Uttarakhand me Ghumne ki Jagah: उत्तर भारत का सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध राज्यों में से एक उत्तराखंड अपनी महान दर्शनीय स्थलों के कारण दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है। यह खूबसूरत राज्य हिमालय की गोद के बीच स्थित है और इसे देव भूमि के नाम से जाना जाता है, क्योंकि पुरे राज्य में अनेक प्राचीन मंदिरों हैं जो इस राज्य को देवताओं के निवास स्थान के रूप में दर्शाते हैं। यह राज्य उत्तर पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करता है , साथ ही नेपाल और तिब्बत की सीमा से लगा हुआ है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है जिसे भारत का सबसे सुंदर शहर के रूप में भी जाना जाता है।
देश के सबसे अद्भुत और खूबसूरत राज्य उत्तराखंड अपनी मनमोहक सुंदरता, बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ों, आश्चर्यजनक नदियों, शांत झीलों, मंत्रमुग्ध का देने वाली झरनों, आकर्षक वातावरण, सुरम्य परिदृश्य और प्राचीन मंदिरों के लिए दुनिया में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस राज्य की अनूठी इतिहास और पवित्र धार्मिक स्थलों के कारण पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षणों का केंद्र बना हुआ है। यह राज्य न केवल पर्यटकों के लिए लोकप्रिय है वल्कि हजारों तीर्थयात्रियों को भी अकसर आकर्षित करता है। यह एक ऐसा स्थान है जहाँ सभी प्रकार की आकर्षण मौजूद है और विभिन्न देशों से लोग अपनी छुट्टियों के लिए आते हैं।
सभी को नमस्कार, मुझे यकीन है आप सभी अच्छे होंगे। उत्तराखंड भारत की उन राज्य में में से एक है जहाँ कई दिलचस्प आकर्षणों का भंडार है। यह राज्य हरिद्वार, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री जैसे प्रतिष्ठित तीर्थ स्थलों को समेटे हुआ है। यह राज्य उन स्थानों से समृद्ध है जहाँ आगंतुक न केवल आध्यात्मिक अनुभव के लिए आते हैं बल्कि यहाँ की शांति और खूबसूरत वातावरण में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए प्रयास करते हैं। अगर आप भी इस शानदार राज्य की यात्रा के लिए बहुत उत्सुक है और प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और कई अलग अलग आकर्षणों के अद्भुत आनंद लेना चाहते हैं, तो इस लेख में आप के लिए उत्तराखंड की दर्शनीय स्थलों के बारे में संपूर्ण जानकारी दिए गए हैं।
और पढ़े : एल्लोरा केव्स की इतिहास, वास्तुकला और घूमने की जानकारी
Table Contents
उत्तराखंड में घूमने की जगह देहरादून – Uttarakhand me Ghumne ki Jagah Dehradun
हिमालय की तलहटी में बसा देहरादून उत्तराखंड की खूबसूरत शहर है जिसे लोकप्रिय रूप से दून घाटी के रूप में जाना जाता है। यह भारत के उत्तरी भाग में उत्तराखंड राज्य की राजधानी है और विभिन्न दर्शनीय स्थलों के कारण भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। समुद्र तल से लगभग 1400 फीट ऊंचाई पर स्तिथ यह शहर आश्चर्यजनक गढ़वाल हिमालय से घिरा हुआ है। इसके पूर्व में गंगा नदी और पश्चिम में यमुना नदी बहती है। यह खूबूसरत शहर अपनी अविश्वसनीय मौसम और सुंदर परिदृश्य के लिए जाना जाता है जो सभी प्रकार की यात्रियों के लिए एक आदर्श जगह है।
भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक देहरादून प्रकृति और आधुनिकता के सही मिश्रण को दर्शाता है और पर्यटकों के लिए अंतहीन आकर्षण प्रदान करता है। यहाँ की प्रमुख दर्शनीय स्थलों में मालसी डियर पार्क, टपकेश्वर मंदिर, टाइगर फाल्स, लच्छीवाला, हर की दून, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान और वन अनुसंधान संस्थान हैं जो पर्यटकों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। कहा जाये तो, प्रकृति और शांत वातावरण में अपनी परिवार के साथ एक आदर्श छुट्टी बिताने के लिए देहरादून से बहेतरीन जगह सायद ही कहीं हो सकता है।
और पढ़े : देहरादून के 10 सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थल
उत्तराखंड में सबसे प्रसिद्ध स्थल ऋषिकेश – Uttarakhand me Sabse Prasidh Sthal Rishikesh
गंगा नदी के किनारे स्तिथ ऋषिकेश उत्तराखंड में सबसे महत्वपूर्ण शहर है जो अपनी धार्मिक स्थलों, हरे भरे जंगलों, ऊँची ऊँची पहाड़ों और सबसे बढ़कर यहाँ की प्राचीन मंदिरों देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह शहर कई दिलचस्प आकर्षणों के साथ भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले शहरों में से एक है। पर्यटक यहां न केवल आध्यात्मिक तीर्थ यात्रा के लिए आते हैं वल्कि ज्यादातर यहाँ शांति की तलश में भी आते हैं, क्योंकि यहाँ की आश्चर्यजनक वातावरण और अनूठे परिदृश्य किसी स्वर्ग से काम नहीं लगती है। इसके अलावा अगर आप रोमांचक गतिविधियां बहुत ज्यादा पसंद करते हैं, तो यह शहर आप के लिए आदर्श जगह है। यह शहर रोमांचकारी साहसिक खेलों जैसे राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, जिप लाइनिंग, ट्रेकिंग, विशाल झूले और रॉक क्लाइम्बिंग आदि के लिए भी बहुत लोकप्रिय है। उत्तराखंड में पर्यटन का अनुभव करने के लिए ऋषिकेश प्रसिद्ध स्थलों में से एक है।
और पढ़े : ऋषिकेश में घूमने के लिए संपूर्ण जानकारी
उत्तराखंड के प्रमुख दर्शनीय स्थल औली – Uttarakhand Tourist Places in Hindi Auli
औली उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में स्तिथ एक खूबसूरत शहर है जिसे बुग्याल के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ घास का मैदान है। यह हिमालय में 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है और हिमालय की चोटियों के आश्चर्यजनक दृश्य प्रस्तुत करती है, इसलिए औली देश भर के पर्यटकों के लिए एक मशहूर जगह है। औली की सुंदरता और रामोंचक मौसम इसे उत्तराखंड में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थान बनता है। प्रकृति का आनंद लेने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक है। यहाँ देश का सबसे आधुनिक आइस सीकिंग केंद्र भी है, जहाँ आइस सीकिंग का भरपूर मजा लिया जा सकता है। औली और आसपास में कई महत्वपूर्ण आकर्षण है जिनमें जोशीमठ, गुरसो बुग्याल, नंदा देवी पीक, छत्रकुंड, चिनाब झील, स्की रिज़ॉर्ट और औली झील शामिल है।
उत्तराखंड में घूमने की जगह नैनीताल – Uttarakhand me Ghumne ki Jagah Nainital
उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में नैनीताल है जो भारत में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से लगभग 2084 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ नैनीताल का नाम प्रसिद्ध नैना झील के नाम पर पड़ा है और कुमाऊं की तलहटी में हरे भरे जंगलों वाली घाटी में स्थित है। यह जगह अपनी मनमोहक प्राकृतिक नज़रों, शांत झीलों, सुहावना मौसम, हरे भरे जंगलों और जीवंत बाज़ारों के लिए पर्यटकों के बिच प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है। विशेष रूप से नैनीताल होनीमून के लिए एक आदर्श जगह जहाँ साल भर पर्यटकों का भीड़ लगा रहता है।
झीलों के शहर के नाम से जाना जाने वाला नैनीताल तीनो तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है और खूबसूरत नैनी झील के चरों ओर फैला हुआ है। इसके अलावा यह शहर विभिन्न प्राकृतिक आकर्षणों के लिए काफी मशहूर है और इसकी सुखद वातावरण के कारण पुरे बर्ष भारत में सबसे मशहूर हिल स्टेशनों में से एक है। नैनीताल में घूमने के लिए नैनीताल झील, नैना देवी मंदिर, नैना पीक, माल रोड, टिफिन टॉप, इको केव गार्डन और स्नो व्यू पॉइंट जैसे कई अन्य दर्शनीय स्थल शामिल हैं। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में नैनीताल का प्रमुख स्थान रहा है और उत्तराखंड में घूमने के लिए इस शहर को सबसे आकर्षक जगह माना जाता है।
और पढ़े : नैनीताल में घूमने की संपूर्ण जानकारी
उत्तराखंड के पर्यटन स्थल मसूरी – Uttarakhand Tourism in Hindi Mussoorie
मसूरी जिसे पहाड़ों के रानी कहा जाता है, यह उत्तराखंड की सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत शहरों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ मसूरी हरी भरी पहाड़ियाँ, प्राकृतिक नज़ारे, विचित्र झीलें और खूबसूरत झरनों से समृद्ध है। कहा जाता है की ब्रिटिश शासन काल के दौरान मसूरी छुट्टियों के लिए एक आदर्श गंतव्य था और गर्मियों के दौरान अधिकारियों का पसंदीदा स्थान था। आज मसूरी केवल भारत में ही नहीं वल्कि पुरे बिश्व में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और पुरे बर्ष दुनिया भर से लाखों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
मसूरी प्रकृति का एक ऐसा उत्कृष्ट उदहारण है जिसको शब्दों में कहना लगभग न के बराबर है। जो लोग प्रकृति से भरपूर प्रेम करते हैं और एक शांत वातावरण में अपनी परिवार और दस्तों के समय बिताना चाहते हैं, उनके लिए मसूरी एक आदर्श स्थान के रूप में जाना जाता है। मसूरी में घूमने के लिए कुछ लोकप्रिय स्थानों में लाल टिब्बा, केम्प्टी फॉल्स, लेक मिस्ट, गन हिल, नाग टिब्बा और क्लाउड्स एंड हैं जो यहाँ सबसे अधिक देखे जाने वाले जगह हैं।
और पढ़े : मसूरी के खूबसूरत दर्शनीय स्थल के बारे में जानकारी
उत्तराखंड में सबसे लोकप्रिय धार्मिक जगह हरिद्वार – Uttarakhand Tourist Places in Hindi Haridwar
भारत में में सबसे प्रतिष्ठित और पवित्र शहरों में से एक हरिद्वार पवित्र गंगा नदी के तट पर तिथ है। हरिद्वार का अर्थ है भगवान का प्रवेश द्वार। यह प्राचीन शहर हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है और कई मंदिरों आश्रमों, घाटों और प्राचीन धार्मिक स्थलों का घर है। भारत के सात सबसे पवित्र शहरों में से एक होने के नाते यह स्थान हमेशा तीर्थयात्री और पर्यटकों से भरा रहता है। प्राचीन समय में इस शहर को मायापुरी के नाम से जाना जाता था। वास्तव में हरिद्वार उत्तराखंड के चारों धामों का प्रवेश द्वार है।
सदियों पुरानी परंपराओं और विरासतों का पालन करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों को प्रार्थना और श्रदांजलि देते देखा जा सकता है। यह वह स्थान है जहाँ हर 12 साल में आयोजित होने वाला बिश्व प्रसिद्ध कुंभा मेला लगता है और हर 6 साल के बाद अर्ध कुंभ मेले के लिए प्रसिद्ध है। पवित्र गंगा घाटों के चारों ओर हर सुबह और शाम की भव्य गंगा आरती इस दृश्य को इतना अलौकिक और आकर्षक बनाती है जिसको भूल पाना लगभग नामुमकिन है।
धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के अलावा हरिद्वार स्वच्छ वातावरण और शांति के लिए भी काफी लोकप्रिय है। यहाँ कई ऐसे स्थान है जो शांति चाहने वालों के लिए बेहतरीन जगह है। वैसे यहाँ घूमने के लिए बहुत सारे स्थान है, लेकिन यहाँ का सबसे प्रमुख स्थलों में हर की पूरी जो हरिद्वार में सबसे प्रसिद्ध घाट है, इसके अलावा चंडी देवी मंदिर, मनसा देवी मंदिर, माया देवी मंदिर, सप्तऋषि आश्रम और शांतिकुंज जैसी कई अन्य दर्शनीय स्थल शामिल हैं। अगर आप अपने परिवार के साथ हरिद्वार की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह यात्रा आपके लिए सबसे अनोखा यात्रा होने वाला है।
उत्तराखंड पर्यटन स्थल केदारनाथ – Uttarakhand Paryatan Sthal Kedarnath
भारत का सबसे महान तीर्थस्थल और हिन्दुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र स्थान केदारनाथ उत्तराखंड में सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल है। केदारनाथ राजसी हिमालय के शानदार चोटियों के बिच घिरा हुआ है जो समुद्र तल से लगभग 3584 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है और चार धामों या चार महान तीर्थ केंद्रों में से एक है। इस स्थान का महत्व भारत में सबसे उच्च स्तर पर है। यह स्थान भगवान शिव के प्राचीन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है जिसे केदरनाथ मंदिर के रूप में जाना जाता है। तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने के लिए प्राचीन काल से ही केदारनाथ का अपना धार्मिक गौरव रहा है।
शानदार दर्शनीय स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यह महान धार्मिक महत्व का स्थान भी है जहाँ भगवान शिव की आश्रिबाद लेने के लिए हजारों भक्त आते हैं। धार्मिक महत्व के अलावा केदरनाथ पर्यटकों के लिए विभन्न आकर्षण भी प्रदान करता है। इस पवित्र शहर में कुछ ऐसे सौंदर्य स्थलों है जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। इस जगह की प्रमुख आकर्षणों में केदारनाथ मंदिर, वासुकि ताल, अगस्त्यमुनि, गौरी कुंड, रुद्रनाथ अदि विभिन्न दर्शनीय स्थल हैं जिन्हें यात्रा के दौरान जरूर घूमना चाहिए।
उत्तराखंड में घूमने की जगह बद्रीनाथ – Uttarakhand me Ghumne ki Jagah Badrinath
उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के तट पर स्तिथ बद्रीनाथ हिंदुओ के सबसे पविता तीर्थस्थलों में से एक है जो समुद्र तल से लगभग 3133 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। यह भारत में एक पवित्र शहर है और उत्तराखंड के चमोली जिले में नर और नारायण पर्वत श्रृंखला के बिच स्तिथ है। शहर की धार्मिक वातावरण और शांति के कारण अकसर पर्यटक यहाँ खींचे चले आते हैं। शहर की महत्व चार पवित्र धामों से जुड़ा हुआ है। एक लोकप्रिय तीर्थस्थल होने के नाते बद्रीनाथ हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। शहर का नाम बद्रीनाथ मंदिर के नाम पर पड़ा है जो मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है।
धार्मिक महत्व के अलावा शहर की सुंदरता स्वर्ग समान है। ऊँची हिमालय की चोटियाँ, मनमोहक प्राकृतिक नजारों, घास के मैदान, सुखद जलवायु, पवित्र नदियाँ, आकर्षक झरने, बर्फीले ग्लेशियर और भव्य मंदिरों के कारण यह शहर पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है। यहाँ के दर्शनीय स्थलों में बद्रीनाथ मंदिर, नीलकंठ चोटी, नारद कुंड, व्यास गिफा, बसुधार जलप्रपात और चरणपादुका अदि कई प्रसिद्ध स्थान है जिनकी सुंदरता वास्तव में अद्वितीय है।
उत्तराखंड में घूमने की जगह गंगोत्री – Uttarakhand me Ghumne ki Jagah Gangotri
गंगोत्री उत्तराखंड में उत्तकाशी जिले में स्तिथ एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जो हिमालय की गोद में बसा गंगा के उदगम स्थल के लिए प्रसिद्ध है। सदियों पहले गंगा नदी की उत्पति इसी स्थल पर हुई थी। यह शहर अपनी प्राचीन मंदिरों और धर्मिक महत्व के साथ भारत में एक पवित्र तीर्थस्थल भी है। समुद्र तल से लगभग 3100 मीटर ऊंचाई पर स्तिथ यह शहर सुंदर बर्फ से ढके पहाड़ों और हरियाली से घिरा हुआ है। यह तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक आदर्श गंतव्य है। रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, स्कीइंग और ट्रैकिंग जैसे गतिविधियों साहसिक उत्साही लोगों के बिच बेहद लोकप्रिय है।
शहर की सबसे प्रमुख आकर्षणों में गंगोत्री मंदिर, हरसिल, सात तल और गोमुख अदि कई अन्य दर्शनीय स्थल हैं। अपनी धार्मिक महत्व, अनूठा वातावरण, चरों ओर भव्य नजारों और कई दिलचस्प आकर्षणों के साथ गंगोत्री भारत में सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है और उत्तराखंड में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है।
उत्तराखंड में घूमने जगह यमुनेत्री – Uttarakhand me Ghumne ki Jagah Yamunotri
यमुनेत्री तीर्थ यात्रियों का प्रिय स्थल तो है ही, साथ ही यह पर्यटकों को भी खूब लुभाता है। समुद्र तल से लगभग 3233 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह स्थान हिन्दू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। यह वह स्थान है जहाँ यमुना नदी की उत्पति हुई थी, इसलिए यह स्थान यमुनोत्री के नाम से जाना जाता है। शहर चारो तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ है और दूर दूर से तीर्थ यात्री और पर्यटकों अपनी और आकर्षित करती है। यहाँ की मुख्य आकर्षण देवी यमुना को समर्पित मंदिर है जो भक्तों के लिए एक पवित्र स्थल है और छोटा चार धाम का एक हिस्सा है। इस जगह की आसपास घूमने के लिए सूर्य कुंड, जानकी चट्टी और सप्तऋषि कुंड अदि अन्य कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं जो उत्तराखंड में घूमने के लिए सबसे बहेतरीन स्थान बनाते हैं।
उत्तराखंड के दर्शनीय स्थल अल्मोड़ा – Uttrakhand ke Darshaniya Sthal Almora
देवदार के पेड़ों के घने जंगलों से घिरा, अल्मोड़ा एक आकर्षक हिल स्टेशन है और शहर में अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए मनोरम पर्यटन स्थलों के साथ साथ बर्फ से ढके हिमालय के राजसी दृश्यों के लिए जाना जाता है। हिमलाय के गोद में बसा अल्मोड़ा नैनीताल से 67 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। समुद्र तल से औसतन 1646 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।
हिमालय के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित यह शहर अपनी लुभावना प्राकृतिक सुंदरता और हरे भरे वातावरण के अलावा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शानदार व्यंजन, अद्भुत हस्तशिल्प और वन्य जीवन से समृद्ध है। हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओं के विहंगम दृश्य और भव्य जलप्रपात एक अद्भुत दृश्य बनाते हैं जिसे पर्यटक इस आकर्षक सुंदरता की ओर खींचे चले आते हैं। अल्मोड़ा में बहुत सारे दिलचस्प पर्यटन स्थल है और उनमें से जीरो पॉइंट, कालीमठ, बिंद वल्लभ पंत संग्रहालय, कटारमल सूर्य मंदिर, कसार देवी मंदिर और मार्टोला सबसे प्रमुख हैं।
उत्तराखंड में धार्मिक स्थल उत्तरकाशी – Uttarakhand Tourist Places in Hindi Uttarkashi
उत्तरकाशी उत्तराखंड में स्तिथ एक प्रसिद्ध और धार्मिक शहर है जिसे देवभूमि भी कहा जाता है जिसका अर्थ है देवताओं का भूमि। यह समुद्र तल से लगभग 1352 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और चरों ओर अलौकिक माहलों से भरा हुआ है। यह हिंदू धर्म की सबसे पवित्र नदी भागीरथी नदी के किनारे स्तिथ है और साल भर अपनी अद्भुत सुंदरता से सभी की आकर्षित करता है। शहर की खूबसूरती वास्तव में आश्चर्यजनक है जो बर्फ से ढकी पहाड़ियों, सुरम्य घाटियाँ, ग्लेशियर और हरे भरे अल्पाइन जंगलों से घिरा हुआ है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अलावा हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक माना जाता है।
उत्तराखंड में घूमने की जगह कौसानी – Uttarakhand me Ghumne Ki Jagah Kausani
उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक कौसानी अपनी हरे भरे वातावरण, दिलकश नजारों और सुंदरता से समृद्ध है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है जहाँ घास के मैदानों और घाटी के मनोरम दृश्यों का आनंद लेते हुए आराम से अपना दिन बिताया जा सकता है। समुद्र तल से लगभग 1980 मीटर की प्रभावशाली ऊंचाई पर बसा यह शहर उत्तराखंड में सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहाँ का सूर्योदय इतना मनोरम होता है की बस इस दृश्य को देखने के लिए सैलानी दूर दराज के क्षेत्रों से यहाँ पहंच ते हैं।
कहा जाता है की इस शहर के सौंदर्या से प्रभावित होकर गांधीजी ने कौसानी को धरती का स्वर्ग कहा था और अनासक्ति योग नामका पुस्तक की रचना इसी शहर में की थी। देवदार के पेड़ों से घिरा यह शहर विश्व भर के पर्यटन स्थलों में अपनी खास जगह रखती है और उत्तराखंड में शांति से पहाड़ों के बिच सुखद वातावरण के साथ समय काटने के लिए इसे बहेतरीन जगह सायद कहीं हो सकता है।
उत्तराखंड में सबसे खूबसूरत स्थान लैंसडाउन – Uttrakhand me Sabse Khubsurat Sthan Lansdowne
लैंसडाउन भारत के सबसे शांत पहाड़ी स्थलों में से एक है जो समुद्र तल से लगभग 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है और उत्तराखंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है जहाँ पर्यटक अपनी परिवार के साथ सबसे बेहतर समय अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा, उत्तराखंड के अन्य हिल स्टेशनों की तरह, लैंसडाउन एक आदर्श पक्षी देखने का गंतव्य है और पहाड़ियों में अच्छी ट्रैकिंग के लिए एक उत्कृष्ट आधार है।
देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है लैंसडाउन अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। ब्रिटिश शासन काल के दौरन यह स्थान एक लोकप्रिय हिल स्टेशन हुआ करता था, जहाँ अंग्रेजों के अधिकारी अकसर आया करते थे। आज यह स्थान भारत में एक प्रसिद्ध होनीमून डेस्टिनेशन है और दूर दूर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ घूमने के कई दर्शनीय स्थल हैं जिन्हें यात्रा के दौरान जरूर देखना चाहिए।
उत्तराखंड टूरिज्म मुक्तेश्वर – Uttarakahnd Tourism in Hindi Mukteshwar
मुक्तेश्वर उत्तराखंड में स्तिथ एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है जो अपनी अलोकिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह शहर नैनीताल जिले में कुमाऊं की पहाड़ियों में बसा है और प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर शौकीन लोगों के लिए एक आदर्श स्थल है। यह समुद्र तल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ जो हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।
यहाँ की प्रमुख आकर्षणों में मुक्तेश्वर धाम मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा माना जाता है की यह मंदिर लगभग 350 साल पुराना मंदिर है। इसके अलावा यहाँ की अन्य दर्शनीय स्थलों में सीतला, राजरानी मंदिर,चौथी जाली और और नाथूखान अदि शामिल है जो विशेष रूप से दर्शनीय है। आश्चर्यजनक घास के मैदानों, प्राचीन मंदिरों, लुभावनी प्राकृतिक नजारों, शानदार झरने, हरे भरे जंगलों और स्वच्छ वातावरण इसे नैनीताल में सबसे अद्भुत और आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं।
उत्तराखंड में देखने लायक जगह जिम कॉर्बेट राष्टीय उद्यान – Uttarakhand me Dekhne Layak Jagah Jim Corbett National Park
जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है जो उत्तराखंड की नैनीताल जिले में स्तिथ। यह राष्ट्रीय उद्यान बंगाल टाइगर की संरक्षण के लिए लोकप्रिय है जिसे बर्ष 1936 में स्थापित किया गया था। यह नेशनल पार्क लगभग 521 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्र फल में फैला हुआ है जहाँ घास के मैदान, बांस और झाड़ियों से लेकर पर्वतारोही आदि विभिन्न प्रकार के पेड़ शामिल हैं। इस पार्क में वन्यजीवों और वनस्पतियों के विविध विविध श्रृंखलाएँ हैं जो प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव उत्साही लोगों के लिए सबसे आदर्श जगह है।
और पढ़े : जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान की जानकारी
उत्तराखंड में घूमने की जगह पिथौरागढ़ – Uttarakhand me Ghumne ki Jagah Pithoragarh
पिथौरागढ़ एक सुंदर घाटी में बसा हुआ उत्तराखंड में एक खूबसूरत शहर है जो समुद्र तल से औसतन 1650 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। यहाँ की दूर दूर तक फैले सुंदर सीढ़ीनुमा खेत पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। राजसी हिमालय की पहाड़ियों के बिच स्तिथ होने के कारण यह शहर एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है और अपनी प्राचीन मंदिरों, घने जंगलों और शांत भरे माहौल के लिए उत्तराखंड में एक मशहूर दर्शनीय स्थल है। अगर आप उत्तराखंड की यात्रा पर हैं और भीड़ भाड़ वाली जगहों से दूर पहाड़ों के बिच सुंदर वादियों में एक शांत समय का आन्नद लेने चाहते हैं तो निश्चित रूप से आपको पिथौरागढ़ जरूर घूमना चाहिए।
उत्तराखंड में घूमने की जगह रानीखेत – Uttarakhand me Ghumne ki Jagah Rankhet
रानीखेत उत्तराखंड में एक मशहूर पर्यटन स्थल है जिसे पहाड़ों के रानी भी कहा जाता है। यह खूबसूरत पहाड़ी शहर उत्तराखंड की अल्मोड़ा जिले में स्तिथ है और कुमाऊं की पहाड़ियों में लगभग 1869 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहाँ का शांत वातावरण देवदार के घने जंगलों, दूर दूर तक फैली मनमोहक घाटियों, ठंडी हवा के झोंके और प्राचीन सुंदरता के कारण यह भारत में प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। यह अद्भुत स्थान राजसी हिमालय का सबसे अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करता है और यहाँ अविश्वसनीय रूप से शांतिपूर्ण वातावरण हमेशा बना रहता है। माना जाता है की ब्रिटिश शासन काल के दौरान यह ब्रिटिश अधिकारियों के लिए एक पसंदीदा स्थान था। इस शहर की आसपास घूमने के लिए ओर भी कई स्थान है जिन्हें यात्रा के दौरान बड़ी आराम से देखा जा सकता है।
उत्तराखंड का प्रसिद्ध खाना – Famous Food in Uttarakhand in Hindi
भारत के सबसे विचित्र राज्य उत्तराखंड अपनी पर्यटन स्थलों के कारण पुरे दुनिया में प्रसिद्ध तो है ही, साथ ही यह अपने व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है जो पूरे राज्य में परोसे जाते हैं। उत्तराखंड की कुछ प्रसिद्ध पारंपरिक भोजनों में फानु, काफुली, दुबुकी, कंडली का साग, चेनसू, गढ़वाल का फन्नाह, गुलगुला, सिंगोरी, चेनसू और अरसा अदि विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन शामिल है जिन्हें आपको उत्तराखंड की यात्रा के दौरान जरूर लुप्त उठाना चाहिए।
उत्तराखंड घूमने का सबसे सही समय – Best Time to Visit Uttarakhand in Hindi
उत्तराखंड घूमने के लिए मार्च से अप्रैल और सितंबर से अक्टूबर का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इन महीनों के दौरान मौसम काफी सुहावना और अनुकूल रहता है जो घूमने के लिए विल्कुल ही आदर्श है। मानसून के मौसम जो जुलाई से शुरू होता है और सितंबर तक चलती है। इन महीनों के दौरान यहाँ भीषण बारिस होता है और यात्रा करना कठिन भी होता है। हालाँकि नियमित बारिस के साथ यहाँ के दर्शनीय स्थलों की सुंदरता ओर भी ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन बारिस के मौसम के दौरान यात्रा करना उचित नहीं है।
उत्तराखंड में सर्दी का मौसम अक्टूबर में शुरू होती है और फरवरी तक चलती है। इन महीनों के दौरान दिन में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, जबकि रात में तापमान 5 डिग्री से निचे चला जाता है और रात में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक निचे चला जाता है। समर में यानि गर्मियों के मौसम के दौरान उत्तराखंड यात्रा करना सबसे आदर्श समय है। इन महीनों के दौरान तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है और वातावरण काफी सुखद और लुभावना रहता है।
उत्तराखंड कैसे पहंचे – How to Reach Uttarakhand in Hindi
वायु मार्ग – By Air : उत्तराखंड पहंचने के लिए हवाई मार्ग एक अच्छा विकल्प है। यहाँ दो घरेलु हवाई अड्डा है, जॉली ग्रांट हवाई अड्डा जो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्तिथ है, जबकि पंतनगर हवाई अड्डा नैनीताल में स्तिथ है। यह दो हवाई अड्डा देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़े हुए हैं।
रेल मार्ग – By Train : उत्तराखंड में महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल काठगोदाम और कोटद्वार शामिल हैं। यह सभी रेलवे स्टेशन देश के सभी रेलवे स्टेशनों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
सड़क मार्ग : By Road : उत्तराखंड सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। राज्य के आसपास के शहरों से बस और टेक्सी के माध्यम से पहंचा जा सकता है।
और पढ़े :
- चेन्नई के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल और घुमनी की जानकारी
- कोलकाता के प्रमुख पर्यटन स्थल
- उज्जैन के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल और घूमने की जानकारी
1 thought on “उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places in Uttarakhand in Hindi”