नैनीताल में घूमने की संपूर्ण जानकारी Nainital Tourist Places in Hindi

समुद्र तल से लगभग 2084 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ नैनीताल उत्तराखंड की एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो हिमालय के कुमाऊं क्षेत्र की तलहटी में स्तिथ है।

यह शहर अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और जगमगाते उद्यानों के कारण पुरे दुनिया में प्रसिद्ध है

नैनीताल का नाम नैनी झील के नाम पर पड़ा है जो नैनीताल की एक प्रमुख पर्यटन स्थल है

नैनीताल झील – Nainital Lake

नैनीताल शहर के किन्द्र में स्तिथ नैनीताल झील देश के सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जनि जाती है

नैना देवी मंदिर – Naina Devi Temple

नैना देवी मंदिर उत्तर भारत में सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है जो नैनी झील की उत्तरी किनारे पर स्तिथ है। यह नैनीताल में घूमने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है और देश भर से हजारों भक्तों को आकर्षित करता है

 नैना पीक – Naina Peak

नैनीताल शहर से सिर्फ 6 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ नैनी पीक एक लोकप्रिय जगह है जो प्रकृति प्रेमियों ओर एडवेंचर लवर्स के लिए एक जरुरी जगह है

टिफिन टॉप – Tiffin Top

नैनीताल में सबसे मशहूर जगहों में से एक टिफिन टॉप जिसे  डोरोथी सीट भी कहा जाता है, यह अयारपट्टा पहाड़ियों में स्तिथ है और नैनीताल में एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है

व्यू पॉइंट –  Snow View Point

नैनीताल के सभी पर्यटन स्थलों में स्नो व्यू पॉइंट सायद सबसे अलग और अद्भुत पर्यटन स्थल है। यह नैनीताल में सबसे अधिक देखे जाने वाले और पसंद किये जाने वाले जगहों में से एक है

भीमताल झील – Bhimtal Lake

नैनीताल शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ भीमताल झील ओर एक प्रमुख आकर्षण है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह झील शहर के केंद्र में स्तिथ है और बिच में एक द्वीप भी है

पंगोट – Pangot

नैनीताल में सबसे मनोरम दर्शनीय स्थलों में से एक पंगोट नैनीताल में घूमने के लिए एक आकर्षक जगह है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध वनस्पतियों और जीवों  के लिए प्रसिद्ध है 

घूमने का सबसे सही समय – Best Time to Visit Nainital

नैनीताल एक ऐसी जगह है जहाँ साल के किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लकिन नैनीताल घूमने का सबसे सही समय मार्च से जून और अक्टूबर से जनवरी की बिच का है