Tourist Places in Thailand in Hindi – थाईलैंड में घूमने के लिए जगह : थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया में स्तिथ दुनिया का सबसे आकर्षक देशों में से एक है। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक है जो देश के मध्य में स्तिथ है और थाईलैंड की सबसे बड़ा शहर भी है। यह देश अपनी उष्णकटिबंधीय द्वीपों, प्राचीन मंदिरों, खूबसूरत नदियों हरे भरे वनस्पतियों, ऐतिहासिक खंडहरों और स्वादिष्ट व्यंजन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा थाईलैंड अपनी शानदार नाईट लाइफ के लिए भी जाना जाता है। यहाँ स्तिथ दुनिया के कुछ बेहतरीन लक्ज़री होटल है जो पर्यटकों के बिच काफी पसंद किया जाता है।
यह एक ऐसी जगह है जहाँ कला, संस्कृति और विरासत का सही मिश्रण देखा जा सकता है। एशिया महाद्वीप में स्तिथ इस खूबसूरत देश को मुस्कान की भूमि (Land of Smile) भी कहा जाता है। यही कारन है थाईलैंड दुनिया के उन विशेष स्थानों में से एक है जहाँ हर साल लाखों के संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
राजधानी : बैंकाक
जनसँख्या : 6.96 crores (2019)
मुद्रा : थाई बाथ
नमस्कार मेरा नाम Uttam Kumar है और आशा करता हूँ आप सभी अच्छे होंगे। थाईलैंड दुनिया का सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यह देश ना केवल अपनी आकर्षक समुद्री तटों के लिए प्रसिद्ध है वल्कि यहाँ स्तिथ कई ऐतिहासिक जगह है जो पर्यटकों मंत्रमुग्ध करदेता है। इसलिए यह देश पर्यटन के सूचि में सबसे ऊपर है। अगर आप भी थाईलैंड देश की यात्रा करने का बिचार कर रहे हैं तो आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़े।
Table Contents
और पढ़े : इंडोनेशिया में घूमने के लिए जानकारी
थाईलैंड के पर्यटन स्थल बैंकाक – Tourist Places in Thailand in Hindi Bangkok
बैंकाक थाईलैंड की वह शहर है जहाँ हर आयु वर्ग के लोग जर्रूर जाना पसंद करते हैं। यह शहर थाईलैंड की सबसे खूबसूरत और आधुनिक शहर है जो ऊँची ऊँची गगनचुंबी इमारतों, लक्ज़री होटल, शानदार नाईट लाइफ और कई खूबसूरत समुद्री तटों के लिए दुनिया में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। बैंकाक में कई पवित्र बौद्ध मंदिर है जो बिशेष रूपसे दर्शनीय है। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक ना केवल अपनी आधुनिक जीवन शैली के जाना जाता है वल्कि यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है। इसके अलावा यह जगह अपनी स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजन के लिए भी मशहूर है। बैंकाक आनेवाले हर सैलानी यहाँ की स्थानीय भोजन का मजा जरूर लेते हैं।
थाईलैंड की मशहूर पर्यटन स्थल फुकेट – Thailand Tourism in Hindi Phuket
थाईलैंड के दक्षिण प्रान्त में स्तिथ फुकेट थाईलैंड का सबसे बड़ा द्वीप है और अण्डमान सागर में स्तिथ है। फुकेट थाईलैंड में सबसे ज्यादा पसंद किया जानेवाला स्थान है। बिशेष रूपसे फुकेट अपनी खूबसूरत समुद्र तट, सफेद रेत, नीले साफ पानी और पानी के खेल के लिए पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। साथ ही यह जगह अपनी शानदार नाईट लाइफ और ताजे स्वादिष्ट समुद्री भोजन के लिए भी जाना जाता है। जो लोग एकांत जगहों का तलाश करते हैं उनके लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ कई खूबसूरत और शांत जगह है जहाँ प्रकृति की मनोरम दृश्य को करीब से देखा जा सकता है।
थाईलैंड में घूमने के लिए जगह पटाया – Tourist Places in Thailand in Hindi Pattaya
पटाया थाईलैंड का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जो थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से लगभग 150 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह थाईलैंड की पूर्व में स्तिथ एक खूबसूरत शहर है यह स्थान अपनी सुन्दर समुद्री तटों और कुछ अद्भुत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। पटाया में घूमने के लिए कई शानदार जगह है जहाँ पर्यटक यहाँ की इतिहास, जीवनशैली, संस्कृति और परंपरा से रूबरू हो सकते हैं। पटाया अपनी शानदार नाइटक्लब, रेस्तरां और आधुनिक शॉपिंग मॉल के लिए भी मशहूर पर्यटन स्थल माना जाता है साथ ही यहाँ स्तिथ सुंदर रेतीले समुद्र तटों और शांत वातावरण पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है। इसके अलावा पर्यटक यहाँ समुद्री और पारंपरिक व्यंजन का लुप्त भी उठा सकते हैं।
थाईलैंड के प्रसिद्ध जगह कोह फांगान – Best Places to Visit Thailand in Hindi Koh Phangan
कोह फांगान एक सुन्दर प्राकृतिक द्वीप है जो थाईलैंड की सबसे बड़ा द्वीपों में से एक है। यह स्थान अपनी खूबसूरत समुद्री तटों, गहरे नील समुद्र पानी के अलावा पहाड़ियों के भव्य दृश्य और शानदार प्राकृतिक नजारा के कारन पर्यटकों के बिच काफी लोकप्रिय है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है। कोह फांगान में कई पर्यटन आकर्षण है जैसे हरे भरे उष्णकटिबंधीय जंगल, झरने और शांत समुद्री तटों।
थाईलैंड की लोकप्रिय पर्यटन स्थल अयुत्या – Thailand Tourism in Hindi Ayutthaya
अयुत्या थाईलैंड का एक ऐतिहासिक शहर है जो थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से लगभग 80 किलोमीटर की दुरी पर थाईलैंड की उत्तर दिशा में स्तिथ है। अयुत्या थाईलैंड की एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और इतिहास प्रेमियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण जगह है। यहाँ पर स्तिथ पुराने महल और खूबसूरत मंदिरों पर्यटकों के दिल जीत लेती है। इस जगह की मुख्या आकर्षण यहाँ स्तिथ कई बौद्ध मंदिरों और प्राचीन मठों है जो बिशेष रूपसे पर्यटकों को अपनी आकर्षित करता है।
थाईलैंड में देखने लायक जगह सूरत थानी – Famous Place in Thailand Surat Thani
सूरत थानी थाईलैंड के सबसे पुराना शहरों में से एक है जो थाईलैंड के दक्षिण प्रांत में स्तिथ है। यह शहर थाईलैंड देश का 8वी सबसे बड़ा शहर भी है। सूरत थानी का अर्थ होता है अच्छे लोगों शहर। यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध वनस्पतियों और प्राचीन मंदिरों के लिए एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल है।
थाईलैंड पर्यटन स्थल क्राबी – Krabi Tourism in Hindi
क्राबी थाईलैंड के दक्षिण प्रांत में स्तिथ एक बहुत ही खूबसूरत और आश्चर्यजनक शहर है। यह अपनी अद्भुत समुद्र तटों, प्राकृतिक दृश्य और चुना पत्थर की सरांचाओं के लिए प्रसिद्ध है। सफेद रेत से ढके व्यापक समुद्र तटों और शांत वातावरण के आवला घने हरे भरे जंगल पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है। क्राबी प्रकृति प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है और जो लोग एकांत और शांत जगहों के तलाश करते हैं उनके लिए यह सबसे अच्छा जगह हो सकता है।
थाईलैंड की प्रमुख पर्यटन स्थल चिआंग मई – Tourist Places in Thailand in Hindi Chiang Mai
उत्तरी थाईलैंड की पहाड़ी हिस्सों में बसा चिआंग मई थाईलैंड के एक बड़ा और प्राचीन शहर है। यह खूबसूरत शहर कभी लन्ना साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। अब यह शहर पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। चियांग माई अर्थ होता है नया शहर। यह शहर पहाड़ियों से घिरा है और यहाँ कई अद्भुत मंदिर भी मजूद है जो निश्चित रूपसे देखने लायक है। साथ ही यहाँ की आदर्श मौसम, स्वादिष्ट भोजन, रात के बाजार और प्रकृति का दिलकश नजारा लगभग हर पर्यटकों को आकर्षित करता है। चियांग माई थाईलैंड के उन जगह में से एक है जहां ऐतिहासिक और आधुनिक थाई संस्कृति दोनों को साथ साथ अनुभव करना संभव है।
थाईलैंड पर्यटन स्थल लोपबुरी – Thailand Tourist Places in Hindi Lopburi
लोपबुरी थाईलैंड के मध्य में स्तिथ एक ऐतिहासिक शहरों में से एक है जिसे बंदरों का शहर (Monkey City) के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर थाईलैंड की राजधनी बैंकाक से लगभग 150 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह एक ऐसा शहर है जहाँ प्राचीन मंदिर के अलावा ऐतिहासिक खंडहरों को देखा जा सकता है। लोपबुरी थाईलैंड के सबसे पुराने शहरों में से एक है जो दुनिया भर के लोगों के लिए एक आकर्षक और मशहूर पर्यटन स्थल है।
थाईलैंड के दर्शनीय स्थल कंचनबुरी – Thailand Tourism in Hindi Kanchanaburi
पश्चिमी थाईलैंड में स्तिथ कंचनबुरी एक शानदार पर्यटन स्थल और खूबसूरत शहर है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और इतिहास प्रेमियों के लिए एक आदर्श जगह हो सकता है। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से इसकी दुरी करीब 150 किलोमीटर है। कंचनबुरी अपनी प्राकृतिक झरनों, खूबसूरत नदियों के दृश्य, राष्ट्रीय उद्यानों और हरे भर जंगलों के लिए पर्यटकों को काफी लुभाता है।
साथ ही इस शहर का प्रमुख आकर्षण में से एक है डेथ रेलवे ब्रिज जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनाया गया था। यह रेलवे पुल क्वाई नदी के ऊपर बना है इसीलिए इस पुल को क्वाई नदी पर पुल के नाम से भी जाना जाता है। इस पुल को डेथ रेलवे पुल इसीलिए कहा जाता है क्यों कि इस पुल की निर्माण के दौरान सैकड़ों मजदुर के मौत क्वाई नदी में गिरने से हुयी थी। इसके अलावा कंचनबुरी में देखने लायक बहुत कुछ है जो पर्यटकों के लिए एक शानदार गंतव्य स्थल हो सकता है।
थाईलैंड की मशहूर जगह सुखोथाई – Places to Visit in Thailand in Hindi Sukhothai
सुखोथाई उत्तरी थाईलैंड का एक छोटा और प्राचीन शहर है जो थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से लगभग 430 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यह ऐतिहासिक शहर प्राचीन स्थलों और मंदिर के खंडहरों का घर है। 13वीं शताब्दी के दौरान सुखोथाई थाईलैंड की पहली राजधानी हुआ करती थी। आज यह शहर थाईलैंड की सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहाँ स्तिथ कई प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक महलों को देखा जा सकता है जो वास्तव में अद्भुत नजारा प्रदान करता है।
थाईलैंड में देखने लायक जगह – Thailand Tourism in Hindi Khao Yai National Park
खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान थाईलैंड का सबसे पहला और सबसे अधिक देखा जाने वाला राष्ट्रीय उद्यान है जो 2000 से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 1962 में थाईलैंड के पहला राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थापित यह थाईलैंड का तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। इस नेशनल पार्क में घने जंगलों और घास के मैदान के अलावा विभिन्न प्रकार के जानवर और पक्षियों को देखा जा सकता है। मीठे पानी का मगरमछ, एशियाई काले भालू और सांभर हिरण कुछ ऐसे जीव हैं जिन्हें इस राष्ट्रीय उद्यान में घूमते हुए देखा जा सकता है।
थाईलैंड पर्यटन स्थल फनोम रूंग – Tourist Places in Thailand in Hindi Phanom Rung
पूर्वोत्तर थाईलैंड में स्तिथ फनोम रूंग एक प्राचीन मंदिर है जो एक निष्क्रिय ज्वालामुखी के शिखर पर भव्य रूपसे खेड़ा है। यह मंदिर मुख्य रूपसे हिन्दुओं के प्रमुख देवता भगवन शिव को समर्पित है और इसकी ऊंचाई लगभग 402 मिटेर है। 10वी और 13वी शताब्दी के बिच में बनाया गया यह प्राचीन मंदिर खेमेर वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है। मंदिर की सरंचना बलुआ पत्थर और लेटराइट से किया गया है। यह थाईलैंड में स्तिथ सबसे खूबसूरत और महत्वपूर्ण खमेर शैली के मंदिरों में से एक है।
Local Food In Thailand In Hindi – थाईलैड का स्थानीय भोजन
थाईलैंड का खाना सभी पर्यटकों को पसंद होता है। भारतीयों पर्यटकों थाईलैंड के स्थानीय भोजन को बोहत ही आसान से पसंद कर लेते हैं क्योंकि थाईलैंड के मसाले भारतीयों व्यंजनों के समान है। थाई का भोजन काफी चाइनीस ओर भारतीय दोनों देश मैं मिलता है। थाई का स्थानीय भोजन जैसे कि याम नया, खाओ सोई ,क्वाय तेऊ, मानगो स्टिकी राइस, पैड क्रा प्रओ, लेमन ग्रास, काफिर लाइम लिवस आदि बोहत ही प्रसिद्ध है। अगर आप थाईलैंड जा रहे हैं तो यहाँ का स्थानीय भोजन का स्वाद जरूर लेना चाहिए।
थाईलैंड में कहाँ ठहरें – Where to Stay in Thailand
थइलैंड पूरी दुनिया में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। दुनिया की हर कोने से पर्यटक अपनी छुट्टी बिताने के लिए इस देश की यात्रा करते हैं। अधिकांश यात्री बैंकॉक और पटाया में अपनी छुट्टी का शुरुवात करते हैं। बैंकाक और पटाया में ठहरने के लिए बहुत सारि सुविधाएँ उपलब्ध है। लक्ज़री होटल से लेकर साधारण होटल यहाँ बड़ी आसानी से मिल जाती है। आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाब केर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप थाईलैंड के अलग अलग शहरों का यात्रा करते हैं तो आप अपने हिसाब से होटल का चुनाब कर सकते हैं।
थाईलैंड घूमने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Thailand
थाईलैंड में पुरे साल पर्यटक का भीड़ रहता है। आप साल में कभी भी थाईलैंड की यात्रा केर सकते हैं। लकिन थाईलैंड घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल की शुरुआत तक है। इन महीनो में यहाँ का मौसम घूमने के लिहाज से काफी सुखद माना जाता है।
थाईलैंड कैसे पहंचे – How to Reach Thailand
हालाँकि एशिया महाद्वीप में स्तिथ थाईलैंड भारत देश से बहुत दूर है लकिन वायुमार्ग से थाईलैंड बड़ी आसानी से पहंचा जा सकता है।
भारत के कई प्रमुख शहरों से थाईलैंड के लिए वायु सेवाएं उपलब्ध है। कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद और वाराणसी जैसे शहरों से थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के लिए सीधी उड़ान प्रदान करते हैं।
Frequently Asked Questions About Thailand In Hindi
Q.1:-थाईलैंड का राजधानी क्या है ?
A:-थाईलैंड का राजधानी बैंकाक है जो देश के मध्य मैं स्थित है ओर थाईलैंड की सबसे बड़ा शहर भी है।
Q.2:-थाईलैंड का जनसंख्या कितना है ?
A:-थाईलैंड का जनसंख्या 69183173 है।
Q.3:-थाईलैंड को अलग नाम से क्या कहा जाता है
A:-थाइलैंड को अलग नाम से मुस्कान की भूमि कहा जाता है ।
Q.4:-थाइलैंड मैं कोन सा मुद्रा का प्रचलित होती है ?
A:-थाईलैंड में थाई बाथ का मुद्रा प्रचलित होती है ।
Q.5:-थाइलैंड मैं प्रसिद्ध क्या है ?
A:-थाईलैंड खूबसूरत नदियों , प्राचीन मंदिरों ,ऐतिहासिक खंडहरोंं ओर स्वादिष्ट व्यंजन के लिए प्रसिद्ध है ।
2 thoughts on “Tourist Places in Thailand in Hindi – थाईलैंड में घूमने के लिए जगह”