Tourist Places in Uttar Pradesh in Hindi – उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल: भारत देश के केंद्र में स्तिथ उत्तर प्रदेश भारत एक खूबसूरत और अनोखा राज्य है जो उत्तर भारत में स्तिथ है। उत्तर प्रदेश राज्य भारत में स्तिथ सबसे अधिक जनसँख्या वाला राज्य है और क्षेत्रफल के हिसाब से भारत के चौथा सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश भारत का एक बड़ा राज्य होने के कारण यह भारत के 9 अन्य राज्य से घिरा हुआ है। इन राज्य के अलावा यह राज्य नेपाल देश के साथ लगता है। ब्रिटिश शासनकाल के दौरान इसे यूनाइटेड प्रोवेंस के नाम से जाना जाता था लकिन बाद में इस राज्य को उत्तर प्रदेश के नाम से पहचान मेला।
उत्तर प्रदेश भारत एक सुन्दर और धार्मिक राज्य है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्मारक और धार्मिक स्थलों के लिए भारत का एक मशहूर लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह एक पवित्र राज्य है क्यों कि इस राज्य में भगवान श्री राम और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म हुआ था साथ ही यह राज्य बौद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। उत्तर प्रदेश अपनी प्राचीन संस्कृति, परंपरा और पुराणिक कथाओं के लिए प्रसिद्ध है। यह राज्य वास्तब में अद्भुत है। इस विशाल राज्य में बिश्व प्रसिद्ध कई ऐतिहासिक स्मारक और पवित्र मंदिर है जो विशेष रूप से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता आ रहा है।
राजधानी : लखनऊ
जनसंख्या : 23.15 Crore
भाषाएँ : हिंदी, उर्दू,
जलवायु : लखनऊ ग्रीष्मकालीन 45 डिग्री से 11 डिग्री
शीतकालीन 32 डिग्री से 2 डिग्री
मानसून : जून से सितंबर
हवाई अड्डे : लखनऊ,आगरा, कानपूर, इलहाबाद, वाराणसी और गोरखपुर
नमस्कार, मेरा नाम Uttam Kumar है, और मुझे उम्मीद है आप सभी अच्छे होंगे। उत्तर प्रदेश भारत का एक बड़ा राज्य है जो कई खूबसूरत और शानदार ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के लिए बिश्व प्रसिद्ध है। यह राज्य भारत के सबसे अधिक यात्रा किया जाने वाला जगहों में से एक है। इसीलिए हर साल लाखों के संख्या में पर्यटक इस राज्य की दौरा जर्रूर करते है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के यात्रा के लिए योजना बना रहे हैं तो इस लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढ़े।
Table Contents
और पढ़े : लिंगराज मंदिर के बारे में जानकारी
उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध शहर लखनऊ – Tourist Places in Uttar Pradesh in Hindi Lucknow
गोमती नदी के किनारे पर बसा लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक नगर है। यह शहर अपनी प्राचीन विरासत और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी होने के साथ ही बड़ा शहर भी है। यह एक खूबसूरत शहर है जो कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए दुनिया में मशहूर है। नवाबों का शहर कहा जाने वाला लखनऊ अपनी तहजीव के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहाँ के स्वादिस्ट भोजन विशेष रूप से पर्यटकों के बिच लोकप्रिय है। इसके अलावा इस शहर में कला, संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है जिसके कारन यह शहर पर्यटकों अपने और आकर्षित करता है।
लखनऊ के प्रसिद्ध जगह बड़ा इमामबाड़ा – Tourist Places in Uttar Pradesh in Hindi Bada Imambara
बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ में स्तिथ एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों है। यह ईमारत वास्तुकला का अद्भुत उदहारण है। इस बिश्व प्रसिद्ध स्मारक का निर्माण लखनऊ के नवाब आसफ-उद-दौला ने 1758 में करवाया था जिसे आसिफ इमामबाड़ा भी कहा जाता है। यह ईमारत बहार से एक किले की तरह दिखाई देती है। इस ईमारत के ऊपरी भाग में भूलभुलैया बानी है और इस भूलभुलैया में 409 दरवाजारोहित गलियारी हैं। यह जगह लखनऊ में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है।
उत्तर प्रदेश का आकर्षण स्थल रूमी दरवाजा – Lucknow Tourism in Hindi Rumi Darwaza
रूमी दरवाजा बड़े इमामबाड़ा के पास स्तिथ है। इस दरवाजा की ऊंचाई लगभग 60 फुट है। रूमी दरवाजा बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा के मध्य में स्थित एक प्रबेस द्वार है जो 1784 में लखनऊ के नवाब आसफ-उद-दौला ने करवाया था। यह दरवाजा मुगल स्तापित्य कला का बेजोड़ नमूना है।
उत्तर प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आगरा – Tourist Places in Uttar Pradesh in Hindi Agra
आगरा भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जो उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक नगर है। आगरा यमुना नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यह दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के लिए दुनिया में मशहूर है। आगरा उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहाँ देश और बेदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक इस जगह का दौरा करते हैं। विशेष रूप से ताजमहल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी बिश्व प्रसिद्ध है। यह शहर अपनी मशहूर ऐतिहासिक स्थलों की अधिकता के साथ भारत के पर्यटन स्थलों का एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। साथ ही आगरा अपनी आधुनिक बाजार और स्वादिस्ट ब्यंजन के लिए भी प्रसिद्ध है।
आगरा का मशहूर जगह ताज महल – Famous Places in Uttar Pradesh in Hindi Taj Mahal
ताजमहल दुनिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो मुगलकालीन कला का एक अद्भुत नमूना है। आगरा आने वाले प्रत्येक पर्यटक सबसे पहले ताजमहल की खूबसूरती को देखना पसंद करते हैं। ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह शहजान ने अपनी खूबसूरत और प्यारी पत्नी ममताज महल की याद में किया था। इस गौरवशाली स्मारक को एक खूबसूरत प्रेम का प्रतिक माना जाता है। यह सफ़ेद रंग के संगमरमर का उपयोग करके बनाया गया एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला खूबसूरत स्मारक है जो विशेष रूप से इस इमारत को एक अलग रूप प्रदान करता है।
उत्तर प्रदेश पर्यटन स्थल आगरा का किला – Uttar Pradesh Tourism in Hindi Agra Fort
आगरा का लाल किला यमुना नदी के किनारे पर बसा हुआ एक ऐतिहासिक और प्रसिद्ध किला है जो जगत प्रसिद्ध ताजमहल से मात्र 2 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। इस महान किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने 1573 में किया था। किले का सरंचना लाल बलुआ पत्थर से किया गया है जिसके कारन इसे लाला किला कहा जाता है। आगरा में स्तिथ लाला किला पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है जो इस्लामी और हिन्दू शैली की वास्तुकला का मिश्रण है।
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय जगह फतेहपुर सिकरी – Tourist Attractions in Uttar Pradesh in Hindi Fatehpur Sikri
फतेहपुर सिकरी आगरा से लगभग 40 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है और आगरा के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह शहर आगरा जिले का एक ऐतिहासिक शहर है जो मुख्य रूपसे लाल बलुआ पत्थर से बना है। फतेहपुर सिकरी का निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने करबाया था। अकबर ने इस स्थान को अपने राजधानी के रूप में घोषित किया और कई बर्षों तक इस स्थान पर शासन किया। आज फतेहपुर सिकरी आगरा का एक मुख्य ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक है। यह स्थान जमा मस्जित, सलीम चिश्ती का मकबरा, बुलंद दरवाजा और कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतों का घर है।
उत्तर प्रदेश पर्यटन स्थल इलाहाबाद – Best Places to Visit Uttar Pradesh in Hindi Allahabad
गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर बसा इलाहाबाद एक प्राचीन नगर है। यह शहर भारत का सबसे धार्मिक और पवित्र शहरों में से एक है जिसे प्रयागराज नाम से भी जाना जाता है। यह शहर उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है जो अपनी प्राचीन इतिहास और कई पौराणिक कथाओं के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटन की दृष्टि से इस शहर को एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। इस पवित्र शहर में दुनिया का सबसे बड़ा कुम्भ मेला का आयोजन किया जाता है साथ ही यह शहर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम का बिंदु है।
उत्तर प्रदेश में घूमने लायक जगह खुसरो बाग – Khusro Bagh in Hindi
खुसरो बाग इलहाबाद में सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है। इस बाग का निर्माण जहाँगीर के बड़े पुत्र खुसरो ने करवाया था। इसमें खुसरो और उसके बहन की कब्रों हैं। इसके अलावा पर्यटक यहाँ उत्कृष्ट मुगल वास्तुकला और बगीचे की सूंदर दृश्य का दीदार कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक जगह इलाहाबाद किला – Uttar Pradesh Tourist Places in Hindi Allahabad Fort
इलाहाबाद का किला मुगल बादशाह अकबर द्वारा निर्मित अब तक का सबसे विशाल किलों में से एक माना जाता है। ऐतिहासिक दृष्टि कोण से यह किला एक महत्वपूर्ण किला है। गंगा और यमुना नदियों के संगम पर स्तिथ यह किला पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है। 15 वी शताब्दी में निर्मित यह किला अपनी उत्कृष्ट मुगल वास्तुकला और नदियों के भव्य दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध केर देता है। आम जनता को इस किले में जाने की अनुमति नहीं है क्यों कि यह किला अब सेना के अधिकार में है, जहाँ अनुमति पत्र लेकर जाया जाता है।
उत्तर प्रदेश के दर्शनीय स्थल आनंद भवन – Anand Bhawan
आनंद भवन इलाहाबाद में स्तिथ एक ऐतिहासिक संग्रहालय है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का यह पैतृक निवास आनंद भवन वर्त्तमान में एक शानदार संग्रहालय में बदल दिया गया है। आनंद भवन में नेहरू परिवार की यादें धारोहर के रूप में सुरक्षित हैं। इसके अलावा यहाँ स्तिथ प्रसिद्ध तारामंडल में से एक जवाहर तारामंडल स्तिथ है जो देखने लायक है।
उत्तर प्रदेश के सबसे धार्मिक जगह त्रिवेणी संगम – Triveni Sangam
इलाहाबाद में स्तिथ त्रिवेणी संगम दुनिया का सबसे पवित्र और शुभ स्थानों में से एक माना जाता है जो तीनो नदियों के संगम का प्रतिक है। इस स्थान पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का मिलन बिंदु है जो हिन्दुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र स्थान माना जाता है। इलाहाबाद आने वाले हर सैलानी सबसे पहले गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर जाना जादा पसंद करते हैं। हर 12 साल में होने वाला प्रसिद्ध कुम्भ मेला इस स्थान पर आयोजित किया जाता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार यहाँ स्नान करने से सभी पाप धूल जाती है और पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति मिल जाता है।
उत्तर प्रदेश पर्यटन स्थल चंद्रशेखर आज़ाद पार्क – Chandrashekhar Azad Park
चंद्रशेखर आज़ाद पार्क इलाहाबाद के सबसे बड़ा और खूबसूरत पार्क है जो पहले एल्फर्ड पार्क के नाम से जाना जता था। यह पार्क 133 अकड़ की क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस पार्क का निर्माण ब्रिटिश शासन काल के दौरान किया गया था। इस पार्क में महान क्रांतिकरि चंद्रशेखर आज़ाद जहाँ शहीद हुए थे, वहां एक स्मारक है। अब यह पार्क पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है।
इलाहाबाद संग्रहालय उत्तर प्रदेश – Allahabad museum
शहर के केंद्र से लगभग 2 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ इलाहाबाद संग्रहालय विशेष रूप से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह संग्रहालय आज़ाद पार्क के पास स्तिथ है जहाँ 13वी सदी की दुर्लभ वस्तुएं संगृहीत है। इस संग्रहालय में अद्भुत कलाकृतियाँ देखा जा सकता है जो कला, इतिहास, पुरातत्व और साहित्य से संबंधित हैं। इलाहाबाद संग्रहालय इलाहाबाद में घूमने के लिए एक अच्छी जगह माना जाता है।
उत्तर प्रदेश पर्यटन स्थल वाराणसी – Tourist Places in Uttar Pradesh in Hindi Varanasi
वाराणसी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्तिथ एक ऐतिहासिक, धार्मिक और पवित्र शहर है जो गंगा नदी के पश्चिम तट पर बसा हुआ है। वाराणसी जिसे बनारस और कशी के नमो से जाना जाता है, यह शहर भारत में हिन्दुओं के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। सात पवित्र शहरों में से एक वाराणसी उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है साथ ही यह शहर भारत का सबसे पुराना शहर भी है।
अपनी प्राचीन मंदिरों, घाटों, संगीत और खूबसूरत परिदृश्य के लिए यह शहर बिश्व प्रसिद्ध है और पर्यटन के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा जैन और बौद्ध धर्म के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थान है। वाराणसी उत्तर प्रदेश वल्कि भारत में स्तिथ सबसे पुराना तीर्थ स्थल है, इसीलिए यहाँ हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।
उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध कशी विश्वनाथ मंदिर – Kashi Vishwanath Temple
कशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में स्तिथ एक भव्य मंदिर है जो भगवान शिव को समर्प्रित है। यह मंदिर एक प्राचीन और पवित्र मंदिर है और देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कशी भगवान शिव जी का प्रिय नगरी है। साथ ही यह मंदिर हिन्दुओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंदिर है और इस मंदिर को पवित्र ग्रंथों में भी उल्लेख किया गया है । पवित्र गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्तिथ यह मंदिर वाराणसी का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। यहाँ पर्यटक मंदिर के दर्शन अलावा एक अलग अद्भुत अनुभब को महसूस करते हैं।
उत्तर प्रदेश की प्रमुख दर्शनीय स्थल सारनाथ – Uttar Pradesh Tourism in Hindi Sarnath
सारनाथ वाराणसी के उत्तर पूर्व में स्तिथ भारत के सबसे प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। बौद्ध धर्म के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थान है क्यों कि इसी स्थान पर भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। साथ ही यह जगह जैनियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा यहाँ अशोक स्तंभ, पुरातत्व संग्रहालय और मठ जैसे कई प्रमुख पर्यटन स्थल है जो दर्शनीय है।
उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह आलमगीर मस्जिद – Alamgir Mosque
आलमगीर मस्जिद वाराणसी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मस्जिद पंचगंगा घाट पर स्तिथ है और वाराणसी की धार्मिक आकर्षणों में से एक है। इसका निर्माण मुगल शासक औरंगजेब ने करवाया था। इस मस्जिद में गैर मुस्लिमों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
उत्तर प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थल मथुरा – Tourist Places in Uttar Pradesh in Hindi Mathura
मंदिरों की नगरी के नाम से जाना जाने वाला मथुरा भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो उत्तर प्रदेश राज्य की सबसे धार्मिक और आधात्मिक पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। मथुरा को भारत के सबसे पवित्र भूमि भी कहा जाता है क्यों कि यह शहर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के लिए प्रसिद्ध है। यमुना नदी के किनारे पर बसा मथुरा अपनी प्राचीन मंदिरों, धार्मिक स्थलों, कई ऐतिहासिक स्मारकों और शांत घाटों के लिए पर्यटकों का काफी पसंदिता जगह रहा है। मुथरा में कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो घूमने के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल माना जाता है।
उत्तर प्रदेश का प्रमुख तीर्थ स्थल श्रीकृष्ण जन्मभूमि – Shri Krishna Janmabhumi Temple
उत्तर प्रदेश के सबसे पवित्र शहर मथुरा में स्तिथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर हिन्दुओं के लिए एक पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान है। कहा जाता है की यह स्थान राजा कंस का महल तथा कारागार था और राजा कंस ने भगवान कृष्ण, माता देवकी और वासुदेव को कैद किया था। यह वह स्थान है जहाँ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। यह मंदिर हिन्दुओं के लिए बहुत महत्व है। इसके अलावा इसी क्षेत्र में अन्य कई मंदिर भी है जो दर्शनीय है।
उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर – Dwarkadhish Temple
द्वारकाधीश मंदिर जिसे मथुरा के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। मुख्य रूप से यह मंदिर भगवान द्वारकाधीश को समर्पित है जो भगवान श्रीकृष्ण का एक रूप है। मंदिर अपनी खूबसूरत वास्तुकला और अद्भुत चित्रों के लिए जाना जाता है। मथुरा में घूमने के लिए यह सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है।
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल वृंदावन – Famous Places in Uttar Pradesh Vrindavan
यमुना नदी के तट पर बसा वृंदावन हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित है। वृंदावन को कृष्ण के नगरी भी कहा जाता है। यह स्थान मथुरा से लगभग 10 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। बृंदावन पुरे भारत बर्ष में हिन्दुओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है और भारत का सबसे पुराना शहर में से एक माना जता है। यह वह स्थान है जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बचपन बिताये थे। इस पवित्र शहर में स्तिथ कई मंदिर है जो भगवान कृष्ण के बचपन से लेकर उनके युवावस्था तक अलग अलग कहानिया पेश करते हैं।
उत्तर प्रदेश के सबसे धार्मिक स्थल अयोध्या – Tourist Places in Uttar Pradesh in Hindi Ayodhya
अयोध्या सरयू नदी के तट पर बसा एक पवित्र और प्रसिद्ध शहर है जो उत्तर प्रदेश राज्य के फैज़ाबाद जिले में स्तिथ है। अयोध्या शहर भारत में हिन्दुओं के लिए सबसे प्रमुख तीर्थ स्थान है और भारत में सात सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। मुख्या रूप से अयोध्या भगवान राम के जन्मस्थान के लिए प्रसिद्ध है। यह शुभ और शांत शहर दुनिया भर से श्रद्धालु और पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है। यहाँ स्तिथ कई दर्शनीय स्थल है जो घूमने के लिहाज़ से काफी अच्छा माना जाता है।
उत्तर प्रदेश की मशहूर जगह कनक भवन – Uttar Pradesh Tourism Kanak Bhawan
अयोध्या में स्थित यह भवन सोने का भवन के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह पवित्र स्थान भगवान श्री राम के पत्नी सीता को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान राम और माता सीता के विभिन्न मूर्तियाँ, सोने के मुकुट और अन्य कई सोने के आभूषणों से सजी हुई देखने को मिलती है। अयोध्या में घूमने के लिए यह स्थान सबसे अच्छा माना जाता है।
हनुमान गढ़ी – Hanuman Garhi
हनुमान गढ़ी अयोध्या का सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो भगवान हनुमान को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण अवध के नवाब द्वारा निर्माण किया गया था। यह मंदिर अयोध्या में स्तिथ एक पवित्र और खूबसूरत मंदिरों में से एक है जहाँ पहंचने के लिए यात्रियों को लगभग 75 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल झाँसी – Tourist Places in Uttar Pradesh in HIndi Jhansi
झाँसी उत्तर प्रदेश में स्थित एक प्रमुख शहर है जो भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्य रूप से झाँसी रानी लक्ष्मी बाई के कारण प्रसिद्ध है। रानी लक्ष्मी बाई एक मराठा रानी थे जिन्होंने 1857 के विद्रोह में भाग लिया और अंग्रेजों के साथ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। झाँसी अपने ऐतिहासिक केलों, महलों और प्राचीन मंदिरों के लिए दुनिया में मशहूर है। इसके अलावा झाँसी में कई प्रसिद्ध स्थान है जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यह जगह उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक देखा जाने वाला पर्यटन स्थलों में से एक है।
Best Places to Visit Uttar Pradesh Kanpur – उत्तर प्रदेश की प्रमुख शहर कानपुर
कानपूर उत्तर प्रदेश का सबसे खुबसुरत शहरों में से एक है जो गंगा नदी के किनारे पर बसा हुआ है। कानपूर उत्तर प्रदेश का एक औद्योगिक और वाणिज्यिक शहर है साथ ही उत्तर प्रदेश का सबसे आबादी वाला शहरों में एक माना जाता है। यह शहर अपनी कपडा और चमड़ा उद्योगों के लिए जाना जाता है। विशेष रूप से यह शहर कई खूबसूरत और आकर्षण पर्यटन स्थलों के लिए दुनिया में मशहूर है। यहाँ स्तिथ कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है।
उत्तर प्रदेश की दर्शनीय स्थल विंध्याचल – Vindhyachal Tourism in Hindi
विंध्याचल उत्तर प्रदेश के राज्य मिर्ज़ापुर जिले में स्तिथ एक पवित्र और धार्मिक शहर है जो गंगा नदी की तट पर स्थित है। यह शहर हिन्दुओं के तीर्थ स्थल के रूप में माना जाता है। शहर में स्तिथ विंध्यवासिनी मंदिर यहाँ का प्रमुख आकर्षण है जो विंध्यवासिनी देवी को समर्पित है। इसके अलावा यहाँ कई अन्य मंदिर है जो दर्शनीय है। हरे भरे जंगल और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह जगह पर्यटकों को काफी पसंद आता है।
उत्तर प्रदेश का आकर्षण स्थल कुशीनगर – Uttar Pradesh Tourist Places in Hindi Kushinagar
उत्तर प्रदेश का यह प्राचीन शहर अपने सुन्दर स्तूपों और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर भगवान बौद्ध से जुड़ा एक प्रसिद्ध शहर है जो उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। कुशीनगर बौद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है और भारत में सबसे धार्मिक और पवित्र स्थानों में से एक है। माना जाता है की इस धार्मिक शहर में भगवान बौद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था इसीलिए यह स्थान बौद्ध धर्म के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही यह जगह पर्यटन के दृष्टि कोण से एक प्रमुख स्थान निभाती है। यहाँ स्तिथ कई बौद्ध मंदिर और प्राकृतिक नज़ारा पर्यटकों आश्चर्यचकित करता है।
उत्तर प्रदेश पर्यटन स्थल हस्तिनापुर – Hastinapur Tourism in Hindi
हस्तिनापुर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्तिथ एक प्राचीन शहर है जो गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है। इस जगह का इतिहास महाभारत काल से शुरू होता है, महाभारत के समय यह शहर पांडवो और कौरवों के राजधानी हुआ करता था। इस प्राचीन शहर को महाभारत में उल्लेख किया गया है साथ ही महाभारत से जुड़े यहाँ कई मंदिरों को भी देखा जा सकता है। यह शहर हिन्दू धर्म के साथ साथ जैनो धर्म के लिए भी महत्वपूर्ण स्थान है। यहाँ स्तिथ जैन मंदिर पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।
उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए जगह गोरखपुर – Famous Places in Uttar Pradesh in Hindi Gorakhpur
गोरखपुर उत्तर प्रदेश में स्तिथ एक प्रसिद्ध शहर है जो राप्ती नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर नेपाल सिमा की पास स्तिथ है। गोरखपुर उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से लगभग 270 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह शहर गोरखनाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा इस शहर में कई मंदिर और धार्मिक स्थल है जो घूमने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।
और पढ़े : असम के पर्यटन स्थल
उत्तर प्रदेश घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Uttar Pradesh in Hindi
हालाँकि उत्तर प्रदेश आप साल में कभी भी यात्रा कर सकते हैं। लकिन अक्टूबर से मार्च के महीने सबसे अच्छा समय माना जाता है। इन महीनो में यहाँ की मौसम सुहाना रहता है जो घूमने के लिहाज से अच्छा है।
उत्तर प्रदेश कैसे पहंचे – How to Reach Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख राज्य में से एक है साथ ही पर्यटन के दृष्टि कोण से यह राज्य देश और दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसीलिए उत्तर प्रदेश भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
वायु मार्ग : उत्तर प्रदेश में चार घरेलू हवाई अड्डे कानपूर, वाराणसी, आगरा और लखनऊ है। देश के सभी प्रमुख शहरों से यहाँ के लिए वायु सेवाएं उपलब्ध है।
रेल मार्ग : उत्तर प्रदेश रेल मार्ग द्वारा भी पहंचा जा सकता है। उत्तर प्रदेश में कई मुख्य रेलवे स्टेशन है जो देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
सड़क मार्ग : उत्तर प्रदेश देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
5 thoughts on “Tourist Places in Uttar Pradesh in Hindi – उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल”