरुडोंगमार झील

समुद्र तल से 17800 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ गुरुडोंगमार झील दुनिया सबसे ऊँची झीलों में से एक है। गुरुडोंगमार झील सिक्किम में सबसे मशहूर  पर्यटन स्थलों में से एक है। सिक्किम की यह ऊंचाई  वाला झील किसी भी मौसम में पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है। झील का नाम गुरु पद्मसंभव के नाम पर रखा गया है जो बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। इस पवित्र झील को बौद्ध और सिख दोनों धर्मों में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह शानदार झील चरों और बर्फीले पहाड़ियों से घिरा हुआ है और झील के आसपास की  खूबसूरत नजारा काफी आकर्षक है।

Tourist Places in Sikkim in Hindi, Gurudongmar Lake

Rinchenpong Sikkim – सिक्किम में घूमने की जगह रिनचेनपोंग

गंगटोक से लगभग 124 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ रिनचेनपोंग सिक्किम एक छोटा लकिन खूबसूरत शहर है जो 5500 फीट की उंचई पर बसा है। यह शहर पश्चिम  सिक्किम स्तिथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह खूबसूरत शहर हिमालय की भव्य दृश्य को प्रदर्शित करता है साथी अपनी शांत वातावरण और बर्फीले पहाड़ियों की सुन्दर नज़रों  के लिए जाना जाता है।

Rinchenpong, Sikkim

Tourist Places in Sikkim in Hindi Kanchenjunga National Park  – सिक्किम का सबसे आकर्षक जगह कंचनजुंगा राष्टीय उद्यान

सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 122 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ कंचनजुंगा राष्टीय उद्यान सिक्किम के सबसे बड़ी  वन्यजीव अभ्यारण्य में से एक है। यह राष्ट्रीय उद्यान 1484 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्र में फैला हुआ है जो अपने शनदार वन्यजीवन के लिए देश और दुनिया में प्रसिद्ध है। इस राष्ट्रीय उद्यान  को दुनिया के तीसरी सबसे ऊँची प्रवत शिखर कंचनजंगा की नाम पर रखा गया है। इस राष्ट्रीय उद्यान में  हिमालयन तहर, हिम तेंदुए, कस्तूरी मृग, हिमालयी काला भालू, तिब्बती मृग, जंगली गधा, भौंकने वाले हिरण और लाल पांडा जैसे जीवों को देखा जा सकता है। हिमालय पर्वत श्रेणी  के बिच स्तिथ यह राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की बिश्व धरोहर स्थलों में शामिल और भारत का पहला  मिश्रित धारोहर स्थल है।

Tourist Places in Sikkim in Hindi, Kanchenjunga National Park

Sikkim Goecha La – सिक्किम पर्यटन स्थल गोइचा ला

गोइचा ला सिक्किम में स्तिथ एक हिमालय पर्वतीय दर्रा है जो समुद्र तल से  लगभग 16200 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ है। साहसिक प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए  एक पसंदीदा जगह है और यह लंबी पैदल यात्रा के अलावा स्कीइंग के लिए भी मशहूर है। यह सिक्किम में घूमने के लिए सबसे अच्छे जगहों में से एक है।

Sikkim, Goecha La

और पढ़े : थाईलैंड में घूमने के लिए जानकारी

Other Important Facts about Sikkim – सिक्किम के बारे में कुछ अन्य जानकारी

  • विदेशी पर्यटकों को सिक्किम में प्रवेश करने के लिए परमिट बनवाना पड़ता है। यह परमिट कोलकाता, दिल्ली, सिलीगुड़ी स्तिथ सिक्किम टूरिस्ट ब्यूरो से बनवाये जा सकते हैं। देश के कुछ प्रमुख हवाई अड़डों पर भी यह सुबिधा उपलब्ध है। यह परमिट 15 दिन के लिए होता है।
  • सिक्किम में पॉलीथिन नहीं मिलती है इसीलिए जरुरत पड़ने पर आप पॉलीथिन अपने साथ लेकर जाएँ।
  • सिक्किम में रेल यातायात की सुविधा नहीं है।

Best Time to Visit Sikkim – सिक्किम घूमने के सबसे अच्छा समय

हालाँकि सिक्किम की यात्रा साल के किसी भी समय किया जा सकता है लकिन सिक्किम अपने अलग अलग मौसम में अलग अलग खूबसूरती बिखरती है इसलिए आप मौसम  के अनुसार अपना यात्रा निर्धरित  कर सकते हैं। सिक्किम घूमने के लिए सबसे उपयुक्त समय मार्च से जून और  सितंबर से मध्य दिसंबर तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इन महीनो में यहाँ की मौसम काफी सुहाना रहता है जो घूमने के लिहाज से काफी अनुकूल है साथ ही इन महीनो में आप सिक्किम में खिलती हुई खूबसूरती को बड़ी आसानी से देख सकेंगे।

How to Reach Sikkim – सिक्किम कैसे पहंचे

हवाई मार्ग : पक्योंग हवाई अड्डा सिक्किम का एकमात्र  हवाई अड्डा है जो सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 31 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। इसके अलावा निकटम हवाई अड्ड़ा बागडोगरा है, जो देश की सभी प्रमुख शहरों से वायु मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। यह हवाई अड्ड़ा गंगटोक से लगभग 125 किलोमीटर की दुरी पर है।

रेल मार्ग :  सिक्किम का निकटम रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी है जो पश्चिम बंगाल में स्तिथ है। न्यू जलपाईगुड़ी से गंगटोक लगभग 125 किलोमीटर और सिलीगुड़ी से लगभग 114 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह रेलवे स्टेशन  देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग : सिक्किम सड़क मार्ग द्वारा भी पहंचा जा सकता है। सड़क मार्ग द्वारा गंगटोक सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, बागडोगरा, दार्जीलिंग और कलिम्पोंग अदि शहरों से जुड़ा हुआ है।

All Images Credit : wikipedia common

4 thoughts on “Tourist Places in Sikkim in Hindi – सिक्किम के खूबसूरत पर्यटन स्थल”

Leave a Comment